Back
बेगूसराय में पावर हाउस के पास मछली विक्रेताओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया
JCJitendra Chaudhary
Mar 11, 2026 07:05:22
Begusarai, Bihar
बेगूसराय में मछली विक्रेताओं का गुस्सा नगर निगम के खिलाफ फूट पड़ा. पावर हाउस के पास वर्षों से मछली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले विक्रेताओं को जबरन हटाए जाने के विरोध में आज दर्जनों मछली विक्रेता सड़कों पर उतर आए और नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया. दरअसल, बेगूसराय के पावर हाउस के पास लंबे समय से मछली विक्रेता मछली बेचकर अपनी आजीविका चला रहे थे. लेकिन पिछले कई दिनों से नगर निगम की टीम द्वारा उन्हें उस जगह से हटाया जा रहा है. इसी के विरोध में आज मछली विक्रेता सड़क पर उतर आए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया. विक्रेताओं का आरोप है कि नगर निगम के कर्मियों द्वारा जबरन उनकी दुकानें हटाई जा रही हैं और कई बार उनकी मछलियां भी उठा ली जाती हैं या फेंक दी जाती हैं. उनका कहना है कि उनसे लाइसेंस लेने की बात कही जा रही है, जबकि उनका घर दूर-दराज इलाके में है और ऐसे में लाइसेंस बनवाना उनके लिए आसान नहीं है. मछली विक्रेताओं का कहना है कि मछली बेचना ही उनका एकमात्र रोजगार है और अगर उन्हें यहां से हटा दिया गया तो उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो जाएगा. उन्होंने सरकार और नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उन्हें स्थायी रूप से कोई जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपना रोजगार जारी रख सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर मछली विक्रेता नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का क्या हल निकालता है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RBRAMESH BALI
FollowMar 11, 2026 08:32:470
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 11, 2026 08:32:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 11, 2026 08:32:240
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 11, 2026 08:30:270
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 11, 2026 08:21:420
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 11, 2026 08:21:310
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 11, 2026 08:21:130
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 11, 2026 08:20:320
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 11, 2026 08:20:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 08:19:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 08:19:47Noida, Uttar Pradesh:CM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी विरोध में मौलाना सलीम के खिलाफ प्रदर्शन
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 11, 2026 08:19:370
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 11, 2026 08:19:260
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 11, 2026 08:19:020
Report
SNShashi Nair
FollowMar 11, 2026 08:18:500
Report