Back
जमुई: सोनो में फर्जी फाइनेंस ब्रांच बनाकर महिलाओं से घूस देकर लोन कलेक्शन, आरोपी फरार
ANAbhishek Nirla
Dec 11, 2025 12:46:36
Jamui, Bihar
जमुई: सोनो थाना क्षेत्र में ग्रुप लोन देने का झांसा देकर महिलाएं ठगी का शिकार हो गई है ताजा मामला पैरा मटिहाना गांव का है, जहां फर्जी फाइनेंस कर्मी ने कई ग्रामीण महिलाओं को शिकार बनाया। लोन देने का दावा करते हुए महिलाओं से “घुस” के नाम पर हजारों रुपये वसूले और फिर फरार हो गया।
डोकली गांव में खोली थी फर्जी ब्रांच
यह पूरा ठगी कांड सोनो थाना रोड स्थित डोकली गांव के उस फर्जी ऑफिस से जुड़ा है, जहां धनशक्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर चार कमरे किराए पर लेकर ब्रांच चलाई जा रही थी।
फर्जी एजेंट गांव–गांव जाकर स्वयं को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते थे और दावा करते थे कि वे हर हालत में 50 हजार रुपये तक का ग्रुप लोन दिला सकते हैं।
सामान खरीदने की शर्त, महिलाओं से 2–8 हजार रुपये की वसूली
लोन दिलाने से पहले महिलाओं को कूलर, टीवी, LED, बर्तन, हॉटपॉट, साइकिल आदि सामान खरीदने का दबाव बनाकर 2,000 से 8,000 रुपये तक ले लिए गए।
महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि 9–10 दिसंबर तक उनके खाते में लोन की राशि भेज दी जाएगी।
भुगतान की तारीख आई, पैसा नहीं आया – ब्रांच पर ताला
निर्धारित तारीख पर जब एक भी महिला के खाते में पैसा नहीं आया तो महिलाएं ब्रांच पहुंचीं। वहां ऑफिस पर ताला लटका मिला और सभी फर्जी एजेंटों के मोबाइल नंबर बंद थे।
मकान मालिक ने बताया – आधार ‘प्रमोद कुमार’ का, पर्चियों पर सिग्नेचर ‘अनीश कुमार’
ब्रांच का कमरा किराए पर देने वाले गिरजा मंडल, निवासी डोकली, ने बताया कि किराए के समय एक आधार कार्ड दिया गया था जिसमें नाम प्रमोद कुमार दर्ज था।
लेकिन महिलाओं को दी गई लोन पर्चियों पर अनीश कुमार का सिग्नेचर था।
अब दोनों नामों का कोई अता-पता नहीं है।
पैरा मटिहाना की महिलाएं भी हुईं शिकार
मुख्य पीड़िता डोली देवी, निवासी सोनो थाना क्षेत्र के पैरा मटिहाना गांव, ने बताया कि गांव की कई महिलाओं से “लोन पास करवाने” के नाम पर घुस ली गई और अब एजेंट फरार है।
थाना प्रभारी का बयान
सोनो थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा—“मकान मालिक के द्वारा जानकारी दी गई है। हालांकि अभी तक किसी भी पीड़िता का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
घटना के बाद पैरा मटिहाना, डोकली और आसपास के गांवों में महिलाओं में नाराजगी बढ़ गई है। पुलिस ठगी करने वाले फर्जी फाइनेंस गिरोह की तलाश में जुटी है।
बाइट – डोली देवी, पीड़िता (पैरा मटिहाना)
बाइट – गिरजा मंडल, मकान मालिक (डोकली)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report
0
Report
105
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
112
Report