Back
गिरिराज सिंह का हमला: ममता बनर्जी पर निशाना, रोजगार और नागरिकता से सवाल
JCJitendra Chaudhary
Mar 08, 2026 08:50:40
Begusarai, Bihar
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर टिप्पणी करने के बजाय अपने कामों और नीतियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री समझती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वोट बैंक की राजनीति की जा रही है और अवैध तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता देने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों की ज्यादा चिंता है, जबकि राज्य के आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है और ममता बनर्जी की सरकार का अंत तय है। केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी से कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि क्या पश्चिम बंगाल सरकार ओडिशा की तर्ज पर महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देगी या नहीं। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि क्या राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से दोबारा की जाएगी और क्या कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार यह सब नहीं करेगी तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अब राहुल गांधी झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं और उनकी ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले किसानों को भड़काने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उसमें सफल नहीं हुए और अब देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय डेटा को अमेरिका को सौंपने के राहुल गांधी के आरोप को भी उन्होंने पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग की सहयोगी पार्टी बन गई है और केरल ही नहीं बल्कि पूरे देश में उसी तरह की राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी उन्होंने पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को अपने नाना जवाहरलाल नेहरू के समय की नीतियों पर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो संसद में यह बहस कराएं कि नेहरू के नेतृत्व में चीन को कितनी जमीन गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कितनी जमीन गई। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस विषय पर तथ्यों के साथ बहस होनी चाहिए ताकि देश की जनता सच्चाई जान सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPoonam Purohit
FollowMar 08, 2026 10:17:540
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 08, 2026 10:17:190
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 08, 2026 10:17:010
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 08, 2026 10:16:490
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 08, 2026 10:16:200
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowMar 08, 2026 10:15:500
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 08, 2026 10:15:400
Report
ADAnup Das
FollowMar 08, 2026 10:15:14Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া উত্তরে আজ বিজেপির পরিবর্তন যাত্রা চলছে, নদিয়া উত্তর সাংগঠনিক জেলা পক্ষ থেকে, 8 এবং 9 তারিখ এই যাত্রা হবে। তেহট্টর করিমপুর নাজিরপুর হয়ে বেতাই,দেবনাথ পুরে পৌঁছায়。
0
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 08, 2026 10:08:260
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 08, 2026 10:07:580
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 08, 2026 10:07:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 08, 2026 10:07:390
Report