Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhagalpur812001

भागलपुर में मतदान तेजी से जारी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी किया मतदान

AKAshwani Kumar
Nov 11, 2025 05:24:28
Bhagalpur, Bihar
भागलपुर में मतदान कार्य लगातार जारी है। सुबह से भारी संख्या में लोग मतदान करने अपने बूथों पर पहुँच रहे हैं। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी मतदान किया। भागलपुर विधानसभा के दुर्गाचरण उच्च विद्यालय स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर परिवार के साथ पहुँचकर मतदान किया। राजेश वर्मा ने काफी समय तक लाइन में लगकर इंतज़ार किया फिर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया जा रहा है। बिहार के मतदाता देश के प्रधानमंत्री और हमारे नेता चिराग पासवान को साधुवाद है। सबने हर बार से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। लोग जागरुक है और पूरे बहुमत के साथ हम लोग सरकार में आ रहे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHITESH SHARMA
Nov 11, 2025 07:05:35
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Nov 11, 2025 07:04:52
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के रहने वाले नौमान नामक कॉस्मेटिक दुकान संचालक, 22 वर्षीय युवक की दिल्ली धमाके में मौत हो गई, जबकि उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना निवासी मृतक ने सोमवार शाम अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने दिल्ली गया था। पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद वह सड़क पार कर रहा था, तभी धमाका हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया। नौमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अमन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया है। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी झिंझाना भी परिजनों से मिलने पहुंचे। परिवारजन रो-रोकर बुरा हल बताने लगे।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Nov 11, 2025 07:04:36
Nawada, Bihar:पूरे देश मे लोकतंत्र का महापर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। एक से बढ़कर एक रंग इस पर्व में देखने को मिल रहे है।नवादा से कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जो लोगों को काफी प्रेरित कर रही है। शहर के संत जोसेफ स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला वोटर अपने परिजन के साथ वोट करने के लिए पहुंची। उम्र ज्यादा हो जाने के बावजूद एवं चलने में असमर्थ होने के बावजूद वह अपना वोट डालने के लिए आज मतदान केंद्र पर पहुंची। जो लोगों को एक संदेश दे रही है कि लोग जो घरों में बैठकर वोट नहीं देते हैं उनके लिए यह तस्वीर अपने आप में काफी कुछ बोलती है।शहर के इस्लाम नगर निवासी अलीम अंसारी उन्हें वोट दिलाने के लिए पहुँचे। आमना खातून ने बताया कि वह लंबे समय से वोट करने के लिए आ रही है और जब से चलने में असमर्थ हुई है तब से उनके परिवार वाले उन्हें वोट दिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। मगर वोट देना उन्होंने नहीं छोड़ा है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 11, 2025 07:04:12
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा में डमरू घाटी और 132 के वी विद्युत सब स्टेशन के पास निरंजन वार्ड में 24 घण्टे के अंदर लगभग एक दर्जन गायों की मौत हो जाने से आसपास के इलाकों में हड़कम मच गया शहर में चारों तरफ कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है गायों की एक साथ मौत होने पर डॉक्टरों ने भी फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। वहीं डमरू घाटी गाडरवारा निवासी ममता बाई ने थाना गाडरवारा पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है महिला की शिकायत पर पुलिस के द्वारा तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 बी एनएस के तहत अज्ञात पर प्रकरण दर्ज कर पशु चिकित्सा विभाग को मृत गायों के पोस्टमार्टम करने कहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट पर गंभीरता के साथ उचित करवाई करने का आश्वासन दिया। वही गाडरवारा के गोसेवक और भागीरथ तिवारी मानव पशु कल्याण नरसिंहपुर ने भी थाना में उपस्थित होकर बेहजुबान लगभग एक दर्जन गौ माता की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले डमरू घाटी के पास हुए एक बड़े आयोजन में बच्चे खाना खाने से भी गौ माता की मौत होने की संभावना है प्रशासन निष्पक्षता से कार्रवाई करें और दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Nov 11, 2025 07:02:14
Jalpaiguri, West Bengal:রেল পুলিশের পক্ষ থেকে যাত্রীদের উদ্দেশ্যে মাইকিং করে সতর্ক করা হচ্ছে। দিল্লিতে ভয়াবহ বিস্ফোরণের ঘটনার পর মঙ্গলবার রাতভর জলপাইগুড়ি জেলা পুলিশের তল্লাশি অভিযান চলল জাতীয় সড়কে। নাকা চেকিং শুরু হয়েছে জলপাইগুড়ির গোশালা মোড় সহ জাতীয় সড়কের বিভিন্ন এলাকায়। এছাড়া শহরের বিভিন্ন এলাকার পাশাপাশি রেল স্টেশন ও বাসস্ট্যান্ড সহ গুরুত্বপূর্ণ জায়গাগুলোতে‌ চলছে তল্লাশি অভিযান। দিল্লির ধারাবাহিক বিস্ফোরণের সতর্কতা অবলম্বন করে নিরাপত্তা বলয়ে মুছে ফেলা হয়েছে জলপাইগুড়ি ও ডুয়ার্স এলাকার। রাজধানী বিস্ফোরণের ঘটনার পর কেন্দ্রীয় নির্দেশে জারি হয়েছে হাই অ্যালার্ট। এজন্য সর্বত্র‌ই জোরদার তল্লাশি অভিযান চালানো হচ্ছে জলপাইগড়ি জেলা পুলিশের পক্ষ থেকে। এশিয়ান হাইওয়ে, জাতীয় সড়ক সহ সীমান্ত এলাকাগুলোতে‌ চলছে পুলিশের কড়া নজরদারি। জলপাইগুড়ি রোড় স্টেশন, টাউন স্টেশন সহ সমস্ত গুরুত্বপূর্ণ এলাকায় যাত্রীদের লাগেজ‌ পরীক্ষা করে দেখা হচ্ছে।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Nov 11, 2025 07:01:52
Delhi, Delhi:लाल किला के बाहर विस्फोट में श्रीनिवास पुरी के रहने वाले इकलौते चिराग की मौत हो गई. लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए धमाके में अब तक huit लोगों की जान चली गई है. वहीं हादसे में 33 वर्षीय अमर कटारिया, श्रीनिवास पुри वार्ड के निवासी, का आज अंतिम संस्कार कालकाजी शमशान घाट के बाहर किया गया. मृतक अमर कटारिया के पिता के मुताबिक, उनका बेटा भागीरथ पैलेस पर मेडिकल दुकान चलाता था जिसमें रोज की तरह वह सात बजे करीब घर के लिए निकल गया था. उस दौरान कार में ब्लास्ट हुआ और अमर के सिर पीछे से चोट लगने से उनका निधन हो गया. अमर अपने घर का इकलौता चिराग था; उनके पास एक बेटा भी है. इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरा सदमा दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल की त्वरित जांच के निर्देश दिए और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही.
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Nov 11, 2025 07:01:34
Panchkula, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, गांव गोरखनाथ (पिंजौर) पहुंचे हैं। वे यहां से श्री गुरु तेगबहादुर साहिब के 350वें शहीदी शताब्दी को समर्पित हिन्द की चादर महान नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। सीएम को यहां आने पर पगड़ी पहनाई गई। इस समय वे समाज के लोगों के बीच मौजूद हैं。 हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उप-प्रधान सरदार गुरमीत सिंह रामसर ने बताया कि यह नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को गुरुद्वारा श्री नानक दरबार गांव गोरखनाथ से शुरू होकर गांव मंढावाला, नानकपुर, करणपुर, जोहलुवाल, कीर्तपुर, लोहगढ़, खेड़ा बसला से होती हुई गुरुद्वारा श्री मंजीसाहिब पिंजोर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसी तरह दूसरे दिन 12 नवंबर को नगर कीर्तन यात्रा गुरुद्वारा श्री मंजीसाहिब पिंजौर से शुरू होकर कालका, टिपरा, मल्लामोड़, हिमशिखा, सीआरपीएफ कैंप से होती हुई गुरुद्वारा सिंह साहिब बख्शीवाला पहुंचेगी, जाकर रात्रि ठहराव होगा。
0
comment0
Report
SSSAURABH SAURABH
Nov 11, 2025 07:01:22
New Tehri, Uttarakhand:Tehri घनसाली, टिहरी: बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहे आंदोलनों में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के बयान के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट के बयान से आंदोलनकारी भड़क गए हैं और उन्हें शर्मनाक बताते हुए मर्यादा में रहने की चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अगर वे आंदोलन में जनता का साथ नहीं दे सकते हैं तो ऐसी बयानबाजी न करें जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के अनुसार घनसाली में 25 अक्टूबर से पिलखी और घनसाली बाजार बस अड्डे में डॉक्टरों की नियुक्ति सहित स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है, जिसमें रैली और मशाल जुलूस भी निकाले गए। फिर सीएमओ के बयान पर आंदोलनकारियों ने वार्ता के लिए बुलाए गए किन्तु बवाल हुआ और आंदोलनकारियों ने मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की कोशिश की तथा कुछ ने तिहरी झील में जल समाधि की तैयारी का संकेत दिया, जिसे बाद में वापस आ गए और सीएमओ ने माफी मांगी। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष के बयान ने आंदोलनकारियों को फिर से भड़काया है, जिन्होंने इसे शर्मनाक बताया है और मर्यादा में रहने की हिदायत दी है, साथ ही कहा गया कि यह सर्वदलीय आंदोलन है और अगर नेता सहयोग नहीं कर सकते तो ऐसी बयानबाजी न करें जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Byte-2- भीमलाल आर्य, आंदोलनकारी, पूर्व विधायक घनसाली। Byte-3- विक्रम घनाता, आंदोलनकारी। Byte-4- नित्यानंद कोठियाल, आंदोलनकारी。 घनसाली में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के मुद्दे पर जारी आंदोलनों के बीच बयानबाजी से माहौल गरमाता जा रहा है और जनाक्रोश बढ़ रहा है। समय रहते इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है ताकि आंदोलन उग्र न हो। Z मीडिया के लिए टिहरी सौरभ सिंह की रिपोर्ट。
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Nov 11, 2025 07:00:50
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 11, 2025 07:00:34
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर दिल्ली धमाके के बाद देशभर में अलर्ट, बॉर्डर सिटी बीकानेर में भी हाई अलर्ट, शहर से ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा एजेंसियां चौकस, रेलवे स्टेशन पर भी बढ़ाई गई चौकसी, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने बढ़ाई सुरक्षा, आने जाने वाली तमाम गाड़ियों की चेकिंग की जा रही, DYSP कैलाश के नेतृत्व में स्टेशन पर सिस्टम अलर्ट दिल्ली धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, और इसका असर बॉर्डर सिटी बीकानेर में भी साफ नजर आ रहा है शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर हैं बीकानेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही है स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर भी कड़ी जांच व्यवस्था लागू है पूरा सिस्टम डीवाईएसपी कैलाश के नेतृत्व में अलर्ट मोड में काम कर रहा है सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरा तंत्र तैयार है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top