Back
बहादुरपुर के प्रेम प्रसंग और कर्ज के दबाव में तीन बच्चों के पिता ने की आत्महत्या
MKMUKESH KUMAR
Nov 29, 2025 17:20:00
Darbhanga, Bihar
प्रेम प्रसंग और कर्ज़ के दबाव में तीन बच्चों के पिता ने दी जान, बहादुरपुर में फंदे से झूलकर की आत्महत्या,
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लोहारसारी मोहल्ले में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अंकित कुमार (तीन बच्चों के पिता) ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई。
सूचना मिलते ही बहादुरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से जांच करवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया。
मृतक की पत्नी ममता देवी ने बताया कि वे लोग नानी घर बहादुरपुर में ही रहते हैं। पांच दिन पहले वह अपने ससुराल कटका बच्चे का आधार कार्ड बनवाने गई थीं। रात में पति से मोबाइल पर बात हुई थी, लेकिन सुबह कॉल करने पर फोन बंद मिला。
चिंतित होकर जब उन्होंने पति के दोस्त संतोष को फोन किया, तो उन्होंने संपर्क करवाने की बात कही। लेकिन कुछ देर बाद ही संतोष ने सूचना दी आप लोग बच्चों और माता-पिता के साथ जल्दी आ जाइए।यह सुनते ही ममता देवी घबराकर मौके पर पहुंचीं, जहां उन्हें पति का शव फंदे से झूलता मिला।
पत्नी ममता ने बताया कि मृतक अंकित का बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा मुस्लिम महिला रुखसाना से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला पर लाखों रुपये लेने का भी आरोप लगाया गया है।
अंकित अक्सर परिजनों से कहता था कि वह उस महिला से शादी करेगा, जबकि उसके तीन बच्चे बेटियां और एक बेटा—पहले से हैं। पत्नी के अनुसार हमने समझाया था कि बच्चों की शादी की उम्र हो रही है, ऐसे में वह इस तरह की हरकत न करें लेकिन वह उस महिला के चक्कर में पूरी तरह पड़ चुके थे।
इसके अलावा मृतक ने सोनाटा फाइनेंस कंपनी से 40,000 रुपये का लोन भी ले रखा था, जिसके दबाव से वह पिछले कई दिनों से तनाव में था।
परिजनों का आरोप है कि कर्ज़, प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव ने अंकित को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। कहा गया है कि एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
बाइट
1,ममता देवी। मृतक की पत्नी
2,पुष्पलता कुमारी ,थाना प्रभारी बहादुरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 16, 2025 01:46:220
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 16, 2025 01:30:330
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 16, 2025 01:30:200
Report
DNDinesh Nagar
FollowDec 16, 2025 01:30:130
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 16, 2025 01:15:490
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 16, 2025 01:15:370
Report
ALArup Laha
FollowDec 16, 2025 01:15:200
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowDec 16, 2025 01:02:150
Report
VKVishal Kumar
FollowDec 16, 2025 01:01:590
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 16, 2025 01:01:280
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 16, 2025 01:01:110
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 16, 2025 01:00:510
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 16, 2025 01:00:400
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 16, 2025 01:00:230
Report