Back
कटिहार में सामूहिक वंदे मातरम से राष्ट्र भावना का जागरण
RKRANJAN KUMAR
Nov 07, 2025 08:31:39
Katihar, Bihar
कटिहार जिला में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया गया। सबसे पहले सुबह 8:00 बजे रेलवे स्टेशन पर वंदे मातरम का गीत प्रसारण हुआ। सुबह लगभग 9:50 बजे कटिहार के रेलवे स्टेशन, रेलवे मैदान और केन्द्रीय विद्यालय में इस गीत का सामूहिक गायन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत के लिए 07 नवंबर 2025 से 07 नवंबर 2026 तक एक वर्ष लंबी कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें 150वाँ वर्ष मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की कड़ी में पहले सुबह 8:00 बजे रेलवे स्टेशन पर गीत प्रसारण हुआ, उसके बाद सुबह लगभग 9:50 बजे कटिहार में रेलवे स्टेशन, रेलवे मैदान, केन्द्रीय विद्यालय में इस गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि इस गीत ने भारत के स्वतंत्रता-संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और इसका भावी प्रतीकात्मक अर्थ मातृभूमि के प्रति समर्पण, एकता और राष्ट्रीयतावाद का संदेश देता है। रेलवे मैदान में डीआरएम कार्यालय के सभी पदाधिकारी, आरपीएफ, स्काउट एंड गाइड सहित अन्य लोगों ने वंदे मातरम कार्यक्रम में भागीदारी की। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नराह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ गीत गाना नहीं है, बल्कि सार्वजनिक-भागीदारी के जरिए राष्ट्र-भावना को जगाना और विभिन्न समुदायों को जोड़ना है। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर एकसाथ कार्यक्रम करने से यह संदेश जाता है कि यह सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का साझा अनुभव है। केन्द्रीय विद्यालय में सुबह 9:50 बजे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया गया। साथ ही शिक्षकों ने छात्रों को देश भक्ति के प्रति जागृत किया।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowNov 07, 2025 11:10:000
Report
DBDURGESH BISEN
FollowNov 07, 2025 11:09:460
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 07, 2025 11:09:050
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 07, 2025 11:08:490
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowNov 07, 2025 11:08:400
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 07, 2025 11:08:260
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 07, 2025 11:08:120
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 07, 2025 11:07:390
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 07, 2025 11:06:580
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 07, 2025 11:06:440
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 07, 2025 11:06:330
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 07, 2025 11:06:160
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 07, 2025 11:06:010
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 07, 2025 11:05:460
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 07, 2025 11:05:23Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है... इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। वहीं अब इस पूरे मामले में पुलिस दबंगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
0
Report