Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhagalpur812003

भागलपुर सिविल कोर्ट को बम धमकी: सुरक्षा बढ़ी, बार एसोसिएशन चिंता

AKAshwani Kumar
Feb 09, 2026 07:45:47
Bhagalpur, Bihar
एंकर -भागलपुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे न्यायिक और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। सिविल कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया, जिसके बाद न सिर्फ भागलपुर सिविल कोर्ट बल्कि नवगछिया कोर्ट और कहलगांव अनुमंडल कोर्ट की सुरक्षा भी तत्काल बढ़ा दी गई। धमकी मिलने के तुरंत बाद कोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज ने भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव के बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर स्थिति की जानकारी दी। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है और वकीलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बम निरोधी दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस की विशेष टीमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर हर कोने की सघन जांच में जुटी हुई हैं। कोर्ट परिसर में अचानक कामकाज ठप हो जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। वकीलों में प्रशासन के प्रति नाराजगी खुलकर सामने आ रही है, क्योंकि हजारों मामले पहले से लंबित हैं और बार-बार सुनवाई बाधित होने से न्यायिक प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ रहा है। गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले भी इसी तरह की धमकी जज धर्मेंद्र कुमार के ई-मेल पर भेजी गई थी, तब भी कोर्ट का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। हैरानी की बात यह है कि उस मामले की जांच के बावजूद अब तक धमकी भेजने वालों का कोई सुराग या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक बार फिर उसी तरह की धमकी सामने आने से प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar sharma
Feb 09, 2026 09:32:01
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं : विदेशी मेहमानों को भाए भारतीय रीति-रिवाज, देसी अंदाज़ में हुआ यादगार इंडो-इटैलियन विवाह झुंझुनूं जिले के ऐतिहासिक कस्बे मंडावा में भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब एक विदेशी दूल्हे ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से भारतीय दुल्हन संग सात फेरे लिए। भव्य आयोजन हेरिटेज मंडावा में हुआ, जहां राजस्थानी हवेलियों की भव्यता और पारंपरिक सजावट ने शादी को शाही अंदाज़ दे दिया। मुंबई की भावना और उद्योगपति जतिन अंबानी की पुत्री जूई का विवाह इटली निवासी मार्को से संपन्न हुआ। मार्को के माता-पिता फुलविया और मास्सिमो विशेष रूप से इटली से इस समारोह में शामिल होने पहुंचे। चार दिवसीय इस विवाह उत्सव में 13 देशों से आए मेहमानों सहित भारत और विदेश के करीब 200 अतिथियों ने भाग लिया। मेहमानों के लिए राजस्थानी लोक संगीत, मेहंदी, हल्दी और पारंपरिक स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई, जिसने विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया। विवाह संस्कार को पूरी तरह वैदिक परंपरा से संपन्न कराने के लिए वृंदावन से आए भवत विद्यापीठ के नौ ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। संस्कृत श्लोकों का अंग्रेजी भावार्थ भी समझाया गया, ताकि विदेशी मेहमान हर रस्म का महत्व जान सकें। इससे सभी ने विवाह की आध्यात्मिकता को नजदीक से महसूस किया। वर की बहन ऊर्जा अंबानी ने ‘जाव ताल होम अर्पण’ कर पुत्र-पुत्री समानता का संदेश भी दिया, जिसने समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ दिया。 रात्रि में पारंपरिक रिसेप्शन के स्थान पर ‘फूलों की होली’ का आयोजन विशेष आकर्षण बना। राधा-कृष्ण नृत्य के साथ रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा ने माहौल को भक्ति- mood और उल्लासपूर्ण बना दिया। भारतीय और यूरोपिय व्यंजनों का संगम भी मेहमानों को खूब भाया। आयोजकों अरविंद पारीक और मधुसूदन खेमानी ने अतिथियों का राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत किया। इस इंडो-इटैलियन विवाह ने न केवल दो परिवारों को जोड़ा, बल्कि भारतीय संस्कृति की गर्मजोशी, परंपराओं और मेहमाननवाज़ी की छाप विदेशी मेहमानों के दिलों पर भी छोड़ दी।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 09, 2026 09:31:48
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 09, 2026 09:31:28
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज माननीया राज्यपाल द्वारा विधानमण्डल के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधन की संसदीय परम्परा से शुरू हुआ, किन्तु उनका यह भाषण परम्परा से हटकर प्रदेश के विकास व सर्वसमाज के उत्थान सहित व्यापक जनहित में वास्तविक व थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता। वास्तविक में पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के करोड़ों लोग सरकार की ग़लत नीतियों व कार्यकलापों आदि से दुखी व त्रस्त हैं तथा उन्हें ग़रीबी व बेरोज़गारी आदि के कारण अनेकों प्रकार की कठिन पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, किन्तु इन सबसे ज़्यादा उन्हें अपने जान, माल व मज़हब की ज़्यादा चिन्ता सता रही है, जिसके प्रति मा. राज्यपाल को सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहिए था ताकि प्रदेश की जनता के साथ-साथ विपक्ष को भी थोड़ा आश्वासन मिलता, संभवतः जिसके अभाव के कारण ही मा. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाज़ी होती रही तथा हंगामा भी होता रहा। साथ ही, मा. राज्यपाल के सम्बोधन में भाजपा की सरकार द्वारा जनहित व जनकल्याण सम्बंधी बड़े-बड़े दावों, आश्वासनों, घोषणाओं व वादों आदि को पूरा करने सम्बंधी विवरणों का अभाव भी लोगों की चिन्ता का कारण रहा, जिसका आगामी बजट भाषण में समायोजन करना उचित।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 09, 2026 09:31:10
Patna, Bihar:विधान परिषद के बाहर आरजेडी का हंगामा, विपक्ष के सभी MLC ने नारेबाजी, हाथों में बैनर पोस्टर लेकर किया नारेबाजी किया राबड़ी के नेतृत्व में आरजेडी एमएलसी नारेबाजी किये छात्राओं के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ साथ में बिहार में बढ़ते अपराध की घटना दरभंगा की घटना को लेकर नारेबाजी किये और सरकार से इस्तीफे की मांग किये वही राबड़ी देवी ने कहा की बिहार में बलात्कार और हत्या का मामला बढ़ गया है बसम्राट चौधरी जब से गृह मंत्री बने है तब से बलात्कार की घटना बढ़ गई है, सम्राट चौधरी ने कहा था कि घटनाएं होंगी तो इस्तीफा देंगे, आज सम्राट चौधري को इस्तीफा दे देना चाहिए, 10 हजार महिलाओ को देने से महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी,नीतीश कुमार को भी इस्तीफा दे देना चाहिए
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 09, 2026 09:30:57
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर, मध्य प्रदेश. शेयर ट्रेडिंग नामधोखाधड़ी: स्टेट साइबर पुलिस ने इंदौर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर निवेश का लालच दिया और ऑनलाइन धोखाधड़ी की ठगी की. ठगी की राशि बरामद कर ली गई है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया. जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी महिला की सोशल मीडिया के जरिए इंदौर के अनिकेत मात्रे से पहचान हुई. महिला व्यवसाय शुरू करना चाहती थी. आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाकर राशि दोगुनी करने का दावा किया. महिला ने भरोसा कर करीब 14 लाख 16 हजार रुपए निवास कर दिए. कई महीने बीतने के बाद न लाभ मिला और न आरोपी से संपर्क हुआ. इसके बाद महिला ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस टीम ने इंदौर से अनिकेत मात्रे, अभिषेक मात्रे, दयानंद मात्रे, अक्षय मांडलिक और मिथुन जाटव को गिरफ्तार किया. सभी इंदौर के निवासी हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी समूह बनाकर महिलाओं को ठगी का लक्ष्य बनाते थे. पूछताछ में अन्य ठगी मामलों के खुलासे की भी संभावना है.
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 09, 2026 09:30:38
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 09, 2026 09:30:13
Jaipur, Rajasthan:भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान से बड़ी खबर: Flexible Intermediate Bulk Containers उत्पाद पर लाइसेंस जारी; अखिल भारतीय स्तर का प्रथम लाइसेंस जारी किया गया. BIS राजस्थान की निदेशक एवं प्रमुख कनिका कालिया ने बताया कि यह लाइसेंस मेसर्स-सलासर टेक्नोटेक्स प्राइवेट लिमिटेड दूदू को जारी किया गया. देश में बन रहे फ्लेक्सिबل इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स के लिए गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. BIS प्रमाणीकरण द्वारा FIBC की गुणवत्ता के निर्धारण से प्लास्टिक पाइप और प्लास्टिक उत्पादों के उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल (PP दाना) की पैकेजिंग सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण हो पाएगी. इससे PP दाना उत्पादक अपने माल के निर्यात और घरेलु सप्लाई निर्बाध और गुणवत्ता के प्रति विश्वास के साथ कर पाएंगे. BIS द्वारा जारी लाइसेंस यह बताता है कि संबंधित उत्पाद निर्धारित भारतीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करता है. FIBC की गुणवत्ता निर्धारण के लिए साइक्लिक लिफ्ट टेस्ट, कम्प्रेशन टेस्ट और पैराबैंगनी तरंग से सुरक्षा के लिए टेस्ट किए जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे, उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़ेगा. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स जयपुर शाखा उद्योगों को भारतीय मानकों को अपनाने हेतु निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि 'मेक इन इंडिया' एवं आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को साकार किया जा सके.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top