Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001
त्योहारी सीजन में आभूषणों की असली पहचान BIS HUID के साथ
SDSurendra Dasila
Oct 17, 2025 19:00:42
Dehradun, Uttarakhand
एंकर - त्यौहारी सीजन में हर कोई अपने लिए आभूषण खरीदता है। ... ऐसे में उसे खरीदारी पर असली और नकली की पहचान करना जरूरी है ...जिससे उसका सामान और उसकी गुणवत्ता सही आ सके। वि ओ - त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है ... त्यौहारी सीजन में सभी लोग बाजारों से जमकर खरीदारी करते है लेकिन अब जरूरत है कि खरीदारी करते समय सावधानी जरूर बरते ... ताकि आम जनता नकली सामानों से बची रह सकें। त्यौहारी सीजन में सबसे पहले आ रहा है धनतेरस जिसने आम ओर खास सभी लोग सोना चांदी खरीदते है ...लेकिन अभी तक जनता को इसके असली ओर निकली के बारे में पूरी जानकारी नहीं है .. ... इसी जानकारी को बता रहे है देहरादून स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी । सौरभ तिवारी ने कहा कि आम जनता भी जागरूक होने की सलाह दी है। बाइट - सौरभ तिवारी, निदेशक, बी आई एस निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि हॉलमार्क के साथ साथ आभूषणों पर HUID नंबर जरूर देखना चाहिए ... क्योंकि इसी पहचान से आप सभी आभूषणों की असली जान सकते है। बाइट - सौरभ तिवारी, निदेशक, बी आई एस वहीं सर्राफा व्यापारियों ने भी BIS के मानकों को सही बताया है ... व्यापारी सुनील मैसोन ने कहा कि हॉल मार्क के साथ साथ खरीदार को पक्का बिल भी लेना चाहिए । इसके अतिरिक्त सर्राफा व्यापारी ने कहा कि जनता को खरीददारी करते हुए ऐसी दुकान का चयन करना चाहिए ... जहां उसे अपनापन और भरोसा ज्यादा दिखता है। बाइट - सुनील मेंसोन, सर्राफा व्यापारी
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TCTathagata Chakraborty
Oct 18, 2025 04:19:09
Rajpur Sonarpur, West Bengal:সোনারপুরে উন্নয়ন থেকে ‘কাটমানি’—বিধানসভা ভোটের আগে তৃণমূল-বামের তুমুল তরজা সোনারপুরে উন্নয়ন ইস্যুকে ঘিরে শুরু হয়েছে তৃণমূল বনাম বামের রাজনৈতিক সংঘর্ষ। আসন্ন বিধানসভা নির্বাচন যত এগোচ্ছে, ততই তীব্র হচ্ছে পারস্পরিক অভিযোগ এবং পাল্টা কটাক্ষ। সোনারপুর দক্ষিণের তৃণমূল বিধায়ক লাভলী মৈত্র সাফ জানিয়ে দিয়েছেন—বামফ্রন্টের ৩৫ বছরের আমলে area's রাস্তা থেকে নিকাশী ব্যবস্থার কোনও উন্নতি হয়নি। তাঁর দাবি, মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নেতৃত্বে বর্তমান সরকার ইতিমধ্যেই নিকাশী সংস্কারের কাজ শুরু করেছে এবং তা দ্রুত শেষ করার পরিকল্পনাও নেওয়া হয়েছে。 এর পাল্টা জবাব দিতে ছাড়েননি সিপিআইএম নেতা সুজন চক্রবর্তী। তাঁর অভিযোগ, “তৃণমূল যখনই উন্নয়নের কথা বলে, তখনই বোঝা যায় কাটমানি আর লুঠের নতুন পর্ব শুরু হতে চলেছে。” কটাক্ষ করে তিনি আরও বলেন, “যিনি আজ উন্নয়ন নিয়ে এত কথা বলছেন, তিনি তখন বিধায়ক ছিলেন না, কিন্তু রেকর্ড খুলে দেখলে বোঝা যাবে আসল ইতিহাস কী।” এদিকে এই দ্বন্দ্বের মাঝখানে দাঁড়িয়ে সোনারপুরবাসীর একটাই প্রশ্ন—রাজনীতি নয়, শেষ পর্যন্ত তাদের החייםে প্রকৃত উন্নয়নের ফল কীসের মাধ্যমে মিলবে? ভোটের আগে তাই নজর এখন ‘কথা’ নয়, ‘কাজে’ কতটা প্রমাণ দিতে পারে দলগুলি।
1
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 18, 2025 04:18:25
Sikar, Rajasthan:अजीतगढ़। सीकर एंकर सीकर के अजीतगढ़ पुलिस थाना की गठित टीम ने फैक्ट्री एरिया अजमेरी में मोबाइल टॉवर से चोरी करने का प्रयास कर रहे। कृष्ण यादव, मुकेश कुमार यादव और विक्रम यादव को गिरफ्तार किया। टीम ने अभियुक्तगण द्वारा भोजमेड़ थाना, सदर नीमकाथाना के मोबाइल टॉवर से चोरी की गई आरआरयू मशीन को भी धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया। आरोपियों ने वारदात में वाहन स्वीफ्ट डिजायर और बोलेरो का भी इस्तेमाल किया था, जिसे पुलिस ने जब्त किया। इसके अलावा कटर और प्लास्टर रस्से जैसी चोरी की सामग्री भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी अरनिया निवासी कृष्ण कुमार यादव, दिवराला निवासी मुकेश कुमार यादव, अणतपुरा निवासी विक्रम यादव से मोबाइल टॉवर की अन्य घटनाओं के संबंध में गहनता से पूछता जारी। जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को परिवादी गोपालराम निवासी नंदविहार कॉलोनी, जयपुर ने थाना अजीतगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अभियुक्तगण फैक्ट्री एरिया अजमेरी में मोबाइल टॉवर से चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। गठित टीम, थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कार्यवाही कर गिरफ्तार किया ।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Oct 18, 2025 04:18:01
Thane, Maharashtra:भिवंडी शांती नगर पोलीस स्टेशनंच्या सायबर टीमची लक्षणिक कामगिरी लोकांना दिली अनपेक्षित दिवाळी भेट शांती नगर पोलीस स्टेशनं हद्दीत लोकांचे मोबाईल हरवले व चोरी झालेले होते अशा अनेकानेक कम्प्लेंट पोलीस स्टेशनं मध्ये नोद आहेत. त्यातच सायबर टीमला ६० मोबाईल शोधण्यात यश मिळाले असून त्यांनी सापडलेले मोबाईल हे न्यायालयाच्या आदेशानुसार त्यांच्या मुळ मालकांना पोलीस स्टेशनं मध्ये कागदांची शहानिशा करून परत केले. मोबाईल हरवलेल्या लोकांनी आपला मोबाईल परत मिळेल अशी आशाच सोडलेली होती. त्यातच दिवाळीच्या मुहूर्तावर त्यांना आपला हरवला मोबाईल पोलिसां कडून परत मिळाल्यामुळे त्यांच्या चेहऱ्यावर आनंद दिसत होता. मोबाईल परत मिळालेले लोकांनी कार्यतत्पर पोलिसांचे आभार व्यक्त केले.
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Oct 18, 2025 04:16:45
Banka, Bihar:बांका के अमरपुर शहर स्थित पानी टंकी के समीप डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के क्लिनिक में उपचार के दौरान दस माह के मासूम आदर्श कुमार की मृत्यु हो गई। मृतक तारडीह वार्ड नंबर एक निवासी मिथुन रजक का पुत्र था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक गोला चौंक पर पहुंचकर तोड़फोड़ किया और हंगामा मचाया। मां अंशु देवी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पुत्र सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रसित था। डॉक्टर ने pneumonia बताकर इलाज शुरू किया, और स्टाफ ने 20 हजार रूपये लिए तथा प्रतिदिन दो बार इंजेक्शन लगाने को कहा। शुक्रवार को सुबह बच्चे को इंजेक्शन देने के बाद संध्या फिर लेने क्लिनिक पर लाया गया; कुछ मिनट बाद पुत्र की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और क्लिनिक के बाहर प्रदर्शन किया। शहर के कुछ समाजसेवी मामले के सुलह कराने में जुट गए।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 18, 2025 04:16:29
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित पूरा देश दीपावली की तैयारियों में जुट गया है और हर ओर दीपावली का उल्लास देखा जा रहा है।एक तरफ जहां दीपावली को लेकर घरों की साफ सफाई,दीपों और पटाखों की खरीदारी का दौर अंतिम चरण में हैं वहीं आपस में खुशियां बांटने का सिलसिला भी जारी है।शहर में कई ऐसे लोग हैं जो दीपावली की खुशियां अंतिम पायदान में बैठे लोगों के साथ बांट रहे हैं।कांग्रेस पार्टी के नेता भी इसी कवायद में जुटे हैं।रांची के डोरंडा इलाके में नेताओं ने उनके साथ दिवाली की खुशियां मनाई जो सफाई कर्मी हैं और संबंधित इलाके को साफ रखने में अहम भूमिका अदा करते हैं।सफाई कर्मियों के बीच उपहार और मिठाइयों का वितरण कर लोगों ने दीवाली के मौके पर उनके चेहरे पर खुशी लाने का काम किया। बाइट...किशोर शाहदेव,मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस बाइट...आलोक दुबे,महासचिव,कांग्रेस
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Oct 18, 2025 04:16:22
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में चोरी करने की नीयत से शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम पंकज साहू है जो कि कोटनी का रहने वाला है दरअसल 17 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे जब बैंक में काम करने वाला चपरासी तोप सिंह बैंक पहुंचा तो उसने देखा कि बैंक के शटर का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद उसने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और शटर खोलकर अंदर जाने पर देखा कि चोरी करने का प्रयास किया गया था चोर चोरी करने में सफल नही हुआ तो वही बैंक के अंदर रखे लॉकर का ताला भी तोड़ नहीं पाया इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई पुलिस को पता चला कि पंकज साहू नामक व्यक्ति इस तरह की हरकतें पहले भी कर चुका है जिसके बाद पुलिस ने पंकज साहू को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो पूछताछ में उसने अपना चोरी करने के प्रयास का जुर्म कबूल कर लिया इसके बाद शटर के तोड़े हुए चार ताले और एक लोहे की रोड को भी जप्त किया गया फिलहाल दुर्ग पुलिस ने आरोपी पंकज साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है.
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 18, 2025 04:16:00
Shahdol, Madhya Pradesh:फिर दिखा गजराज — हाथियों का आतंक जारी! शहडोल -जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले जहां हाथियों का झुंड बीच सड़क पर दिखाई दिया था, वहीं आज फिर उसी स्थान पर एक विशालकाय हाथी देखा गया है। यह घटना ब्यौहारी–रीवा मार्ग स्थित समधिन नदी के देवझड पास थाना ब्यौहारी वन परीक्षेत्र की बताई जा रही है। बीच रास्ते में खड़े हाथी को देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। वाहन चालक जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उल्टा उन्हें दौड़ा दिया। घंटों तक यह रोमांचक और भयभीत कर देने वाला दृश्य देवझड के पास शहडोल–रीवा मार्ग पर चलता रहा।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Oct 18, 2025 04:15:39
Ratlam, Madhya Pradesh:मंदसौर में पुलिस पर फिर गंभीर आरोप लगे हैं। डोडा चुरा तस्करों से 50 लाख रुपए रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक मंदसौर ने शामगढ़ के थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे समेत चार पुलिस कर्मियों को लाईन अटैच कर दिया है। आरोप है कि बीते दिनों दुर्घटनाग्रस्त ब्रेज़ा कार से मिले एक क्विंटल डोडा चुरा मामले में रिश्वत लेकर सिर्फ एक व्यक्ति को आरोपी बताया गया जबकि बाकी को तस्करी छोड़ दी गई। एक सरपंच प्रतिनिधि के जरिए पचास लाख की रिश्वत लेने का आरोप है। धर्मेंद्र शिवहरे के साथ ASI अविनाश सोनी, आरक्षक दिलीप बघेल और मनीष पवार को लाइन-हाजिर किया गया है; मामले की विभागीय जांच होगी।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Oct 18, 2025 04:15:27
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर शिक्षा के मंदिर में जुआ का अड्डा! सरकारी स्कूल में खुलेआम चला मेला, कैमरे में कैद हुए जुआरी वीडियो वरयल जौनपुर।कभी बच्चों की पढ़ाई की गूंज से गूंजने वाला कंपोजिट विद्यालय जरौना, मछलीशहर अब शिक्षा का मंदिर नहीं, बल्कि जुआरियों का अड्डा बन गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विद्यालय परिसर में खुलेआम जुआ खेलते लोग कैमरे में कैद हुए हैं। इस घटना ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि विद्यालय में सार्वजनिक मेले का आयोजन किया गया था, जिसके चलते छात्रों का शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान विद्यालय में जुआ खेले जाने की गतिविधियाँ सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सरकार ने पहले ही प्राथमिक विद्यालयों में शादी, विवाह या किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन पर सख्त प्रतिबन्ध लगाया हुआ है, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने नियमों को ताक पर रखकर विद्यालय परिसर में मेला आयोजित कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है, बल्कि स्कूल की सुरक्षा, स्वच्छता और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंच सकता है। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस लापरवाही और नियम उल्लंघन पर क्या कार्रवाई करता है।
0
comment0
Report
PREM NIRMALKARPREM NIRMALKAR
Oct 18, 2025 04:14:58
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 18, 2025 04:03:12
Farrukhabad, Uttar Pradesh:रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत देर रात आदित्य कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी मुलीगंज मरौली थाना बाराबंकी जनपद बाराबंकी जो देर रात्रि 10:32 पर अपने ऑफिस का काम निपटाकर मोटरसाइकिल से अपने घर आ जा रहे थे तभी वघार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वह घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. आदित्य के साथी द्वारा बताया गया कि आदित्य 10:30 बजे अपने ऑफिस का काम निपटाकर घर जा रहे थे तभी किसी वाहन ने या डिवाइडर द्वारा टकराकर उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हम लोगों को पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि आदित्य की मौत हो गई हम लोग लेकर डॉ राम मनोहर लोहिया पहुंच रहे हैं आप लोग वहीं पहुंचे. मामला कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल का है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top