Back
जमीन विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी पर हमला, दोनों घायल
AKAshwani Kumar
Dec 13, 2025 07:50:14
Bhagalpur, Bihar
भागलपुर में जमीन विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी के दोनों हाथ पैर तोड़ डालें। खेती कर लौटते वक्त 4 से 5 की संख्या में दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया, लाठी और रॉड से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव में उनका बेटा आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। वहीं जमीन पर खेती न करने की धमकी देते हुए जान से मार देने तक की बात कही। यह घटना पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पक्ष ने परबत्ता थाना के थानेदार व दरोगा पर भी दबंग का साथ देने का आरोप लगाया है, वहीं मामले में केस न दर्ज करने का भी आरोप है। मामले में पीड़ित पक्ष भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। बीते 8 दिसंबर को घटी इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार वरीय अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर भी लग रहा है। घटना में पत्नी के दोनों पैर टूट गए हैं, वहीं पति के दोनों हाथ की हड्डियां टूट गई हैं; फिर भी किसी तरह दोनों आज भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के समक्ष शिकायत लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि डीएम ने नवगछिया के एसडीपीओ से मिलने की बात कही, और मामले में कार्यवाई का आश्वासन भी दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
ताज प्रेस क्लब में मकर संक्रांति की धूम,खिचड़ी भोज व संगोष्ठी में जुटे जनप्रतिनिधि अधिकारी व पत्रकार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
40
Report