Back
संजय सरावगी पदभार ग्रहण से पहले मिथिला के कुशेश्वरस्थान में आशीर्वाद स्वीकार
MKMUKESH KUMAR
Dec 17, 2025 10:22:22
Darbhanga, Bihar
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 18 दिसम्बर यानी कल करेंगे पदभार ग्रहण, पदभार ग्रहण से पहले मंदिरों में पहुँच देवी देवताओ के लिए आशीर्वाद, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज पहुंचे कुशेश्वरस्थान, भगवान शिव के शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, रास्ते भर होता रहा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 18 दिसम्बर यानी कल करेंगे पदभार ग्रहण, प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दरभंगा जिले के प्रसिद्ध माँ श्यामा के मंदिर पहुँच लिया था आशीर्वाद और उसके बाद मिथिला के मंदिरों खाटू श्याम, मनोकामना मंदिर, लहेरियासराय Hनुमान मंदिर, नवादा भगवती सहित कई मंदिरों में देवी देवताओ से आशीर्वाद प्राप्त किया。
उसी कड़ी में आज प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मिथिला के कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने नवादा भगवती एवं कसरौर भगवती स्थान में भी दर्शन-पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दरभंगा से कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका भव्य स्वागत किया। सड़कों के दोनों ओर खड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया, जिससे पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
पूजा-अर्चना के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कुशेश्वरस्थान बाबा धाम, जिसे मिथिला का देवघर भी माना जाता है, वहां पूजा कर उन्होंने बाबा भोलेनाथ एवं मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 18 तारीख को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वे विधिवत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowDec 17, 2025 11:54:070
Report
PSPradeep Sharma
FollowDec 17, 2025 11:53:540
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 17, 2025 11:53:280
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 11:53:160
Report
ASArvind Singh
FollowDec 17, 2025 11:53:000
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 17, 2025 11:52:490
Report
NJNitish Jha
FollowDec 17, 2025 11:52:300
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 17, 2025 11:52:120
Report
ATANKUR TYAGI
FollowDec 17, 2025 11:51:530
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 17, 2025 11:51:310
Report
MSManish Singh
FollowDec 17, 2025 11:51:120
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 17, 2025 11:50:530
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowDec 17, 2025 11:50:270
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 17, 2025 11:49:470
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowDec 17, 2025 11:49:280
Report