Back
बांका में भाजपा समर्थकों का विशाल जुलूस, मोदी-शाह के नारों से नगर गूंजा
BSBIRENDRA SINHA
Dec 18, 2025 09:26:43
Banka, Bihar
Anchor-बांका के अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता डॉ. मृणाल शेखर के नेतृत्व में भाजपा द्वारा नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संजय सरावकर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में एक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस शहर के लीची बागान से प्रारंभ होकर गोला चौक, बस स्टैंड, पुरानी चौक होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः लीची बागान पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “माननीय नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद”, एनडीए जिंदाबाद” जैसे नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत की जीत ने विरोधियों के हौसले पूरी तरह पस्त कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बिहार की जीत केवल पहली झांकी है, पश्चिम बंगाल अभी बाकी है.” उन्होंने कहा कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बांका जिला एवं अमरपुर प्रखंड से हजारों भाजपा कार्यकर्ता वहां जाकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. शेखर ने कहा कि शीघ्र ही पूरे देश में भगवा ध्वज लहराएगा और प्रत्येक राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है, उसी विश्वास के अनुरूप बिहार में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बांका जिले के ओढ़नी डैम को हाल ही में फिल्म सिटी निर्माण के लिए चयनित किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पलायन पर रोक लगेगी। साथ ही कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य सभी क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे। डॉ. शेखर ने कहा कि आज बिहार की जनता पूर्ण परिवर्तन चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में नए बिहार की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदेव भगत, संजीत घोष, बिपिन कुमार ठाकुर, रामानुज सिंह, कमलेश सिंह, राजीव कुमार, सुजीत कुमार, विनोद सिंह, राजीव ईश्वर, पप्पू जी, नीरज कोहली सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 18, 2025 11:06:270
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowDec 18, 2025 11:06:110
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 18, 2025 11:05:490
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowDec 18, 2025 11:05:270
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 18, 2025 11:05:120
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 18, 2025 11:04:570
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 18, 2025 11:04:430
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 18, 2025 11:04:270
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 18, 2025 11:04:060
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 18, 2025 11:03:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 18, 2025 11:03:240
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 18, 2025 11:02:340
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 18, 2025 11:02:220
Report
SKSumant Kumnar
FollowDec 18, 2025 11:01:250
Report