Back
महागठबंधन के प्रेस वार्ता के बाद तेजस्वी यादव के सीएम फेस पर बहस तेज
AKAshwani Kumar
Oct 23, 2025 12:22:06
Bhagalpur, Bihar
एंकर- महागठबंधन की ओर से आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस और मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया गया है इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। भागलपुर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन पर जबरदस्त निशाना साधा है उन्होंने कहा कि क्या एक सीट पर जो दो दो उम्मीदवार लड़ाए जा रहे महागठबंधन ने नाम वापस ले लिया क्या अगर नहीं लिया तो किस तरह मुख्यमंत्री तेजस्वी को बनाया जा रहा है क्या तेजस्वी को लॉलीपॉप नहीं दे रहे हैं। अगर किसी को मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर रहे हैं तो इसकी स्योरिटी तो देनी चाहिए ना। मुकेश साहनी तो खुद ही चुनाव नहीं लड़ रहे तो ये उप मुख्यमंत्री कैसे बन जाएगा। मुकेश साहनी को हमने मंत्रिमंडल से निकाल दिया फैक्ट यही है भ्रष्टाचार के आरोप में मुकेश साहनी को निकाल दिया गया। उनके सारे विधायक हमारे साथ आये की नहीं आये। मुकेश साहनी जब खुद ही विधायक दल का नेता नहीं होगा तो विधायक दल के साथ दूसरी पार्टी में नही चले जाएगा इसकी क्या गारंटी है। राजद का तो इतिहास है वह सबसे ज्यादा अपने ही सहयोगी दल को तोड़ता है। सबसे कट्टर दुश्मन संसद में भाजपा का ओवैसी हैं उनके विधायको को किसने तोड़ा। क्या इससे लगता है कि तेजस्वी यादव मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री बनने देंगे। मुकेश साहनी की पूरी पार्टी चुनाव बाद राष्ट्रीय जनता दल में मिल जाएगी। कांग्रेस के बारे में ज्यादा कुछ कहना बेकार है क्योंकि जो पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष की इज्जत नहीं बचा पा रही है राजेश राम के खिलाफ राजद ने उम्मीदवार उतार दिया।नीतीश जी सर्वमान्य नेता है हम नीतीश जी के चेहरे और मोदी जी के चेहरे पर ही चुनाव में गए हैं। अगर मुख्यमंत्री को ताकत नहीं रहती तो जहां भाजपा का विधायक 43, 000 वोट से जीता क्या वहां जदयू अपना उम्मीदवार उतार पाती। नीतीश कुमार जी की पकड़ मजबूत है उन्होंने 20 साल में बहुत अच्छा काम किया है सबसे बड़ी बात है कि किसी भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। निशिकांत दुबे ने अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जो अमित शाह ने कहा था वह टेक्निकल था कोई मुख्यमंत्री बनेंगे तो यह तो विधायक तय करेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

0
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 23, 2025 16:32:250
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 23, 2025 16:32:080
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 23, 2025 16:31:450
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 23, 2025 16:30:520
Report
HBHemang Barua
FollowOct 23, 2025 16:30:430
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 23, 2025 16:18:302
Report
RSRavi sharma
FollowOct 23, 2025 16:17:260
Report
HBHemang Barua
FollowOct 23, 2025 16:17:190
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 23, 2025 16:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 23, 2025 16:16:400
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 23, 2025 16:16:310
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowOct 23, 2025 16:16:140
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 23, 2025 16:15:480
Report