Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kolkata700073
चुनाव आयोग के डिप्टी सीईसी ज्ञानेश भारती बंगाल में SIT-तैयारी की समीक्षा के लिए पहुँचे
AMArkodeepto Mukherjee
Oct 07, 2025 10:54:51
Kolkata, West Bengal
আজ রাত সাড়ে আটটার সময় রাজ্যে আসছেন নির্বাচন কমিশনের ডেপুটি নির্বাচন কমিশনার জ্ঞানেশ ভারতী সহ চার সদস্যের প্রতিনিধি দল। বিহারের পর পশ্চিমবঙ্গ সহ গোটা দেশে এসআইআর নিয়ে চূড়ান্ত প্রস্তুতি খতিয়ে দেখতেই আসছেন ডেপুটি নির্বাচন কমিশনার জ্ঞানেশ ভারতী। আগামীকাল বুধবার সকাল দশটা থেকে ভিডিও কনফারেন্সের মাধ্যমে উত্তরবঙ্গ বাদে রাজ্যের সব জেলাশাসক, ই আর ও, এ ই আর ও, বি এল ও, মহকুমা শাসক পুলিশ প্রশাসন থেকে শুরু করে সকলের সঙ্গে বৈঠক করবেন ডেপুটি নির্বাচন কমিশনার জ্ঞানেশ ভারতী। যাবেন রাজারহাট গোপালপুর বিধানসভা। রাজ্যের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের দপ্তর থেকে হবে এই ভিডিও কনফারেন্স, যেখানে উপস্থিত থাকবেন রাজ্যের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক মনোজ কুমার আগারওয়াল সহ অন্যান্য সব আধিকারিকেরা। বৈঠক শেষে ডেপুটি নির্বাচন কমিশনার জ্ঞানেশ ভারতী সরজমিনে যাবেন রাজারহাট গোপালপুর বিধানসভা কেন্দ্রে। জেখ থেকে প্রথম ভোটার তালিকায় কারচুপির অভিযোগ উঠেছিল যার পরিপ্রেক্ষিতে সাসপেন্ড হতে হয়েছে চার আধিকারিককে। যে পদ্ধতিতে বিহারে এস আই আর রয়েছে তাকেই অনুসরণ করে পশ্চিমবঙ্গ সহ গোটা দেশে এসআইআর পরিচালনা করতে চলেছে নির্বাচন কমিশন এমনটাই খবর নির্বাচন কমিশন সূত্রে।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Oct 07, 2025 14:21:55
Jaipur, Rajasthan:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ब्यावर में मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित. ब्यावर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार को ब्यावर पहुंची, जहां उन्होंने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां और महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में अजमेर पूर्व विधायक अनीता भदेल, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रधान रामपाल शर्मा, राजस्थान कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु शर्मा और घनश्याम पवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 07, 2025 14:21:36
Bareilly, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव कल रामपुर आजम खान से मिलने जाएंगे अखिलेश और आजम खान की इस मुलाकात का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने हमला बोला है उन्होंने कहा कि लखनऊ से सीतापुर जेल 120 किलोमीटर है लेकिन अखिलेश यादव ने ढाई साल तक आजम खान से मिलने की जरूरत नहीं समझी और जब 2027 का चुनाव करीब आ गया तो वह वोट बैंक की राजनीति करने 300 किलोमीटर दूर रामपुर जा रहे हैं मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि यह उनका दोगला रवैया उजागर करता है क्योंकि अखिलेश यादव हर वक्त बोट बैंक की राजनीति करते हैं उन्हें आजम खान के दुख से कोई दर्द नहीं है 2027 का चुनाव है तो ऐसे में अखिलेश यादव आजम खान से 300 किलोमीटर दूर मिलने आ रहे हैं जबकि जेल में अखिलेश यादव ने एक बार भी आजम खान की सुध लेने की जहमत नहीं उठाई मौलाना शहाबुद्दीन अखिलेश यादव पर निशाना चाहते हुए कहा कि कि जब आजम खान को उनकी जरूरत थी तब अखिलेश यादव जेल में उनसे मिलने जाते तो अच्छा होता लेकिन वोट बैंक की राजनीति के तहत अब अखिलेश यादव दिखावा दिखाते हुए आजम खान से मिलने जा रहे हैं जो सरासर गलत है
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 07, 2025 14:21:17
Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ଆଙ୍କର - କେତେ ଖୁସିରେ ସାଙ୍ଗଙ୍କ ପାଖକୁ ଯାଇଥିଲା ମେହେନ୍ଦି ଲଗେଇବାକୁ ହେଲେ କାନ୍ଥ ଭାଙ୍ଗି ଉପରେ ପଡିବାରୁ ଚାଲିଗଲା ନାବାଳିକା ର ଜୀବନ। ଏମିତି ଏକ ଦୁଖଦଃ ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଘସିପୁରା ବ୍ଲକ ମଦନପୁର ଗାଁରେ। ଗାଁର ଶରତ ଚକ୍ରଙ୍କ ଝିଅ ସୀମା ସାଙ୍ଗଙ୍କ ପାଖକୁ ମେହେନ୍ଦି ଲଗେଇବାକୁ ଯାଇଥିଲା ହେଲେ ସାଙ୍ଗ ମାନେ ଘର କାମରେ ବ୍ୟସ୍ତ ଥିବାରୁ କିଛି ସମୟ ଛାଡିକି ଆସିବାକୁ କହିଥିଲେ। ସୀମା ନିଜ ଘରକୁ ଫେରି ଆସୁଥିବା ବେଳେ ତା ଉପରେ ପଡି ଯାଇଥିଲା ଘର ର କାନ୍ଥ। ଲଗାଣ ବର୍ଷା ଯୋଗୁ ଘର କାନ୍ଥ ଖସି ପଡ଼ିଥିଲା। ତେବେ ତୁରନ୍ତ ପରିବାର ଲୋକେ ତାକୁ ଆନନ୍ଦପୁର ମେଡିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି କରିବା ପରେ ଡାକ୍ତର ତାକୁ ମୃତ ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି। ଘଟଣା କୁ ନେଇ ପରିବାର ତଥା ଗାଁରେ ଶୋକାକୁଳ ପରିବେଶ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଛି。
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 07, 2025 14:20:58
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में जनता ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।जिसके तहत राघोपुर युवा एकता मंच कब बैनर तले लोगो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और राघोपुर कटाव मुक्त यात्रा निकाली।खास बात यह है कि अभी तक राघोपुर में विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाता था लेकिन इस बार लोगो ने कटाव रोकने के साथ साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए विरोध प्रदर्शन किया है।लोगो ने ना सिर्फ सरकार बल्कि तेजस्वी यादव पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव खुद को राघोपुर का बेटा कहते है लेकिन राघोपुर के लोग बाढ़ से बेहाल रहे लेकिन तेजस्वी यादव देखने तक नहीं आए।लोगो ने कहा कि ना तो सांसद ने सुधी ली और ना ही विधायक ने।राघोपुर के युवाओं ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो यहाँ के लोग वोट नहीं देंगे।बता दे कि राघोपुर शिवपुर में गंगा नदी भीषण कटाव कर रही है जिसको लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है।इसके अलावे सड़क स्वास्थ्य की मांग को लेकर भी युवा नाराज है जिस कारण लोगो ने अब आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है।
0
comment0
Report
KPKomlata Punjabi
Oct 07, 2025 14:20:31
Mandi, Himachal Pradesh:स Sukhhū सरकार अब बच्चियों पर मुकदमे दर्ज करने पर उतारू : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री अपने छुटभैया नेताओं के इशारे पर मुकदमे करने की सनक में अधिकारियों से गलत काम करवा कर कहीं के नहीं रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़कों के किनारे का मलबा उठाए बिना बिल पास करवा रहे हैं कांग्रेसी कांग्रेस की प्रदेश सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है, जहाँ आपदा के दौरान पूरा प्रदेश अस्त व्यस्त हो चूका है, उसी तरह सत्ता परिवर्तन वाली कांग्रेस सरकार का कार्यकाल भी पूरी तरह से अस्त व्यस्त है, आज की तारिक में प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रदेश के अधिकारीयों के हाथ की कठपुतली बन चुके हैं,
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 07, 2025 14:20:09
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में एक बार फिर चुनावी माहौल बनने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 11 नवम्बर को मतदान होगा, जबकि 14 नवम्बर को मतगणना की जाएगी। इससे पहले 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि, 23 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच और 27 अक्टूबर तक नाम वापसी की समय सीमा तय की गई है। अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं होगा। यह राजस्थान के चुनावी सिस्टम में एक नया प्रयोगशाला मॉडल साबित होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि अंता इस बार सिर्फ मतदान नहीं करेगा, बल्कि तकनीकी पारदर्शिता की मिसाल बनेगा। अगर बिहार विधानसभा चुनाव को मैदान की राजनीति कहा गया था, तो अंता उपचुनाव मशीनों और मैनेजमेंट का चुनाव कहलाएगा। यहां वोटिंग बूथों से लेकर वोट गिनती तक हर स्तर पर तकनीक और नवाचार की दस्तक होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में 2,27,563 मतदाता पंजीकृत हैं जिसमें 1,16,405 पुरुष, 1,11,154 महिला और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। साथ ही 1,170 दिव्यांग (PwD) और 39 सेवा मतदाता (सर्विस इलेक्टर्स) भी सूचीबद्ध हैं। इस बार कुल 268 मतदान केंद्र होंगे। पहले यह संख्या 247 थी। युवा मतदाताओं की नई ऊर्जा भी इस चुनाव की पहचान बनेगी। 18 से 19 वर्ष के 8,450 प्रथम बार मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जबकि 1,013 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक) घर बैठे वोटिंग की सुविधा से जुड़ेंगे। उपचुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ अंता क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक दलों के पोस्टर, विज्ञापन और सोशल मीडिया कैंपेन पर अब सख्त निगरानी रखी जाएगी। चुनाव आयोग ने दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग सुविधा की व्यवस्था की है। नवीन महाजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी इन नवाचारों से बदलेगा उपचुनाव का चेहरा। मोबाइल फोन मतदान केंद्र के बाहर जमा करने की व्यवस्था। मतदान केंद्र भीतर अब सिर्फ मतदाता और मशीन रहेंगे, कैमरा नहीं। यह कदम मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता को और मजबूत करेगा। मतदाता सूचना पर्ची में सीरियल और भाग संख्या दर्ज। अब मतदाता को अपने पते के साथ यह भी पता रहेगा कि उसे किस बूथ पर और किस कतार में जाना है। रियल टाइम वोटर टर्नआउट डिस्प्ले। हर घंटे का मतदान प्रतिशत अब सार्वजनिक रूप से अपडेट होगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। भीड़ कम करने के लिए ऊँची सोसाइटियों में बूथ स्थापना। अब बहुमंजिला अपार्टमेंट और नए आवासीय परिसरों में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं ताकि लंबी कतारों से राहत मिले। अंता क्षेत्र के सभी 268 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। यानी हर वोटिंग बूथ अब कैमरे की नजर में रहेगा। वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म – ECI-NET यह प्लेटफॉर्म चुनाव से जुड़ी सभी सूचनाओं, प्रशिक्षण और संचार का केंद्र बनेगा। राजनीतिक दलों के बूथ कैम्प की दूरी कम हुई। पहले 200 मीटर पर अनुमति थी, अब 100 मीटर पर कैम्प लगाया जा सकेगा। हर बीएलओ को मानक पहचान पत्र जारी होगा। फर्जी पहचान या भ्रम की गुंजाइश खत्म। हर ब्लॉक लेवल अधिकारी की पहचान अब यूनिक कोड के साथ होगी। मॉक पोल और वीवीपैट में भी रहेगी पारदर्शिता। यदि मॉक पोल क्लियर नहीं हुआ या डाटा में अंतर आया तो VVPat की 100 प्रतिशत गणना होगी। ईवीएम बैलेट पेपर में रंगीन फोटो और बोल्ड फॉन्ट। पहली बार प्रत्याशी की तस्वीर रंगीन होगी ताकि मतदाता आसानी से पहचान सके। डाक मतपत्रों की गणना पूरी होने के बाद ही ईवीएम के अंतिम दो राउंड गिने जाएंगे ताकि किसी भी विवाद की गुंजाइश न बचे। बहरहाल, अंता का उपचुनाव अब “टेस्टिंग फील्ड” माना जा रहा है। जहां प्रशासन चुनाव की पारंपरिक परिभाषा से आगे बढ़कर उसे डिजिटल, पारदर्शी और टेक्नोक्रेटिक बना रहा है। मतदान से पहले आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया है। अब देखना होगा कि अंता उपचुनाव में मतदाता कितनी संख्या में घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेते हैं।
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Oct 07, 2025 14:19:45
Pendra, Chhattisgarh:राज्यपाल रमेन डेका आज अपने एक दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सबसे पहले गौरेला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, और पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद राज्यपाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और राज्यपाल ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। दौरे के पश्चात तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल को सड़क मार्ग से रायपुर लौटने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 45 और सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने यात्रा कार्यक्रम में तत्काल बदलाव किया और सड़क मार्ग से न जाकर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पहुँच कर रेल मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए।
4
comment0
Report
SKSumit Kumar
Oct 07, 2025 14:19:33
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Oct 07, 2025 14:19:24
Chittorgarh, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में आंगनबाड़ी हादसे को लेकर टीकाराम जूली के ट्वीट पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के सरकार को बदनाम करने वाला ट्वीट करना निंदनीय है। कृपलानी ने बताया कि वे स्वयं मौके पर पहुंचे, बच्ची से मिले और आंगनबाड़ी की छत देखी। सिर्फ छोटा सा प्लास्टर उखड़ा था, किसी बच्चे को चोट नहीं लगी, एक बच्ची को मामूली चोट आई थी और वह अब स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामूली घटना को राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैला रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम ने भी घटना की जानकारी ली है。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 07, 2025 14:19:11
Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में अनवरत रूप से 24 साल पूरे हो गए हैं और 25वें साल में प्रवेश कर लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश में संभवतया पहला मौका है जब लगातार इतने साल पीएम और सीएम एक ही व्यक्ति रहे हों, यह पार्टी और देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। जयपुर के प्रवास पर आए त्रिवेदी ने मीडिया से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के अनवरत सत्ता संभालना 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया। यह पार्टी और देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। अनवरत गुड गवर्नेंस के द्वारा राष्ट्र की सेवा करते हुए 25वें वर्ष में प्रवेश किया है। आज के ही दिन 7 अक्टूबर 2000 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं। त्रिवेदी ने कहा कि भारत के इतिहास में संभवतया पहला मौका है जब जनता ने किसी राजनेता को इतना आशीर्वाद दिया हो कि तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और तीसरी बार पीएम बने हों। एक तरफ गुजरात में कायाकल्प किया, जिसे मॉडल के रूप में राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माना गया है। आज देश को कायाकल्प किया है जिससे भारत विश्व में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, चौथे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, तीसरे बड़े ऑटो मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग, दूसरे बड़े मोबाइल हैंडसेट मेन्यूफैक्चरर, डिजीटल ट्रांजेक्शन के तीसरे देश बनकर उभरे हैं। आर्थिक समानता में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से विकासशील अर्थव्यवस्था बनें हैं, तो निश्चित रूप से सभी भारतीयों के लिए यह सुख की अनुभूति है। त्रिवेदी ने कहा कि यह उपलब्धि पीएम नरेंद्र मोदी और देश के लिए भी है। उन पर दैवीय कृपा है 24 साल में एक दिन भी अवकाश नहीं लिया है. लगातार अहर्निश सेवा करते हुए चले आ रहे हैं.
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 07, 2025 14:18:58
Munger, Bihar:मुंगेर: आपसी विवाद में मारपीट, पिस्टल के बट से युवक गंभीर रूप से घायल मुंगेर। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर स्टेट बैंक के पास मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल के बट से वार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान शंकरपुर निवासी बमबम झा के पुत्र आलोक कश्यप के रूप में हुई है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे आलोक के पिता बमबम झा को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने शंकरपुर गांव के शंभू यादव, सूरज यादव, अमन उर्फ छोटन, आयुष और कारेलाल यादव पर पिस्टल के बट से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है, घाय%C3%A9ल को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 07, 2025 14:18:46
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई। महापौर बिहारी लाल आर्य ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को नगर निगम से रवाना किया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से घूमती हुई वापस नगर निगम में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि और अन्य देवताओं की झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने लोगों को आकर्षित किया। बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान वाल्मीकि की भक्ति में डूब गए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने भगवान वाल्मीकि की जयकारे लगाए और भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top