Back
पप्पू यादव का विरोध: बुलडोजर से गरीबों के घर ढहने पर संसद में उठाने ऐलान
JCJitendra Chaudhary
Dec 07, 2025 15:01:57
Begusarai, Bihar
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज फिर बेगूसराय पहुंचे। जहां लोहियानगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित गरीब परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने प्रशासन पर सीधा हमला बोला। इस दौरान सांसद पप्पू यादव लोहियानगर की उस झोपड़पट्टी पहुंचे जहां हाल ही में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सैकड़ों गरीबों के घर ढहा दिए गए थे। उन्होंने पीड़ित महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।जहां पीड़ितों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि यह कार्रवाई क्रूर और अमानवीय है। बिना महिला पुलिस के महिलाओं और बच्चों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने का आरोप।घटना की तुलना जलियांवाला बाग से की है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही हटाया जाए, लेकिन यहां गरीबों को बिना किसी विकल्प के बेघर कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1971 की बाढ़ से ही ये परिवार यहां बसे हुए थे, ऐसे में उन्हें यूं उजाड़ना पूरी तरह गलत है।पप्पू यादव ने متاثرित परिवारों को भरोसा दिलाया है हम यह मामला सोमवार को संसद में उठाएंगे ।जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में लड़ाई लड़ेंगे। यदि प्रशासन ने जल्द वैकल्पिक जमीन नहीं दी तो बिहार बंद का आह्वान करेंगे।पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में पूरा इंस्पेक्टर राज चल रहा है।अमीरों को बसाया जा रहा है, गरीबों को हटाया जा रहा है। सरकार संवेदनहीन है… सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को कठोरता की पराकाष्ठा बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से बुलडोजर के माध्यम से करके की ठंड में घर को तोड़कर हटा दिया गया है लोग इस ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 08, 2025 01:46:1463
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 08, 2025 01:45:3656
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 08, 2025 01:45:2364
Report
186
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 08, 2025 01:32:18161
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 08, 2025 01:32:08153
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 08, 2025 01:31:57109
Report
174
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 08, 2025 01:31:37149
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 08, 2025 01:31:24113
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 08, 2025 01:31:12107
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 08, 2025 01:31:02127
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 08, 2025 01:30:5092
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 08, 2025 01:30:08108
Report
SSANDEEP
FollowDec 08, 2025 01:25:14126
Report