Back
बिहार में प्रतिरोध दिवस पर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की कड़ी तैयारी
PKPrashant Kumar
Nov 22, 2025 18:15:45
Munger, Bihar
नक्सली प्रतिरोध दिवस पर बिहार हाई अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों का कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज
मुंगेर:23 नवंबर को नक्सलियों द्वारा घोषित देशव्यापी प्रतिरोध दिवस को देखते हुए बिहार में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर 18 नवंबर को हुए भीषण एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली कमांडर माडमी हिड़मा समेत छह नक्सलियों के मारे जाने के बाद केंद्रीय कमेटी ने प्रतिरोध दिवस की घोषणा की थी। इसके बाद बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।शनिवार तड़के करीब 5 बजे से धरहरा, लड़ैयाटांड़, खड़गपुर, जमुई और लखीसराय से सटे जंगलों में विशेष खोज अभियान चलाया जा रहा है। धरहरा थाना क्षेत्र के बरमन्नी, बरमसिया, बिलोखर, लड़ैयाटांड़ क्षेत्र के करैली, खोपावर, सतघरवा, सखोल, गौरैया, न्यू पैसरा, मथुरा, अमरासनी, लठिया कोरासी, बंगालीबांध, पैसरा; खड़गपुर थाना क्षेत्र के भीमबांध, कदनी; जमुई और लखीसराय जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चोरमारा, अभयपुर, कजरा, चानन के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नाकेबंदी और गहन सर्च अभियान शुरू किया है। इस अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा/चिता बल, एसटीएफ और बिहार Polizei की संयुक्त टीम शामिल है। सुरक्षा बलों का फोकस नक्सलियों की किसी भी संभावित हलचल का पता लगाने और उन्हें रोकने पर है।एसटीएफ डीएसपी सुनील शर्मा ने बताया कि सतर्कता में कोई कमी नहीं बरती जा रही है।
194
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTEJINDER SINGH
FollowNov 22, 2025 19:00:550
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowNov 22, 2025 19:00:150
Report
ATArun Tripathi
FollowNov 22, 2025 18:45:34125
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 22, 2025 18:45:23115
Report
RNRandhir Nidhi
FollowNov 22, 2025 18:31:15127
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 22, 2025 18:17:52127
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 22, 2025 18:17:16104
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 22, 2025 18:16:51124
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 22, 2025 18:16:35151
Report
HBHemang Barua
FollowNov 22, 2025 18:16:18186
Report
165
Report
HBHemang Barua
FollowNov 22, 2025 18:02:03128
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowNov 22, 2025 18:01:45168
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 22, 2025 18:01:33116
Report