Back
मधेपुरा की गर्ल्स हॉस्टल में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 05, 2026 02:32:14
Madhepura, Bihar
मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सिविल ब्रांच की छात्रा खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बीती देर रात मृतका के पिता सहित अन्य परिजन मधेपुरा पहुंचे और सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
इस मामले में मृतिका के पिता पवन कुमार सिंह ने लिखित आवेदन में साफ तौर पर लिखा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उनका कहना है कि खुशबू का किसी से कोई झगड़ा नहीं था और बीते दिन भी उससे फोन पर बहुत अच्छे से बातचीत हुई थी। बेटी बिल्कुल सामान्य थी, कभी किसी परेशानी का जिक्र तक नहीं किया।
आवेदन देते समय पिता की आंखों से लगातार आंसू बहते रहे। उन्होंने कहा,
“काफी अरमान से बेटी को पढ़ाया-लिखाया था। उम्मीद थी कि वही घर की माली हालत सुधारेगी, लेकिन बेटी बीच रास्ते में ही हम सबको छोड़ गई। गांव में वही अकेली थी जिसने इंजीनियरिंग में नामांकन लिया था।”
परिजनों का दर्द यहीं खत्म नहीं होता। मृतिका के चाचा दुर्गा प्रसाद ने भावुक होते हुए कहा कि खुशबू केवल पढ़ाई और आगे बढ़ने का सपना देखने वाली लड़की थी, वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि छुट्टियों में भी जब वह घर आती थी तो उसका ज्यादातर समय किताबों के साथ ही गुजरता था। सबके साथ आदर से पेश आना, घर-परिवार में बेहतर व्यवहार करना उसकी आदत थी।
“वह बहुत सपने लेकर मधेपुरा आई थी, कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखना पड़ेगा,”।
जानकारी हो कि 2 फरवरी को संध्या करीब चार बजे बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गर्ल्स हॉस्टल में खुशबू कुमारी का शव उनके कमरे से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ था, जिसके बाद से मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सच्चाई सामने लाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
यह मामला सिर्फ एक छात्रा की मौत नहीं, बल्कि उन सपनों की भी मौत है जो एक बेटी अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए संजोकर मधेपुरा आई ।
बाइट : पवन कुमार सिंह,मृतिका के पिता
दुर्गा प्रसाद,चाचा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 19:00:470
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 16, 2026 18:45:320
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 18:45:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 18:45:100
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 18:16:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report