Back
मधुबनी के बलिराजगढ़ किले में खुदाई शुरू, इतिहास के पन्ने खुलने की उम्मीद
BBBindu Bhushan
Mar 28, 2026 12:56:13
Madhubani, Bihar
LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी का ऐतिहासिक स्थल बलिराजगढ़ किला की खुदाई कार्य का किया गया शुभारंभ। सांसद संजय झा ने दीप प्रज्वलित कर और फावड़ा चलाकर उत्खनन कार्यों का शुभारंभ किया है। बलिराजगढ़ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना मंडल का है संरक्षित स्थल है। बाबुबरही प्रखण्ड स्थित पौराणिक किला बलिराजगढ़ एक बड़ा पुरातात्विक स्थल है जो 122 एकड़ में फैला किलाबंद इलाका है जिसे राजा बलि का गढ़ कहा जाता है। 1884 में जॉर्ज ग्रियर्सन ने इस किला की पहचान की और ASI ने 1938 में इसे राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक घोषित किया। पूर्व में भी कई बार इसकी खुदाई का प्रयास किया गया था। खुदाई में लगभग 200 ईशा पूर्व से 1200 ईस्वी तक का साक्ष्य मिला है। ईंट की विशाल दीवारें, मंदिर अवशेष, टेराकोटा की वस्तु सहित अन्य सामग्री मिला है। किंवदंती है यह किला दानवीर असुर राजा बलि का गढ़ है जहां आज भी दर्जन भर टीला, एक गहरा तालाब, पेड़ आदि मौजूद है। पौराणिक कथा दानवीर राजा बलि और वामन अवतार कहानी से भी जुड़ा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उत्खनन कार्य शुरू किया गया है। सांसद संजय झा ने मिट्टी खोदकर उत्खनन कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा मिथिला का बहुत सारा इतिहास आज भी दफन है बाहर नहीं आ सका। नालंदा विक्रमशिला का खुदाई हुआ तो उसका इतिहास बाहर आया। विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग की तरह ही यह ऐतिहासिक स्थल भी खुदाई के बाद प्रसिद्ध होगा और पर्यटकों का ध्यान आकृष्ट करेगा। इस अवसर पर डीएम एसपी, झंझारपुर सांसद बाबुबरही विधायक सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि अधिकारी गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थल की खुदाई से इलाके के लोगों में खुशी की लहर देखी गयी । बाइट संजय झा सांसद राज्यसभा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 28, 2026 14:01:010
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 28, 2026 14:00:510
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 28, 2026 14:00:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 28, 2026 14:00:110
Report
209
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 28, 2026 13:48:59240
Report
ASArvind Singh
FollowMar 28, 2026 13:48:3965
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 28, 2026 13:48:25149
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 28, 2026 13:48:14202
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 28, 2026 13:47:5752
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 28, 2026 13:47:46384
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 28, 2026 13:47:24164
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 28, 2026 13:47:11125
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 28, 2026 13:47:02131
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 28, 2026 13:46:46116
Report