icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
847211
PPINEWZ9 May 2025, 10:42 am

मधुबनी में करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Madhubani, Bihar:

मधुबनी में बिजली करंट लगने से युवक की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम. घटना हरलाखी थाना के पिपरौन परसा टोल की है,मृतक युवक की पहचान परसा टोल निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक घर के पास काम कर रहा था, जहां बिजली पोल के पास करंट लग गया. करंट लगने से जख्मी युवक को आसपास के लोग अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top