Back
चकाई विधानसभा: निर्दलीय संजय प्रसाद ने टिकट नहीं मिलने पर नामांकन भर दिया
ANAbhishek Nirla
Oct 17, 2025 08:20:52
Jamui, Bihar
जमुई: विधानसभा चुनाव को लेकर चकाई विधानसभा से पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद जनता की मांग पर उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है।
संजय प्रसाद ने कहा कि वे पहले जदयू में थे, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। उन्होंने कहा — “जब टिकट नहीं मिला तो जनता की मांग पर हम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अगर हम चुनाव जीतते हैं तो जनता के आदेश के अनुसार आगे की नीति तय की जाएगी।”
वहीं, उन्होंने बिना नाम लिए राज्य सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि चकाई क्षेत्र में चर्चा में रही एथेनॉल फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि बाहर के लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा — “मैंने अपने प्रतिनिधि को फैक्ट्री में भेजा तो देखा कि सभी बंगाल के लोग काम कर रहे हैं। चकाई और जमुई के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। हम जीते तो स्थानीयों को रोजगार में प्राथमिकता देंगे।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय और थाना में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है और इसे खत्म करना जरूरी है।“हम जदयू में थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। जनता की मांग पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अगर जीते तो जनता के आदेश से निर्णय लेंगे। ब्लॉक और थाना में बिना घूस कोई काम नहीं होता, इसे बदलना होगा।”
11
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAVNISH SINGH
FollowOct 19, 2025 17:19:420
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 19, 2025 17:19:310
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 19, 2025 17:19:180
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 19, 2025 17:19:040
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 19, 2025 17:18:570
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 19, 2025 17:18:480
Report
BBBindu Bhushan
FollowOct 19, 2025 17:18:320
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 19, 2025 17:18:200
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 19, 2025 17:18:110
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 19, 2025 17:17:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 19, 2025 17:17:270
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 19, 2025 17:17:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 19, 2025 17:16:440
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowOct 19, 2025 17:16:360
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 19, 2025 17:16:200
Report