icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
845401
PKPankaj Kumar12 Oct 2025, 11:15 am

मोतिहारी के लखौरा में नाव डूबने से तीन की मौत, दो लापता; एनडीआरएफ तलाश में

Motihari, Bihar:मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र में सिकरहना नदी में एक नाव हादसा हुआ है।जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।घटना बीती शाम लखौरा थाना क्षेत्र के ध्रुव लखौरा पंचायत स्थित पुरबारी लखौरा गांव के समीप हुई थी।नाव पर नाविक समेत 14 लोग सवार थे।ग्यारह लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए।वहीं तीन लोग लापता हो गए।जिनमें से एक व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला।इलाज के लिए अस्पताल ले जाने दौरान उसकी मौत हो गई।जबकि दो व्यक्तियों का शव आज बरामद हुआ है।मृतकों की पहचान स्थानीय कैलाश सहनी,बाबूलाल सहनी और मुकेश सहनी के रुप में हुई है। दरअसल, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जिला से होकर बहने वाली सभी नदियां उफान पर है और खेतों भी लबालब पानी भरा हुआ है।कई इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं।लोगों के आवागमन का साधन नाव है।जिस कारण लोगों को मवेशी के चारा के लिए नाव से दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है।जिला के ध्रुव लखौरा पंचायत के लखौरा पूरबारी टोला और ब्रह्म टोला के लोग बीते शाम नाव से मवेशी का चारा लाने नाविक समेत 14 लोग नदी के दूसरी ओर गए थे।चारा लेकर लौटने के क्रम में तेज पछिया हवा के कारण नाव नदी में पलट गई।नाव पलटने के बाद ग्यारह लोग तैरकर निकल गए।लेकिन तीन आदमी लापता हो गए।ग्रामीणों ने स्थानीय अंचलाधिकारी और थाना को सूचना दी।अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बाहर निकाला।वहीं रात ज्यादा हो जाने के कारण लापता लोगों की तलाश छोड़ दी गई।रविवार को एनडीआरएफ की टीम के आने के बाद लापता दोनों व्यक्तियों के शव को बरामद कर लिया गया। जिला आपदा विभाग के अपर समाहर्त्ता मनोज कुमार सिंहा ने बताया कि नाव दूर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।तीनों डेड बॉडी बरामद हो चुकी है।मृतकों के आश्रित को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख का चेक सारी कार्रवाई पूरा हो जाने के बाद आज हीं दिया जाएगा।अपर समाहर्ता ने लोगों से अपील की है कि पानी से दूर रहे और बच्चों को भी पानी में नहीं जाने दें。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
0
0
Report

कवर्धा में रात 11–3 बजे पुलिस की सघन कॉम्बिंग, 6 टीमों ने चेकिंग

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा रात 11 से 3 बजे तक सड़कों पर उतरी पुलिस, 6 टीमों ने चलाया कॉम्बिंग अभियान कवर्धा। कानून-व्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कबीरधाम पुलिस ने मंगलवार रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक शहर में सघन कॉम्बिंग गश्त की। छह पुलिस टीमों ने देवारपारा, गंगानगर, लोहाराना, नवीन बाजार, राजमहल चौक, यूनियन चौक, ट्रांसपोर्ट नगर समेत संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग की। इस दौरान गुंडे-बदमाशों व निगरानीशुदा अपराधियों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखी गई तथा एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

सरदार पटेल और कश्मीर: अनटोल्ड हिस्ट्री पर किताब लॉन्च, विलय का सच सामने

Chaka, LG मनोज सिन्हा ने कश्मीर के विलय में सरदार पटेल की अनकही भूमिका पर किताब लॉन्च की। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने मंगलवार को 'सरदार पटेल एंड कश्मीर: द अनटोल्ड हिस्ट्री' (Sardar Patel and Kashmir: The Untold History) किताब लॉन्च की। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और देश बनाने के विज़न को नमन किया और हाल ही में मिले आर्काइव मटीरियल (पुराने दस्तावेज़ों) पर रोशनी डाली, जो 'लौह पुरुष' (Iron Man) के जम्मू-कश्मीर से गहरे जुड़ाव को दिखाते हैं। यह कार्यक्रम श्रीनगर के टैगोर हॉल में स्वामी श्री स्वामीनारायण जी की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। लॉन्चिंग सेरेमनी में मणिनगर श्री स्वामीनारायण गदी संस्थान से जुड़े लोग भी मौजूद थे। LG Sinha UP-SOUND सिन्हा ने शिक्षा, मानवीय सेवा और आध्यात्मिक उत्थान में योगदान के लिए इस आध्यात्मिक संस्था का आभार जताया और किताब को एडिट और पब्लिश करने के लिए इतिहासकार डॉ. रिज़वान कादरी को बधाई दी। लॉन्च के मौके पर बोलते हुए, लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सरदार पटेल को "आधुनिक भारत का निर्माता" बताया, जिनकी व्यावहारिक समझ और अटूट इच्छाशक्ति ने 562 रियासतों को एक संयुक्त राष्ट्र में मिलाया। उन्होंने पटेल के उस दृढ़ बयान को याद किया कि "हम जम्मू-कश्मीर की ज़मीन का एक इंच भी किसी को नहीं देंगे" और कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 और 35A को हटाने से पटेल का पूर्ण विलय का अधूरा सपना पूरा हुआ। सिन्हा ने कहा कि इस संवैधानिक बदलाव ने क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा, रोज़गार, उद्यमिता और विकास के नए रास्ते खोले हैं। यह किताब नेशनल आर्काइव्स ऑफ़ इंडिया में सुरक्षित 'सरदार पेपर्स' की माइक्रोफिल्म पर आधारित है। ये दस्तावेज़ बताते हैं कि पटेल 1946 से ही कश्मीर के लोगों और संस्थाओं के सीधे संपर्क में थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1935 में पटेल द्वारा शुरू किए गए 'प्रजा मंडल आंदोलन' और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में 'प्रजा परिषद' की भूमिका पर ज़ोर दिया, जिसने आम नागरिकों और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच एक अहम कड़ी का काम किया। आर्काइव में मेमोरेंडम, आम लोगों के निजी पत्र और यहाँ तक कि कश्मीर के विलय से जुड़ी एक तहसीलदार की रिपोर्ट भी शामिल है। कादरी ने कहा कि असली कागज़ात बाढ़ में नष्ट हो गए थे, लेकिन नेशनल आर्काइव्स की माइक्रोफ़िल्मों की मदद से ऐतिहासिक रिकॉर्ड को फिर से तैयार किया जा सका। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज़ कश्मीर के लोगों के साथ पटेल के लगातार संपर्क और प्रजा परिषद के अहम योगदान को दिखाते हैं। उन्होंने अगस्त 1947 की शुरुआत में महात्मा गांधी के इलाके के दौरे—1 अगस्त को श्रीनगर पहुँचना, 3 अगस्त को महाराजा हरि सिंह के साथ पूरा दिन बिताना, 4 अगस्त को जम्मू में रुकना और 5 अगस्त को जम्मू के एक गुरुद्वारे में लोगों को संबोधित करना—जैसी अहम और अब तक सामने न आई जानकारियों का भी ज़िक्र किया। कादरी ने घोषणा की कि भविष्य के वॉल्यूम में कश्मीर के मुद्दे पर सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू के बीच वैचारिक और नीतिगत मतभेदों की पड़ताल की जाएगी। उन्होंने अफ़सोस जताया कि इस इलाके के एकीकरण में अहम भूमिका निभाने के बावजूद कश्मीर में किसी भी बड़े संस्थान का नाम पटेल के नाम पर नहीं है, और औपचारिक रूप से माँग की कि चिनाब रेलवे ब्रिज का नाम बदलकर "सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता चिनाब रेलवे ब्रिज" कर दिया जाए। अपने संबोधन में, उपराज्यपाल सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए चार प्राथमिकताएँ बताईं: स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस; बुनियादी ढाँचे और कनेक्टिविटी के ज़रिए तेज़ी से विकास; युवाओं को भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना; और पर्यटन व मानवीय मूल्यों को मज़बूत करने के लिए सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करना। उन्होंने लेखकों की नई पीढ़ी से आग्रह किया कि वे इतिहास को चुनिंदा बातों को महिमामंडित करने के ज़रिया के बजाय सच्चाई के आईने के तौर पर देखें। उन्होंने चेतावनी दी कि पहले की कहानियाँ अक्सर वैचारिक पूर्वाग्रहों से प्रभावित रही हैं, जिनमें पटेल के निर्णायक योगदान को कम करके दिखाया गया। इस मौके पर आचार्य श्री जितेंद्रियप्रियदासजी स्वामीजी महाराज, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना, डॉ. रिज़वान कादरी और कई जाने-माने साहित्यकार मौजूद थे। 'सरदार पटेल एंड कश्मीर: द अनटोल्ड हिस्ट्री' के लॉन्च को भारतीय संघ में जम्मू-कश्मीर के एकीकरण की ज़्यादा पूरी और सबूतों पर आधारित समझ की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

रतलाम लॉ कॉलेज में गणेश उत्सव के आपसी विवाद पर पुलिस कार्रवाई की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के लॉ कॉलेज में एक दिन पूर्व गणेश उत्सव आयोजन में बवाल हो गया, अब छात्रों ने आक्रोश जताते हुए क्लेक्टर कार्यालय में और एसपी कार्यालय में जाकर लॉ कॉलेज में हंगामा और अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दरअसल लॉ कॉलेज छात्रों ने बताया कि किसी संगठन का खुद को बताकर कुछ लोग हमारे लॉ कॉलेज सभागृह में बिना अनुमति प्रवेश कर गए और लॉ कॉलेज के सभागृह में गणपति स्थापना के सामने हो रहे सांस्कृतिक आयोजन गरबा को लेकर उसे कपल गरबा बताकर हंगामा किया, जबकि हमारे छात्राओं और छात्रों के अलावा शिक्षकों से भी अभद्रता से बात की, कुछ लोगों ने धक्कामुक्की भी की, और कहा कि आगे आयोजन हमसे अनुमति लेकर करना है. इन लोगों के साथ पुलिस जवान भी आए थे लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं हुई है. अब हम मांग करते हैं कि प्रशासन पुलिस जाँच करे और हंगामा, बवाल और अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई करे. जबकि दूसरे पक्ष से संगठन के किसी व्यक्ति ने सामने आकर अभी तक इन सभी आरोपों पर बयान नहीं दिया है ना ही किसी संगठन ने जवाबदारी ली है.
0
0
Report
Advertisement

CM सम्राट चौधरी बक्सर दौरे में विश्वामित्र पार्क समेत कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब दोपहर 12 बजे बक्सर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री सीधे बक्सर सेंट्रल जेल कैंपस स्थित वामन भगवान के मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे वामन भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना के बाद चुरमाणपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे। चुरमाणपुर में मुख्यमंत्री का जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम करेगे। इस दौरान वे जीविका दीदियों से बातचीत करेंगे और उनके कार्यों तथा सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी लेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेगे।इनमें विश्वामित्र पार्क की योजना प्रमुख बताई जा रही है।मुख्यमंत्री विश्वामित्र पार्क का शिलान्यास 3D के माध्यम से करेंगे। इसके साथ ही जिले से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बक्सर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री अहिरौली स्थित हेलीपAccordion पेड पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से आरा के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री का बक्सर दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जा सके।
0
0
Report

नई ड्रग-डिटेक्शन टेक्नोलॉजी से सुरक्षा एजेंसियाँ अब तेज़ पहचान करेंगी

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कॉन्फ्रेंस और एक्सिबिशन में ड्रग्स का पता लगाने वाले उपकरण और टेक्नोलॉजी दिखाई गईं। देहरादून के इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (IRDE) की साइंटिस्ट डॉ. साक्षी गुप्ता कहती हैं, हाथ में पकड़कर इस्तेमाल होने वाले केमिकल आइडेंटिफायर का वज़न 5 किलो है और यह 30 सेमी की दूरी से काम करता है; हमने इसे होमलैंड सिक्योरिटी की ज़रूरत के हिसाब से विस्फोटक का पता लगाने के लिए बनाया था और यह 10 सेकंड से भी कम समय में केमिकल पहचान लेता है. हमारी बातचीत नारकोटिक्स ब्यूरो से ड्रग्स का पता लगाने वाले ऐसे उपकरणों के लिए आगे बढ़ चुकी है. Dawell Lifescience Pvt Ltd के डायरेक्टर वैभव धसाल कहते हैं कि उनका डिवाइस नशीले पदार्थों का पता लगाने में सक्षम है, बिना बिजली या अधिक प्रशिक्षण के 5 मिनट में यह पहचान लेता है कि कौन सा पदार्थ लिया गया है; नयूरीन न ही ब्लड नमूले की ज़रूरत है और यह नैनोग्राम-स्तरीय सटीकता देता है. महाराष्ट्र, पुणे पुलिस और अन्य एजेंसियाँ इसका उपयोग कर रही हैं, डेमो अन्य राज्यों में भी हो चुके हैं और प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. यहाँ दिख रहा दूसरा पोर्टेबल डिवाइस लगभग 600 ग्राम वजन का है, जो लार नमूने पर भी काम करता है और तुरंत प्रिंटआउट देता है. तीसरा कॉम्बिनेशन यूनिट नशीले पदार्थ की पहचान के साथ फिजिकल सबूतों का विश्लेषण भी कर सकता है, जैसे बरामद पैकेट या सतहों पर छुआ गया प्रभावित भाग; इसे 10 लाख रुपये में उपलब्ध कराया गया है.
0
0
Report

अलीगढ़ में शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत; परिवार ने आरोप

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ऊदला में 26 वर्षीय साबिया का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला सूचना पर पहुंचे पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी है मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के ऊदला का है, जहां मंगलवार को 26 वर्षीय साबिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परिजनों के मुताबिक साबिया ने करीब तीन महीने पहले अलीमुद्दीन से कोर्ट मैरिज की थी घटना की जानकारी मिलते ही जलालपुर-रोरावर से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि साबिया आत्महत्या नहीं कर सकती थी और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

गिलौला पुलिस गाड़ी से छलांग लगने के बाद इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत: 46 वर्षीय कमलेश

Noida, Uttar Pradesh:श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश: गिलौला इलाके में पुलिस की गाड़ी से छलांग लगाकर घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान निधन हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती चंद्रकेश सिंह ने कहा, "आज 22 सितम्बर 2026 को नायब तहसीलदार के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना गिलौला की police मौके पर गई थी... माहौल बिगाड़ने पर 5 महिला और एक पुरूष को थाने ले जाया गया था। पुरूष ने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी थी जिससे वह घायल हो गया था। घायल पुरूष को तुरंत CSC गिलौला ले जाया गया। उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक व्यक्ति 46 वर्षीय कमलेश है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

खैरथल नगर परिषद के सभापति पर 10-15 करोड़ रिश्वत के आरोप

Alwar, Rajasthan:खैरथल नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विक्रम उर्फ विक्की चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की वजह बताते हुए मुंडावर विधायक ललित यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विक्की चौधरी का आरोप है कि सभापति पद का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए उसे 10 से 15 करोड़ रुपये की मांग की गई, विक्की के मुताबिक, खैरथल नगर परिषद चुनाव को लेकर जब कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही थी, उस दौरान विधायक ललित यादव का उनके पास फोन आया। विक्की का दावा है कि उन्हें कहा गया कि अगर सभापति का चुनाव लड़ना है तो 10 करोड़ से लेकर 15 करोड़ रुपये तक देनी होगी, विक्की ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट मिलने के बाद भी उन्हें लगातार दबाव में रखा गया, दबाव के बीच विक्की चौधरी बीजेपी में शामिल हो गए, बीजेपी में शामिल होने के बाद विक्की चौधरी को सभापति पद का प्रत्याशी बनाया गया और चुनाव में बराबर वोट आने के बाद पर्ची से फैसला हुआ। पर्ची में नाम निकलने के बाद विक्की चौधरी खैरथल नगर परिषद के सभापति निर्वाचित हुए, वहीं इन आरोपों पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने सफाई देते हुए 10 से 15 करोड़ रुपये मांगने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फोन पर बातचीत में 10 से 15 पार्षदों को लेकर थी, ललित यादव के मुताबिक कांग्रेस के पास 12 सदस्य थे और इसी संख्या को लेकर चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष में जाने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने मन मुताबिक आरोप लगा सकता है। वही कांग्रेस विधायक ललित यादव और खैरथल निर्वाचित सभापति विक्की चौधरी की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि जी मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस ऑडियो ने पूरे चुनाव पर सवाल जरूर खड़े कर दिए है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top