Back
कटिहार में स्मैक जब्त: 1.442 kg तस्कर गिरफ्तार, कीमत 40–50 लाख
RKRANJAN KUMAR
Oct 12, 2025 00:45:30
Katihar, Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव के शुरु होते ही कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रौतारा पुलिस ने पकड़ी 01 किलो 442 ग्राम स्मैक की खेप, एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
दूसरी ओर सेमापुर थाना पुलिस द्वारा 25.604 किलोग्राम गांजा एवं 02 मोटरसाइकिल के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही
1 किलो 442 ग्राम स्मैक सबारी बस से मादक पदार्थ की बड़ी खेप को रौतारा टोल प्लाजा पर किया जब्त
कटिहार जिला के रौतारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 01 किलो 442 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है。
घटना के बारे में एसपी शिखर चौधरी ने बताया है कि रौतारा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सबारी बस से मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर रौतारा टोल प्लाजा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ तुरंत टोल प्लाजा पहुंचे。
पुलिस बल को देखकर एक युवक बस से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया । पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान पश्चिम बंगाल राज्य के अलामीन शेख , उम्र 22 वर्ष, महावतपुर, कलियाचक, जिला मालदा रूप में हुई
रौतारा पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से 01 किलो 442 ग्राम स्मैक,1 मोबाइल फोन,1 एटीएम कार्ड बरामद किया है
कटिहार एसपी ने बताया है कि बरामद स्मैक की कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो बंगाल से बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी करता है。
एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा。
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowOct 12, 2025 05:48:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 12, 2025 05:48:100
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 12, 2025 05:47:500
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 12, 2025 05:47:390
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 12, 2025 05:47:280
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 12, 2025 05:47:170
Report
MGMOHIT Gomat
FollowOct 12, 2025 05:47:020
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 12, 2025 05:46:450
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 12, 2025 05:46:350
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 12, 2025 05:46:260
Report
ASAMIT SONI
FollowOct 12, 2025 05:46:130
Report
NPNishit Pancholi
FollowOct 12, 2025 05:45:580
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 12, 2025 05:45:510
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 12, 2025 05:45:390
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 12, 2025 05:45:300
Report