Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बेगूसराय में बे मौसम बारिश-आंधी से फसलें बर्बाद, किसानों को मदद की मांग

JCJitendra Chaudhary
Mar 22, 2026 08:50:23
Begusarai, Bihar
बेगूसराय में बे मौसम बारिश और आंधी तूफान के कारण काफी तबाही मचाई है। साथ ही साथ किसानों को खेत में लगे गेहूं मक्का सरसों सहित अन्य फैसले को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसानो के बीच हाहाकार मचा हुआ है। खास करके इस बे मौसम बारिश और आंधी तूफान के कारण खेत में लगे गेहूं और मक्का सरसों सहित अन्य फैसले पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। जिससे किसानो के बीच भुखमरी स्थिति उत्पन्न हो गया है। किसानों ने बताया है कि बड़ी मेहनत से खेत में गेहूं मक्का सरसों सहित अन्य फैसले लगाए थे लेकिन बे मौसम बारिश के कारण पूरी तरह से खेत में लगे गेहूं मक्का सरसों सहित अन्य फासले पूरी तरह से बर्बाद होने के बाद किसानों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान खेत में ही किसान अपने फसलों को बर्बाद होते देखकर रोने को मजबूर है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से बेगूसराय का यह नजर है जहां बारिश और आंधी तूफान के कारण खेत में लगे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। बर्बाद होने के बाद किसान किस तरह से खेतों में फसल को देखकर दहाड़ मार कर रोने को मजबूर है। आपकों बताते चले बेगूसराय के मटिहानी, मंसूरचक बछवाड़ा सहित अन्य प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इलाके में अगले 10 दिनों में गेहूं की कटाई होने वाली थी, लेकिन आंधी-बारिश ने फसलों को जमीन पर गिरा दिया। आलू की खुदाई के बाद किसान मक्के की फसल तैयार कर रहे थे, जिसे भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान किसानों का कहना है कि वे पहले से ही आलू के कम दामों को लेकर संकट में थे। अब गेहूं और मक्के एवं सरसों जैसी अन्य फसलें भी नष्ट हो गई हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है। इस दौरान किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे कर्ज लेकर खेती करते हैं और अब उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है। किसानों ने सरकार से इस मामले पर विचार करने और उन्हें सहायता प्रदान करने की अपील की है। इस दौरान किसानों ने बताया है कि इस बार सोच अच्छी फसल है। और फसल काटने के बाद बेटी का शादी भी करेंगे। लेकिन भगवान को कुछ और मर्जी था आज खेत में लगे सारा फसल पूरी तरह से बे मौसम बारिश और आंधी के कारण बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से हम लोग बर्बाद हो गए हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो उन्हें आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Mar 22, 2026 10:02:13
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक बेटी ने महिला सशक्तिकरण के लिए मिसाल पेश की है। पिता ने बेटी से शादी के लिए कहा तो बेटी ने कहा जो पैसा शादी पर खर्च करना है, वह पैसा बेटी को पैरों पर खड़ा होने के लिए खर्च कर दीजिए। इसी पहल के चलते बेटी ने महिलाओं के लिए एक जिम की शुरुआत की। उसी बेटी को हौसला देने के लिए मेयर ने अपने हाथों से जिम का उद्घाटन किया और बेटी को आगे बढ़ाने के लिए उसकी हौसला अफजाई की। दरअसल शहर के नवादा इंदेपुर की रहने वाली मानसी मिश्रा पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई पूरी होते ही उनके पिता ने बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। बेटी ने अपने पिता से कहा कि जो पैसा उन्होंने उसकी शादी के लिए जमा किया है। वही पैसा उसके पैरों पर खड़ा होने के लिए खर्च कर दे। बेटी के जब्बे से खुश होकर पिता ने उसके लिए महिलाओं का जिम बनाकर तैयार कर दिया। बेटी के इस हौसले से खुश होकर मेयर और नगर आयुक्त खुद जिम का उद्घाटन करने पहुंचे और बेटी के जज्बे की सराहना की। मानसी मिश्रा का कहना है कि जिंदगी में उसने तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनका मानना है कि आज के दौर में बेटी की शादी से ज्यादा उसका सशक्त होना जरूरी है। उसका मानना है कि जिम के जरिए बेटी और महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होगी। एक बेटी की शादी के बजाय खुद को सशक्त बनाने के इस फैसले की हर तरफ खूब सराहना हो रही है।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 22, 2026 10:00:42
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के गुना गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से किसान दंपती की मौके पर हुई, 65 वर्षीय वंशी आदिवासी और उनकी 63 वर्षीय पत्नी गणेशी आदिवासी अपने खेत पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ, दंपती पड़ोसी किसान के खेत की बाड़ में लगे करंट के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खरगापुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर भेजा दिया है, वही पुलिस ने आरोपी किसान बिरजू अहिरवार के खिलाफ धारा 105, 325 बीएनएस सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 22, 2026 09:51:26
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : हांसी विधायक विनोद भयाना हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना का(stateसभा) चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग को लेकर बड़ा ब्यान कांग्रेस विधायक कांग्रेस के संपर्क में, बीजेपी विधायकों से कोई सम्पर्क नहीं आजाद उम्मीदवार को दिया है वोट बीजेपी पार्टी को झूठा बदनाम किया जा रहा कांग्रेस की पुरानी आदत, अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप पर बोले हांसी विधायक कहा कांग्रेस विधायक तो हिमाचल के कुफरी में घूम रहे थे उनको विधायकों को किसी ने नहीं उठाया आजाद उम्मीदवार को बीजेपी ने दिया था समर्थन, उसके पक्ष में की थी वोटिंग कांग्रेस पार्टी के आलाकमान देखें उनके नेतृत्व में कहां रही कमी हांसी जिला बनने के बाद शहर में विकास कार्यों की रफ्तार को ओर दी गति विधायक विनोद भयाना ने कहा कि 35 लाख की लागत से बनेगी कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 15 की नई गली आज हांसी विधायक ने नारियल तोड़कर किया शिलान्यास पीने के पानी व सीवरेज सिस्टम को सबसे पहले करवाएगा जायेगा दुरुस्त आने वाले एक वर्ष के अंदर शहर मे सभी टूटी सड़कों का करवाया जायेगा निर्माण बीजेपी सरकार का दायित्व हांसी शहर का हो विकास हांसी के विधायक विनोद भयाना ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 15 में नई गली के निर्माण के लिए करीब 35 लाख रुपये की लागत वाली परियोजना का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलाके में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। गली के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा。 राज्यसभा चुनाव को लेकर बयानबाज़ी तेज़ होती जा रही है। हांसी के विधायक विनोद भयाना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा को झूठा बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी ने कांग्रेस के किसी विधायक से संपर्क नहीं किया। उनके विधायक तो हिमाचल के कुफरी में घूम रहे थे। बीजेपी ने आजाद उम्मीदवार जरूर समर्थन कर उनके पक्ष में वोटिंग की है। हांसी के विधायक विनोद भयाना ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस पार्टी बिना तथ्यों के आरोप लगा रही है। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को देखना चाहिए कि पार्टी में कहा कमी रही है।
645
comment0
Report
Advertisement
Back to top