Back
भागलपुर विधानसभा: रोहित पांडे को टिकट, प्रीति शेखर बगावत के साथ निर्दलीय मैदान में
AKAshwani Kumar
Oct 15, 2025 13:37:36
Bhagalpur, Bihar
एंकर- भागलपुर में भाजपा ने रोहित पांडे को उम्मीदवार बनाया इसके बाद पार्टी में फुट प्रत्यक्ष रूप से सामने आई। कल पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के बेटे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एनआर कटवाकर सियासी घमासान मचा दी इसके बाद आज भाजपा की बड़ी नेत्री के रूप में जाने जाने वाली मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने भी पार्टी से बगावत कर दी। प्रीति शेखर ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया साथ ही एनआर रशीद भी कटवा लिया। पार्टी में लम्बे समय से कार्यरत प्रीति शेखर इस बार टिकट के लिए कयास लगाई हुई थी टिकट नहीं मिलने से प्रीति शेखर की नाराजगी खुलकर सामने आ गयी। प्रीति शेखर भूतपूर्व शिक्षा मंत्री गुणेश्वर सिंह की परपौत्र व मृणाल शेखर की पत्नी हैं। राजपूत जाती से आने वाली प्रीति शेखर की पकड़ फॉरवर्ड वोटर्स में महिला वोटर्स में है। वर्तमान में प्रीति शेखर वार्ड 19 की वार्ड पार्षद है इसके साथ ही भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट भी है वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य के पद पर भी रह चुकी हैं। 2003 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति से भाजपा में कदम रखा था। इस दौरान 4 बार वार्ड पार्षद एक बार डिप्टी मेयर, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुकी है साथ ही दो साल पहले भाजपा ने इन्हें मीडिया पैनलिस्ट भी बनाया था। वर्तमान में प्रीति वार्ड 19 की पार्षद हैं। प्रीति शेखर ने इस मसले पर साफ तौर पर कहा कि मैंने पार्टी में 23 साल से सेवा की है लेकिन कुछ फैसले ईश्वर के होते हैं कुछ फैसले राजनीतिक पार्टी के तो कुछ फैसले अपने होते हैं। मेरे अपने और अपनो का फैसला है कि चुनाव लड़ें। हमने एनआर कटवा लिया है निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करूँगी।
इस बार फिर भाजपा ने भागलपुर में रोहित पांडे को चुना है ऐसे में प्रीति शेखर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आ रही हैं। भाजपा से निकलकर अलग हटकर अब तक दो मुख्य नेताओं ने बगावत कर दी है ऐसे में भागलपुर विधानसभा सीट पट तीन दफे से हार रही भाजपा का क्या होगा यह फैसला 14 नवम्बर को ही होगा। इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है。
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammad Khan
FollowOct 15, 2025 16:00:440
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 15, 2025 16:00:210
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 15, 2025 16:00:090
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 15, 2025 15:53:342
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 15, 2025 15:53:240
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 15, 2025 15:53:160
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 15, 2025 15:53:010
Report
MMMohd Mubashshir
FollowOct 15, 2025 15:52:460
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 15, 2025 15:52:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 15, 2025 15:52:290
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowOct 15, 2025 15:52:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 15, 2025 15:51:47Morena, Madhya Pradesh:सुमन गुर्जर एडिशनल एसपी ग्वालियर
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 15, 2025 15:51:350
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 15, 2025 15:51:16Sambalpur, Odisha:ଆଜି ପର୍ଯ୍ୟାୟ କ୍ରମେ ବନ୍ଦ ହେଲା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ସମସ୍ତ ଗେଟ | ସନ୍ଧ୍ୟା ଛ ଟା ସୁଦ୍ଧା ଜଳଭଣ୍ଡାର ର ଜଳ ସ୍ତର ୬୨୯.୯୭ ଘନଫୁଟ ରହିଛି |
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 15, 2025 15:50:160
Report