Back
गरही थाने में मारपीट मामला: प्रेम प्रसंग के मसले पर थानाध्यक्ष पर आरोप
ANAbhishek Nirla
Feb 16, 2026 02:01:41
Jamui, Bihar
जमुई जिले के गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा द्वारा दो दिनों तक थाना में रखकर अरुणमाबांक गांव निवासी अलीमउद्दीन अंसारी के पुत्र मोहिउद्दीन अंसारी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट में मोहिउद्दीन अंसारी के शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान उभर आए हैं। रविवार की दोपहर 02:00 बजे परिजन द्वारा मोहिउद्दीन का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया उसके बाद ई- मेल के जरिये एसपी के साथ डीआईजी और गृह विभाग सहित अन्य वरीय अधिकारियों से लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत करने के बाद पुलिस महकमा में हलचल मच गई। खास कर गरही थाना के कर्मियों के बीच दहशत फैल गई। बताया जाता है कि मोहिउद्दीन अंसारी का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर अक्सर दोनों की बातें होती थी और मिलना- जुलना भी होता था। घायल मोहिउद्दीन अंसारी ने बताया 11 फरवरी की रात महिला के बुलाने पर वह घर गया और परिवार वाले उसे पकड़ कर शादी करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने शादी करने से इनकार किया तो लड़की के परिवार वालों ने पुलिस बुला दी और पुलिस के हवाले कर दिया। 11 तारीख की देर रात गरही थाना की पुलिस उसे लेकर थाना चली गई, फिर 12 फरवरी को दिन भर और रात भर रखा गया। उसके बाद 13 फरवरी से थानाध्यक्ष द्वारा टार्चर करना शुरू कर दिया गया और उक्त महिला से शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने शादी करने से इनकार किया तो थाना भवन के ऊपर लेजाकर बेरहमी से मारपीट की गई। कई बार रुक रुक कर मारपीट की गई। जिससे दोनों पैर के जांघ और हाथ मे गहरे जख्म उभर आए हैं। मारपीट की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो एसपी को फोन कर सूचना दी गई उंसके बाद 13 तारीख की देर रात उसे छोड़ा गया और थानाध्यक्ष द्वारा किसी से कुछ नहीं बताने की बात कही गई। शनिवार को स्वजन एसपी को आवेदन देने गए थे लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं पाई। वहीं गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की के तरफ से आवेदन आया है। लड़की वाले ही उक्त युवक को घर में पकड़े थे। थाना में युवक को नहीं रखा गया था। युवक के साथ मारपीट करने का लगाया गया आरोप बिल्कुल गलत है। वहीं जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में हैं। थाना से भी जानकारी ली गई है। लड़का को लड़की वाले ही घर में पकड़ा था। हो सकता है कि लड़की वाले द्वारा ही मारपीट किया गया हो। सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी। लड़का के परिवार वाले थाना नहीं आ रहे थे,जिस वजह से उसे घर जाकर पहुंचाया गया था। लड़की के पक्ष से आवेदन दिया गया था तो लड़का पक्ष के भी लोग मारपीट का आवेदन देना चाहते थे लेकिन आवेदन नहीं लिया गया जिस वजह से पुलिस पर ही आरोप लगा दिया गया है। वैसे घटना की जांच फिर से कराई जाएगी। बाइट.....मोहिउद्दीन अंसारी,पीड़ित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NRNarayan Roy
FollowFeb 16, 2026 03:32:230
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 16, 2026 03:32:050
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 16, 2026 03:31:450
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 03:31:360
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 16, 2026 03:31:110
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 16, 2026 03:30:350
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 16, 2026 03:30:160
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 16, 2026 03:17:170
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 16, 2026 03:17:070
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 03:16:550
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 16, 2026 03:16:490
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 16, 2026 03:16:350
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 03:16:240
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 16, 2026 03:16:150
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 16, 2026 03:16:070
Report