Back
गया में दंपति हत्या: पुलिस ने दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
JPJAY PRAKASH KUMAR
Jan 07, 2026 15:57:04
Gaya, Bihar
दंपति हत्याकांड मामले में गया पुलिस को मिली सफलता, हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, हत्याकांड में प्रयोग किए गए हथियारों को किया बरामद
गया's शाहघाटी थाना क्षेत्र के चापी गांव में 26/12/25 को हुए दंपति हत्याकांड मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है। हत्याकांड मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हत्याकांड में प्रयोग किया गया हथियार को भी बरामद किया गया है।
हम आपको बता दे कि बीते 13 दिन पहले शेरघाटी थाना क्षेत्र के चापी गाँव मे दंपति की हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया था और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। वंही इस हत्याकांड में पुलिस के हाथ भी कोई सुराग नही लगा रहा था लेकिन गया पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी तैयारियां के साथ एक टीम का गठन किया गया और उक्त टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हत्याकांड में प्रयोग किया गया दो मोबाइल, एक चाकू, एक टांगी, खून लगा टीशर्ट, को बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में इस कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक प्रदीप यादव का मनोज मांझी के पत्नी से अवैध संबंध था जिस कारण मनोज मांझी का अपने पत्नी के साथ अक्सर विवाद और झगड़ा होता था इसी बात से आक्रोशित होकर मनोज मांझी ने रागिनी मांझी एवं साथियों से मिलकर योजना बनाई और योजना के तहत कल्याण में सो रहे प्रदीप यादव की धारदार हथियार से गला रेट कर हत्या कर दी घटना का समय मृतक के साथ सो रही मित्रता की पत्नी ने सभी अभियुक्त को पहचान कर लिया इसलिए पहचान छुपाने के उद्देश्य से प्रदीप यादव की पत्नी की भी हत्या कर दी वही इस मामले को लेकर शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का सफलतापूर्वक उदभेदन किया है और गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report