Back
बेगूसराय में पुलिस की दबंग कार्रवाई से आक्रोश, समर्थक के घर में घुसकर पिटाई
JCJitendra Chaudhary
Oct 28, 2025 06:06:05
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में चुनाव से पहले पुलिस की कारवाई और गुंडागर्दी से एक गावं में ना सिर्फ हड़कंप मचा हुआ है। बल्कि लोगो में पुलिस के खिलाफ काफी ज्यादा आक्रोश ब्याप्त है। पुलिस के द्वारा घर में घुसकर महिला एवं पुरुष के साथ बर्बरतापूर्वक पिटाई से नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वही पुलिस के द्वारा पिटाई करने का वीडियो भी सामने आया है जहाँ रात के अंधेरे में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और बदतमीजी की जा रही है इसका वीडियो भी उन लोगों के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जब वीडियो बना रहे थे तो पुलिस के द्वारा मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया गया और मारपीट की गई साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस دوران गावं के लोग इसे लोक तंत्र की हत्या और इस कारवाई को राजनीतिक से प्रेरित बता रहे है। साथ ही पुलिस पर एक खास बिधायक के पक्ष में की गई कारवाई का आरोप लगा रहे है। आरोप है की पुलिस मटिहानी बिधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के एक समर्थन के घर पर यह कारवाई रात के अंधरे में की, जिसमें घर की महिला की पिटाई के साथ पुलिस अपने साथ लाई पिस्टल को घर के मुखिया के हाथों में रखकर उसको गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। जब विरोध किया गया तो पुलिस के द्वारा महिला एवं पुरुष के साथ बेरहमी से पिटाई की गई। इस पुलिस की कार्रवाई से काफी ज्यादा गांव के लोग आक्रोश हो गए और आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली। परिबार के लोग बताये है की जिस समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आज तक 107 का भी मुकदमा दर्ज नहीं है। मटिहानी थाना की पुलिस द्वारा की गई इस कारवाई का वीडियो फूटेज भी सामने आया है। बताया जाता है की मटिहानी पुलिस बीती रात अचानक से जगतपुरा स्थित चकवाली गावं दल बल के साथ पहुँचती है। और बोगो सिंह के समर्थक के घर का कोना कोना छान मानती है। घर के किसी कोने में कुछ नहीं मिलने पर पुलिस अपने साथ लाई देशी कट्टा को रिकवरी दिखाकर घर के मुखिया को गिरफ्तार कर ले जाती है। जिस घर में यह कारवाई की गई है वो घर बोगो सिंह के समर्थक है आरोप है की इसी बजह से पुलिस गावं में दहशत फैलाने के लिए यह कारवाई की है। इस दौरान पुलिस की कारवाई का वीडियो बनाने पर पुलिस ने महिला की भी बेरहमी से पिटाई की है। इस कारवाई में एक भी महिला पुलिस साथ नहीं था। घटना की खबर मिलते है गावं के लोगो में आक्रोश ब्याप्त है। और लोग इसे लोक तंत्र की हत्या मान रहे है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowOct 28, 2025 08:44:050
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 28, 2025 08:43:460
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowOct 28, 2025 08:43:360
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowOct 28, 2025 08:43:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 28, 2025 08:42:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 28, 2025 08:42:060
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 28, 2025 08:41:520
Report
VMVimlesh Mishra
FollowOct 28, 2025 08:41:230
Report
ASArvind Singh
FollowOct 28, 2025 08:41:050
Report
SNShashi Nair
FollowOct 28, 2025 08:40:370
Report
RMRam Mehta
FollowOct 28, 2025 08:39:504
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 28, 2025 08:38:380
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 28, 2025 08:38:280
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 28, 2025 08:38:130
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 28, 2025 08:37:580
Report
