Back
बेगूसराय में मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
JCJitendra Chaudhary
Feb 04, 2026 03:32:29
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ससुराल आए एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। भीड़ की पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान लोहिया नगर निवासी नीरज शाह के रूप में की गई है। घायल युवक नीरज शाह का आरोप है कि वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। इसी दौरान ससुराल के कुछ लोगों ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लग दिया और बिना जांच-पड़ताल किए उसे पकड़ लिया। नीरज शाह ने बताया कि वह लगातार खुद को बेकसूर बताता रहा और रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और मोबाइल चोरी के आरोप में उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में युवक किसी तरह खुद ही इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:36:32Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "इनकी विचारधारा अब देश में नहीं चलेगी। अयोध्या की देवतुल्य जनता ने अवधेश प्रसाद को जिताकर इस देश में संदेश दिया है कि भाजपा की विचारधारा नहीं चलेगी।"
0
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowFeb 10, 2026 12:35:300
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 10, 2026 12:34:220
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 10, 2026 12:34:040
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 12:33:540
Report
MSManish Singh
FollowFeb 10, 2026 12:33:340
Report
0
Report
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 10, 2026 12:31:560
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 12:30:450
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 10, 2026 12:30:350
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 10, 2026 12:30:150
Report
0
Report
0
Report