Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001
देहरादून में इनकम टैक्स की छापेमारी: तीन दिन से चल रही रيرية कार्रवाई
SDSurendra Dasila
Nov 15, 2025 11:35:41
Dehradun, Uttarakhand
एंकर राजधानी देहरादून में पिछले तीन दिन से इनकम टैक्स की छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। 12 नवंबर से इनकम टैक्स की टीम राजधानी देहरादून में बिल्डर और शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम श्रद्धालु बनाकर राजधानी में पहुंची। अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा कि इनकम टैक्स या सीबीआई की टीम किस तरह से भेष बदलकर या किसी और तरीके से छापेमारी के कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पहुंचती है। राजधानी देहरादून में 12 नवंबर को सुबह-सुबह खबर आई कि राजधानी के कई बड़े बिल्डर और शराब कारोबारी के घर में एक साथ इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी करनी शुरू कर दी है। बड़ी बात यह है कि यह छापेमारी 12 नवंबर से अभी तक लगातार जारी है। 80 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और अभी भी इनकम टैक्स की छानबीन जारी है। 12 नवंबर को इनकम टैक्स टीम ने देहरादून के रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े राकेश बत्ता, रमेश बत्ता, विजेंद्र पुंडीर, इंद्र खत्री के ठिकानों पर छापेमारी की; इसके साथ ही शराब कारोबारी कमल अरोड़ा और प्रदीप वालिया के घर पर भी छापेमारी की गई। वॉक थ्रू इनकम टैक्स रीजनल ऑफिस से
131
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PJPrashant Jha2
Nov 15, 2025 13:23:59
Patna, Bihar:बिहार चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद अब लालू परिवार में मतभेद साफ नजर आने लगे हैं। पहले तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकाला गया और अब बिहार चुनाव में राजद के लिए वोट मांगने सिंगापुर से आई रोहिणी आचार्य को राजनीति से तौबा करने के लिए विवश किया गया। आज रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद अब परिवार में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट के जरिये रोहिणी ने लिखा कि वे अब परिवार और राजनीति से संबंध विच्छेद कर रही हैं क्योंकि ऐसा करने के लिए संजय यादव और रमीज ने कहा है जिसके बाद लालू परिवार का अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया है।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Nov 15, 2025 13:23:46
Navi Mumbai, Maharashtra:भायखला में निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी गिरने से हादसा, दो मज़दूरों की मौत – तीन घायल मुंबई के बायकुला (पश्चिम) स्थित हबीब मैन्शन, हंस रोड पर शनिवार दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया। भवन के फाउंडेशन और पाइलिंग कार्य के दौरान अचानक मिट्टी और मलबे का एक हिस्सा धंसकर नीचे काम कर रहे मज़दूरों पर गिर गया, जिसमें पाँच मज़दूर दब गए。 हादसे के बाद सभी घायल मज़दूरों को तुरंत नायर अस्पताल पहुँचाया गया, नायर अस्पताल की एएमओ डॉ. पूनम के अनुसार, कुल 5 मज़दूरों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 2 को मृत अवस्था में लाया गया जबकि 3 को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है。 मृतक मज़दूर: 1. राहुल, पुरुष, 30 वर्ष 2.राजू, पुरुष, 28 वर्ष घायल मज़दूर 3. सज्जाद अली, पुरुष, 25 वर्ष 4. सोबत अली, पुरुष, 28 वर्ष 5. लाल मोहम्मद, पुरुष, 18 वर्ष स्थानीय पुलिस और बीएमसी के अधिकारी मौके पर पहुँचे और घटना की जाँच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जाँच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में काम अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Nov 15, 2025 13:22:41
Dindori, Madhya Pradesh:अल्प प्रवास पर डिंडोरी पहुंचे बिहार के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। साथ ही उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि “राहुल गांधी देश के सबसे नाकारा नेता हैं। जहां चुनाव में विपक्ष जीतता है वहाँ राहुल गांधी श्रेय ले लेते हैं और जहाँ हार मिलती है वहाँ वोट चोरी के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम किया जाता है।” बिहार चुनाव के अलावा केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “बिहार की तरह मध्यप्रदेश में भी इनकी पैठ बढ़ रही है, जिससे सचेत रहने की जरूरत है। हमारी सरकार ने बिहार में घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें बाहर करने का काम किया है।” गिरिराज सिंह ने आज़ादी के समय हुए देश विभाजन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “अगर उस समय धार्मिक आधार पर हुई गलती न हुई होती तो आज धर्मांतरण और सामाजिक असुरक्षा जैसी स्थितियाँ न पैदा होतीं।” उन्होंने ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ जैसी विचारधाराओं को लेकर भी देश को सचेत रहने की अपील की।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 15, 2025 13:22:07
Kanpur, Uttar Pradesh:एंकर-दिल्लि ब्लास्ट कनेक्शन में गिरफ्त में आई लखनऊ की डॉ. शाहीन के खिलाफ कार्रवाई के बाद गणेश Shankar विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर ने बड़ा कदम उठाया है। कॉलेज प्रशासन ने फार्माकोलॉजी विभाग के बोर्ड से उनका नाम हटा दिया है। पूर्व में विभागाध्यक्ष रही डॉ. शाहीन का नाम कई वर्षों से विभागीय बोर्ड पर अंकित था, जिसे शुक्रवार को प्रशासन ने हटवा दिया। कॉलेज सूत्रों क अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और एटीएस की जांच में सामने आए तथ्यों के बाद की गई है। कॉलेज प्रशासन किसी भी प्रकार की गलत पहचान या संदर्भ से कॉलेज की छवि पर असर न पड़े, इसलिए तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया विभागीय बोर्ड में संशोधन किया सूत्रों के अनुसार, जांच टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि डॉ. शाहीन के कॉलेज अवधि में किसी संदिग्ध गतिविधि का संकेत मिला था या नहीं। उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। वर्षों पुरानी विभागीय गतिविधियों से कोई महत्वपूर्ण लिंक निकलता है या नहीं。
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Nov 15, 2025 13:21:41
Ajmer, Rajasthan:वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने मांग की है...आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर्स ने जिन हिंदुओं का इलाज हो उनकी जांच की जाए । क्योंकि श्रीलंका में ऐसे ही एक डॉ ने हिंदू महिलाओं का इंजेक्शन लगा कर संतानहीन कर दिया था । ऐसे डॉक्टरों के हाथ में ऐसे हथियार हैं...जो पहचान मे नहीं आएंगे आसानी से जान ले सकते हैं ? वीएचपी की इस मांग पर आप क्या कहेंगे ? क्या अब नेमप्लेट देखकर इलाज करवाना होगा ? क्या ऐसी घटनाओं से अविश्वास बढ़ रहा है मुस्लिम डॉक्टरों पर ? इस बयान के बाद अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन पीर सैय्यद फखर काज़मी चिश्ती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। चिश्ती ने कहा कि आतंवाद का कोई मज़हब नही होता इस लिए जो गुनाहगार है उन्हें सजा मिलनी चाहिए और सख्त कदम उठाए जाना चाहिए। लेकिन किसी समाज या तबके को निशाना नही बनाना चाहिए और नाही डॉक्टर्स जैसे शब्द को बदनाम करना चाहिए। जो लोग नेमप्लेट देख कर इलाज की बात करते है ये उनकी मर्जी की बात है वरना तो अल्लाह ने डॉक्टर के हाथों में शिफा ( लाभ) दिया है वो इंसानों को ज़िंदगी देता है। अगर कोई इस तबके में शैतानी लोग आ जाते है तो ऐसे लोग तो हर मज़हब में होते है। अब यू तो देश मे डॉक्टर अबुल कलाम भी हुए जो देश के राष्ट्रपति थे। जिन्होंने भारत का नाम रौशन किया भारत रत्न हासिल किया, मिसाइल मैन कहलाए। ऐसे कई डॉक्टर्स है जिन्होंने देश का नाम रौशन किया है। ऐसी बाते करके नफरत फैलाना,तनाव फैला कर उन लोगो को कुछ हासिल होने वाला नही है। हर मुसलमान देश का मुसलमान आतंवाद के खिलाफ है। मैं लोगो से गुजारिश करता हु की देश मे एकता से रहे और आतंकवादी आतंकी होता है इसमे हिन्दू मुस्लिम ना करें। आतंकी की इंसानियत मर चुकी होती है वो सिर्फ आतंकी होता है। इस लिए हर देशवासी को आतंकियों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठानी चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए。
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 15, 2025 13:21:10
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर एएमेडिकल कॉलेज के बोर्ड से हटाया गया शाहीन का नाम - कैंपस और कार्डियोलॉजी के छात्रावास को भी ATS और क्राइम ब्रांच ने खंगाला एंकर-दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में गिरफ्त में आई लखनऊ की डॉ. शाहीन के खिलाफ कार्रवाई के बाद गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर ने बड़ा कदम उठाया है। कॉलेज प्रशासन ने फार्माकोलॉजी विभाग के बोर्ड से उनका नाम हटा दिया है। पूर्व में विभागाध्यक्ष रही डॉ. शाहीन का नाम कई वर्षों से विभागीय बोर्ड पर अंकित था, जिसे शुक्रवार को प्रशासन ने हटवा दिया। कॉलेज सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और एटीएस की जांच में सामने आए तथ्यों के बाद की गई है। कॉलेज प्रशासन किसी भी प्रकार की गलत पहचान या संदर्भ से कॉलेज की छवि पर असर न पड़े, इसलिए तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया विभागीय बोर्ड में संशोधन किया सूत्रों के अनुसार, जांच टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि डॉ. शाहीन के कॉलेज अवधि में किसी संदिग्ध गतिविधि का संकेत मिला था या नहीं। उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। वर्षों पुरानी विभागीय गतिविधियों से कोई महत्वपूर्ण लिंक निकलता है या नहीं।
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Nov 15, 2025 13:20:52
Jammu, :पाकिस्तान समर्थित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 किलो हेरोइन बरामद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के नार्कोटिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले छह महीनों से पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलरों के संपर्क में थे。 पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारतीय सीमा में नशा भेजने की कोशिश करता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह एक इंटरनेशनल और इंटर-स्टेट नार्कोटिक मॉड्यूल है, जिसके कई सदस्य पहले से चिन्हित हैं। पुलिस टीमों द्वारा अन्य फरार तस्करों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क का उद्देश्य न केवल नशे की तस्करी था, बल्कि इसके माध्यम से पाकिस्तान द्वारा भारत में नार्को-टेरर को बढ़ावा देना भी शामिल था। जांच जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Nov 15, 2025 13:18:43
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड के 25 वें रजत स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन की ओर से कन्वेंशन सेंटर मे झारखण्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 25 वें झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष पर दुमका सांसद नलिन सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए वही जामा की विधायक लुईस मरांडी और जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. दुमका डीसी की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम में दुमका जिला के अधिकारी सहित गन्यमान लोग और स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित हुए. झारखंड स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया. वही बिर सीधो कान्हू के कहानी पर नाटक भी प्रस्तुत किए गए. मुख्य अतिथि के रूप पर पहुंचे सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड आज 25वां स्थापना दिवस मना रहा है काफी संघर्ष के बाद झारखंड राज्य अलग हुआ जिसमें स्वर्गीय दिसोम गुरु शिबू सोरेन की अहम भूमिका रही जिस तरह से संघर्ष कर झारखंड को लिया गया आज झारखंड के लोग शुद्ध हवा और पेयजल के साथ झारखंड उन्नत हो रहा है. दुमका जिला में एक समय ऐसा था जब लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होता था लेकिन आज सुदूर आदिम जनजाति गांव तक सड़क और पेयजल के साथ-साथ बिजली भी उपलब्ध है. वही जामा की विधायक लूईस मरांडी ने कहा कि झारखंड आज युवा हो चुका है यहां की सरकार आम लोगों तक एक-एक योजनाओं को पहुंचा रही है झारखंड कैसे आगे बढ़े इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है यहां के लोग अधिकारी तक अपनी समस्याओं को लेकर नहीं पहुंच पाते थे लेकिन सरकार की सोच ने आज सब कुछ सरल कर दिया है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज जिला प्रशासन एक-एक गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रही है सरकार के ही सोच है कि हमारा झारखंड उन्नत और समृद्ध बने इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है.
0
comment0
Report
NHNantu Hazra
Nov 15, 2025 13:17:39
Salt Lake City, Utah:Subhas Bose Institute of Hotel Management announces the celebration of its 27th Annual Fest-Saffron 2025 at SBIHM Biswa Bangla Campus, Newtown. SBIHM-এর ২৬তম বার্ষিক উৎসব সাফরন ২০২৫ অনুষ্ঠিত হলো সুভাষ বোস ইনস্টিটিউট অফ হোটেল ম্যানেজমেন্ট (SBIHM)। ২৬ তম বার্ষিক সাংস্কৃতিক উৎসব সাফরন ২০২৫, যা অনুষ্ঠিত হয় নিউটাউনস্থিত SBIHM বিস্ববাংলা ক্যাম্পাসে। এই বছরের সাফরন আরও বেশি জাঁকজমকপূর্ণ ভাবে করা হয়। যেখানে উপস্থিত রাজারহাট নিউটাউন এর বিধায়ক,নিউটাউন ও ইকোপার্ক থানার আইসি সহ বিভিন্ন ক্ষেত্রের বিশিষ্ট অতিথিবৃন্দ। এবার সাফরন ২০২৫-এর মূল আকর্ষণ নৃত্য, সংগীত, নাটক ও ফ্যাশন শো-সহ সমৃদ্ধ সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান, স্টুডেন্ট TRAP ও বিশেষ পারফরম্যান্স, একাডেমিক ও কো-কারিকুলার অ্যাচিভমেন্ট অ্যাওয়ার্ড অনুষ্ঠান, শিক্ষার্থীদের দ্বারা পরিচালিত সম্পূর্ণ ইভেন্ট ম্যানেজমেন্ট ও আতিথেয়তা পরিষেবা, হোটেল ম্যানেজমেন্ট, হসপিটাল ম্যানেজমেন্ট, আইটি, ট্যুরিজম, বিজনেসসহ বিভিন্ন বিভাগের প্রদর্শনী। সাফরন শুধু একটি সাংস্কৃতিক উৎসব নয়- এটি SBIHM শিক্ষার্থীদের দক্ষতা, সৃজনশীলতা, নেতৃত্ব ও পেশাদারিত্ব প্রদর্শনের এক অনন্য মঞ্চ, যা প্রতিষ্ঠানটির ২৬ বছরের শিক্ষাগত উৎকর্ষের প্রতিফলন। SBIHM এর কর্নধার বিদিশা সরকার জানান......এটা হচ্ছে ২৬ তম এনুয়াল কালচারাল প্রোগ্রাম, এটা স্টুডেন্টদেরই প্রোগ্রাম। ওরাই আনন্দ উৎসব সারাদিনের পারফরম্যান্স থাকে। তাতে আমরা আমাদের দিক থেকে ফিনান্সিয়াল সাপোর্টাদি। ফার্স্ট ইয়ার সেকেন্ড ইয়ার থার্ড ইয়ার সব একসাথে একটা প্রোগ্রাম করছে। এটা একটা আনন্দের দিন আনন্দের বহিঃপ্রকাশ বলা যেতে পারে। এই প্রোগ্রামে স্টুডেন্ট এবং ফ্যাকাল্টি মেম্বাররাই সমস্ত পারফরমেন্সে অংশগ্রহণ করে।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top