Back
Jamui में ट्रैफिक लाइटें फिर से चालू कराने की मांग तेज, भ्रष्टाचार के आरोप
ANAbhishek Nirla
Dec 01, 2025 15:17:09
Jamui, Bihar
जमुई : शहर की जाम समस्या को दूर करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में योजना विभाग की ओर से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से शहर के तीन प्रमुख चौकों—होटल अतिथि पैलेस, बोधवन तालाब और महिसौड़ी चौक—पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। पटना की एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित इन सिग्नलों से उम्मीद थी कि शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद यह लाइटें बंद पड़ गईं और आज तक शोभा की वस्तु बनकर तैनात हैं।
लाइट खराब रहने की वजह से होटल अतिथि पैलेस, महिसौड़ी चौक, बोधवन तालाब, कचहरी चौक और महाराजगंज में रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनती है। ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के कारण पुलिस बल की अनुपस्थिति में वाहन चालक मनमाने ढंग से सड़क पर दौड़ते हैं, जिससे व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
पदाधिकारियों ने टाल दिया जवाब
इस मामले में जब योजना विभाग के पदाधिकारी भानु प्रकाश से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा कि “मामला संज्ञान में नहीं है। फाइल देखने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।”
डीएम ने कहा – ट्रैफिक व्यवस्था हमारे एजेंडे में, जल्द मिलेगी राहत
पूरे मामले पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा,
“एसपी विश्वजीत दयाल 5 तारीख को छुट्टी से लौटेंगे। उसके बाद शहर की सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा। बहुत जल्द ट्रैफिक लाइटों को चालू कर शहर को जाम से राहत दी जाएगी।”
शहरवासी बोले – ट्रैफिक लाइटें भ्रष्टाचार की भेंट, अब सिर्फ सजावट
जमुई कोर्ट के अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह ने कहा,
“2021 में लगी ट्रैफिक लाइटें कुछ दिन चलीं और फिर बंद हो गईं। कई जगह तो तार भी हवा में लटक रहे हैं। यह व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।”
वहीं शहरवासी अरविंद कुमार सिंह ने कहा,“विभाग को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। जब ट्रैफिक लाइट चालू थी तो नियम तोड़ने वालों का चालान भी काटा जाता था और लोग यातायात नियमों का सही पालन करते थे। लेकिन अब यह पूरा सिस्टम सफेद हाथी साबित हो रहा है।”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowDec 16, 2025 03:35:530
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 16, 2025 03:35:340
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 16, 2025 03:35:150
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 16, 2025 03:34:440
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 16, 2025 03:34:260
Report
NGNakibUddin gazi
FollowDec 16, 2025 03:32:480
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:210
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:010
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 16, 2025 03:31:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 16, 2025 03:30:240
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 16, 2025 03:19:040
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 16, 2025 03:18:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:18:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:18:040
Report