Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

पोलो मैदान में दीपोत्सव: 21 हजार दीपों से रोशन ऑपरेशन सिंदूर रंगोली

PKPrashant Kumar
Oct 21, 2025 15:02:47
Munger, Bihar
पोलो मैदान में दीपोत्सव देखने उमड़ी भीड़, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र मुंगेर: छोटे दीपावली के अवसर पर मंगलवार की शाम पोलो मैदान में धावक एवं खिलाड़ी संघ की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे मैदान को 21 हजार दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दीपमय हो उठा। मैदान के मुख्य द्वार, सीढ़ियों और चारों ओर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। साथ ही गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से पूरे मैदान की सजावट की गई, जो देखने लायक थी। दीपोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस मनोरम दृश्य को देखने पहुंचे। शाम ढलते ही जब एक साथ हजारों दीप प्रज्वलित हुए, तो पूरा पोलो मैदान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस वर्ष कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बनाई गई रंगोली रही। इसमें लिखा था— “तुमने सिंदूर उजाड़ा था, हमने ऑपरेशन सिंदूर से तुम्हें उजाड़ा है।” यह रंगोली लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही। धावक एवं खिलाड़ी संघ के सदस्यों ने बताया कि पिछले चालीस वर्षों से अधिक समय से पोलो मैदान में दीपावली के दूसरे दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रतिदिन मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ विविध स्थानों पर कार्यरत पूर्व खिलाड़ी भी योगदान देते हैं। इस बार भी परंपरा को निभाते हुए पूरे उत्साह और उमंग के साथ 21 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MJManoj Jain
Oct 21, 2025 17:34:08
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरोल में मंगलवार शाम को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। छह घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद तीन महिलाएं गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर की गईं। बाकी तीन लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। दोनों पक्षों के घर के सामने बनी नाली को लेकर विवाद था; एक पक्ष ने नाली का पानी नहीं निकलने देने की शिकायत की। घायल महिलाएं गौमती बाई, संगीता बाई और राजूबाई हैं; दूसरे पक्ष के बाबुलाल, भिलाला और भंवरलाल भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में तीन महिलाएं इंदौर रेफर की गईं। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल और बबलु भिलाला के घर पास पास हैं। मंगलवार शाम को दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज करते-करते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए। विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी आ गईं। घायल बाबुलाल, गौमती बाई और संगीता बाई को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से शाजापुर रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के बबलू भिलाला, राजूबाई और भंवरलाल भी प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किए गए। दोनों पक्षों की तीन महिलाओं को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 21, 2025 17:33:51
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी: 21 अक्टूबर 1960 को लद्दाख में मातृभूमि की रक्षा करते हुए CRPF के 10 जवानों के बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला सीधी के पुलिस परेड ग्राउंड में भावपूर्ण एवं गरिमामयी परेड का आयोजन किया गया। मुख्य बिंदु: 191 शहीदों की नामावली का वाचन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव द्वारा किया गया। शहीदों को दो मिनट का मौन व सलामी देकर नमन किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांसद श्री राजेश मिश्रा, विधायक श्रीमती रीति पाठक, सहित जनप्रतिनिधियों వ अधिकारियों ने शहीद परिजनों को साल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Oct 21, 2025 17:33:22
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज मदीने में संत प्रेमानन्द के लिए दुआ करने वाले सुफियान का एक और वीडियो आया सामने, इस बार सुफियान ने अपने वीडियो में परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है, सुफियान की तरफ से सोशल साइट्स इंस्टा पर जारी वीडियो में कहा गया है कि जब से उन्होंने प्रेमानंद महराज के लिए दुआ की तब से उनके घर की रेकी की जा रही है, रात में उनके घर के बाहर बाइक से आकर लोग उनके पिता को घर से बाहर निकलने के लिए कहते हैं, पता पूछने के बहाने आधी रात में पिता को घर के बाहर निकलने के लिए कहा जाता है, अनहोनी की आशंका जताते हुए सुफियान ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार, कुछ दिनों पहले प्रेमानंद महराज की तबियत खराब होने के बाद सुफियान ने मदीने में दुआ की थी, सुफियान के मदीने में दुआ के वीडियो सोशल साइट्स पर हुआ था वायरल, अब सुफियान ने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए सीएम योगी से गुहार लगाई है。
0
comment0
Report
SPSANDIP PRAMANIK
Oct 21, 2025 17:32:39
Kolkata, West Bengal:আলিপুরের বিদ্যাসাগর কলোনিতে ১১ বছরের কিশোরীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার। আলমারির থেকে মিলল দেহ। মৃত কিশোরী আরজি কর ধর্ষণ ও খুন মামলায় দোষী সব্বয়স্ত সঞ্জয় রায়ের ভাগ্নি। সঞ্জয়ের বড় দিদির মেয়ে। জানা গিয়েছে, সঞ্জয়ের বড় দিদির মৃত্যুর পর তাঁর ছোট বোন, অর্থাৎ শ্যালিকাই কিশোরীর দেখভাল করতেন। পরে কিশোরীর বাবা শ্যালিকাকে বিয়ে করেন। পরিবারের দাবি, রবিবার রাত থেকেই ওই কিশোরীকে খুঁজে পাওয়া যাচ্ছিল না। কিছুক্ষণ পর ঘরের দরজা বন্ধ দেখে সন্দেহ হয়। ডাকাডাকি করেও কোনও সাড়া না পেয়ে দরজা ভাঙেন পরিবারের সদস্যরা। ভেতরে ঢুকেই দেখেন, আলমারির কাঠামো থেকে গলায় দড়ি দেওয়া অবস্থায় ঝুলছে কিশোরীর দেহ। দ্রুত তাকে এসএসকেএম হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। কিন্তু চিকিৎসকরা তাঁকে মৃত ঘোষণা করেন。
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 21, 2025 17:32:19
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 सीएस आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह。 IAS एसोसिएशन का स्नेह मिलन समारोह。 DGP राजीव शर्मा, कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हरसहाय मीणा, नीतीश शर्मा, नरेश गोयल, रश्मि शर्मा, इकबाल खान, रविन्द्र गोस्वामी, कुंजीलाल मीणा, मनीष गोयल, सुबीर कुमार, रिटायर्ड आईएएस पीके गोयल, बीएल गुप्ता, खेमराज, गजानंद शर्मा, एनसी गोयल, सुधीर शर्मा, अवधेश मीणा, राज्य वित्त आयोग सदस्य नरेश ठकराल, रिटायर्ड अधिकारी एमएल कुमावत, IAS शिवांगी स्वर्णकार, पूर्व IAS एमएस काला,महेशचंद्र शर्मा, IAS समित शर्मा, IAS भारती दीक्षित,डॉ.पृथ्वी पहुंचे सीएस आवास。 सीएस आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह。 सीएस आवास पर ब्यूरोक्रेट्स का पहुंचना जारी。 IAS, IPS अफसर परिवार के साथ पहुंच रहे。 सीएम ACS शिखर अग्रवाल, IAS प्रवीण गुप्ता, टी. रविकांत, नवीन जैन, IPS संजय अग्रवाल, पूर्व IAS डीबी गुप्ता, रेरा अध्यक्ष वीनू गुप्ता。 जेडीसी आनंदी, अश्विनी भगत, कुमारपाल गौतम, IAS शुचि त्यागी, IPS राहुल प्रकाश, वीके सिंह, सुरेशचंद्र, IFS शैलजा देवल, सीएम ACS निगम हैरिटेज आयुक्त डॉ.निधि पटेल。 IAS दिनेश कुमार, IAS वैभव गालरिया पहुंचे CS आवास。 दीपावली की शुभकामनाओ का चल रहा दौर。
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Oct 21, 2025 17:32:05
Akola, Maharashtra:दिवाळी,या सणातकेवळ घरच नाही, तर संपूर्ण आसमंतच उजळून निघतो. फटाक्यांच्या रोषणाईने नभांगण जणू रंगांची उधळण करीत नाचू लागतं. या क्षणी पृथ्वीवरचं प्रत्येक हृदय आनंदाने उजळतं आणि आकाश प्रकाशाच्या लहरींनी झगमगू लागतं. अकोल्यातील अशाच दिवाळीच्या रात्रीचं हे मोहक रूप, ड्रोन कॅमेऱ्याच्या नजरेतून टिपलेलं एक अद्भुत अनुभव,वरून पाहिलं तर अकोल्याचं शहर जणू सोन्याच्या दिव्यांनी सजलेलं वाटतं, आणि प्रत्येक ठिकाणी प्रकाशाचा उत्सव फुललेला दिसतो.आमचे प्रेक्षक मोहन पाटील यांनी झी 24 तासाच्या दर्शकांसाठी टिपलेले हे अनोखे, विलक्षण आणि थक्क करणारे दृश्य आता तुम्ही पाहणार आहात.पाहुयात अकोल्यातील दिवाळीच्या आतषबाजीचं हे विलोभनीय, अविस्मरणीय दृष्य.
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 21, 2025 17:31:46
Katihar, Bihar:बिजली के तार से हुई शॉर्ट सर्किट, लगी आग शॉर्ट सर्किट होने से नीचे रखी सुखी लकड़ी में अचानक आग लग गई कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 का मामला खेरिया निषाद टोला गांव में अनेकों जगह बिजली की तार की स्थिति काफी जर्जर ग्रामीण ने मांग किया है कि पूरे गांव में कवर वायर तार और बढ़िया तार लगाया जाए घटना में किसी भी तरह की बड़ी क्षति नहीं हुई है, लेकिन बड़ी अनहोनी हो सकती थी... कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गांव में अचानक बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने से नीचे रखी सुखी लकड़ी में अचानक आग लग गई । वहीं सुखी लकड़ी धूं- धूं कर जलने लगी । घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीण को हुई तो मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में आग को बुझाया गया और बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाया गया। इस घटना में तो किसी भी तरह की बड़ी क्षति नहीं हुई है, लेकिन बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर यह भी आरोप लगाया कि हाल ही के कुछ दिन पहले शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठ रही थी । लोगों ने फोन पर जेई कुर्सेला को सूचना भी दिया था । लेकिन उस पर किसी भी प्रकार की कार्य नहीं होने के बाद, इस तरह की घटना हुई । वहीं खेरिया निषाद टोला गांव में अनेकों जगह बिजली की तार की स्थिति काफी जर्जर है। आए दिन इस तरह की घटना सामने आते रहती है। ग्रामीण ने मांग किया है कि पूरे गांव में कवर वायर तार और बढ़िया तार लगाया जाए।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Oct 21, 2025 17:31:27
Madhubani, Bihar:मिथिलांचल में चुनाव के साथ साथ अभी पर्व त्योहारों का भी मौसम है। दीपावली के साथ ही माता काली की पूजा प्रारम्भ हो जाती है और 24 अक्टूबर को समापन होगा। मधुबनी में काली पूजनोत्सव में श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़। जिले के बेलौंजा राजनगर बेनीपट्टी सहित विभिन्न इलाकों में काली पूजा काफी हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। बिस्फी प्रखण्ड के बेलौंजा गांव में चार दशकों से काली पूजनोत्सव धूमधाम से की जा रही है। बेलौंजा गांव में विगत 40 वर्षों से आयोजित हो रहे पांच दिवसीय काली पूजा में हजारों श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं और श्रद्धा भाव से माता की पूजा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की माने तो यहां पूजा के लिए सीतामढ़ी दरभंगा दिल्ली मुम्बई और पड़ोसी देश नेपाल से भक्त पहुंचते हैं। भक्त सच्चे दिल से जो भी मनोकामना करते हैं माता पूरा करती हैं इसलिए यहां काफी दूर दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। काली पूजा के अवसर पर बलि प्रदान की जाती है, मंदिर परिसर में ही माता की प्रतिमा के सामने बलि प्रदान की जाती है। मंदिर में पुजारी और भक्त हमेशा पूजा अर्चना में तल्लीन रहते हैं। मंदिर के पास में ही रात में नामचीन कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलता रहता है। काली पूजा के अवसर पर गांव के लोग जो देश के अन्य भागों और विदेशों में रहते हैं वे भी गांव पहुंचते हैं और हर्षोल्लास के साथ पूजनोत्सव में शामिल होते हैं।
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 21, 2025 17:31:11
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: चंडीगढ़ के पर्यावरण विभाग के निदेशक सौरभ कुमार ने बताया, "हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदूषण नियंत्रण समिति और पर्यावरण विभाग ने AQI के पैमाने को लेकर बहुत गहन निगरानी की है... 13 अक्टूबर का जो आंकड़ा था वह सभी स्टेशनों पर संतुष्ट से मध्यम की श्रेणी में था। दिवाली की रात जैसा कि अपेक्षित भी था, रात 7 बजे तक AQI आंकड़े संतुष्ट से मध्यम की श्रेणी में ही थे लेकिन 8 बजे से लेकर रात के 11-12 बजे तक इसमें बढ़ोतरी देखी गई... इसके बाद ये आंकड़े अपने आप प्राकृतिक रूप से फिर से मध्यम श्रेणी में आ गए... जो हमारे शहरवासी और नागरिक हैं, उन्होंने बढ़-चढ़ कर प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन किया...इसका श्रेय हमारे शहर के वासी हैं जिन्होंने सभी मापदंडों का बहुत अच्छे से पालन किया..."
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 21, 2025 17:30:57
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि पराली आज से तो जल नहीं रही है। यह सदियों से जलाई जा रही है लेकिन आरोप पंजाब पर लगाया जाता है। हालांकि आरोप लगाने में दोनों सरकारें माहिर हैं लेकिन दोनों ने आज तक किसान के लिए किया क्या है? क्या किसान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले पैसे काफी है? 6 हजार रुपये तो प्रति एकड़ खर्चा हो जाता है यदि पराली ना जलाई जाए तो। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को तमाम सहूलियतें देनी चाहिए और कहना चाहिए कि किसान को हम पराली ना जलाने के लिए प्रोत्साहन राशि देंगे। तब किसान पराली नहीं जलाएंगे। किसान खुद पराली नहीं जलाना चाहता लेकिन वह मजबूर है। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देकर सरकारों से सवाल करना चाहिए कि आपने इस मामले में किया क्या है? मेरा कहना है कि आप FIR करना बंद करें, किसानों को सहूलियत दें, वे पराली नहीं जलाना चाहते हैं। मजबूरत उन्हें पराली जलानी पड़ती है...
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top