Back
जहानाबाद सदर अस्पताल में अचानक निरीक्षण: डॉक्टर गायब, व्यवस्थाओं में खामियां उजागर
MKMukesh Kumar
Feb 09, 2026 23:47:33
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन डॉ हरीश चंद्र चौधरी सोमवार की रात अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस कार्रवाई ने अस्पताल की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के दावों की पोल खोलकर रख दी। निरीक्षण के दौरान कहीं डॉक्टर गायब मिले, तो कहीं रोस्टर नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। सिविल सर्जन सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि रोस्टर के अनुसार जिस डॉक्टर की ड्यूटी तैनात थी, वे अपने कक्ष से नदारद थे। उनकी जगह कोई दूसरा डॉक्टर काम कर रहा था। ड्यूटी में इस तरह की मनमानी और अदला-बदली को गंभीर लापरवाही मानते हुए सिविल सर्जन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इमरजेंसी के बाद जब वे महिला वार्ड पहुंचे, तो वहां भी एक महिला चिकित्सक अनुपस्थित पाई गईं। अस्पताल कर्मियों ने उनके छुट्टी पर होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने एसएनसीयू वार्ड का भी जायजा लिया और वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल सर्जन डॉ हरीश चंद्र चौधरी ने कहा कि सदर अस्पताल जिले की रीढ़ है, यहाँ मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों से शोकॉज मांगा जाएगा और लापरवाही बरतने को लेकर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। वही सिविल सर्जन की इस अचानक कार्रवाई से अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहारहाल अब जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस प्रशासनिक सख्ती के बाद क्या सदर अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में वास्तव में कोई सुधार आता है या स्थिति फिर जस की तस हो जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 10, 2026 01:32:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 10, 2026 01:31:590
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 10, 2026 01:31:210
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 10, 2026 01:30:540
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 10, 2026 01:30:200
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:020
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 09, 2026 23:47:480
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 09, 2026 23:47:170
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 09, 2026 23:47:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 23:46:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:46:360
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 09, 2026 23:46:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 09, 2026 23:46:010
Report