Back
कटिहार नगर थाने के न्यू मार्केट में वर्मा ज्वेलर्स चोरी, दो पुलिसकर्मी निलंबित
RKRANJAN KUMAR
Jan 21, 2026 16:31:43
Katihar, Bihar
नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट वर्मा ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी की वारदात
एसपी शिखर चौधरी ने कर्तव्यहीनता के आरोप में दो पुलिसकर्मी को किया निलंबित
इसमें लगभग 8 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 16 ग्राम सोने के जेवरात और 3.7 किलोग्राम शुद्ध सोना चोरी
चोरी की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 26 लाख 90 हजार रुपये
गठित टीम सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और वैज्ञानिक अनुसंधान कर अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
एसपी शिखर चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्तव्यहीनता के गंभीर आरोप में दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मार्केट में बुधवार को वर्मा ज्वेलर्स में भीषण चोरी हुई। चोरों ने दुकान के लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वर्मा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर शिवम कुमार वर्मा ने नगर थाने में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात लगभग 2 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान के पांच ताले तोड़कर चोरी की। इसमें लगभग 8 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 16 ग्राम सोने के जेवरात और 3.7 किलोग्राम शुद्ध सोना चोरी हुआ। चोरी की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 26 लाख 90 हजार रुपये है। शिकायत के आधार पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कांड की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया है। गठित टीम सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और वैज्ञानिक अनुसंधान कर अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है。
घटना की जांच के दौरान यह सामने आया कि नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में एक निर्धारित बीट था, जहां दो पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित बीट पर अनुपस्थित थे। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति की सूचना न तो थानाध्यक्ष को दी और न ही किसी वरीय अधिकारी को। उनकी लापरवाही के कारण ही चोरी की यह गंभीर वारदात हुई है। इस मामले में एसपी शिखर चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्तव्यहीनता के गंभीर आरोप में दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowMar 11, 2026 04:05:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 04:04:47Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर, उत्तर प्रदेश: शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई।
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 11, 2026 04:04:360
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 11, 2026 04:04:260
Report
KPKAILAS PURI
FollowMar 11, 2026 04:04:140
Report
TSTushar Srivastava
FollowMar 11, 2026 04:03:360
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 04:03:270
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 11, 2026 04:03:150
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 11, 2026 04:02:350
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 11, 2026 04:02:170
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 11, 2026 04:02:000
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 04:01:410
Report
GMGANESH MOHALE
FollowMar 11, 2026 04:01:240
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 11, 2026 04:00:590
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 11, 2026 04:00:220
Report