खेत में पति-पत्नी की रहस्यमय मौत से क्षेत्र में दहशत!
Bijnor, Uttar Pradesh:स्लग --पति पत्नी की मौत रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर---खेत में मृत मिले पति पत्नी के शव से क्षेत्र में दहशत का माहौल मौके पर पहुंची पुलिस। नूरपुर थाना इलाके के गोहावर क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला रहमानपुर उर्फ पुरैना निवासी पति-पत्नी खेत में मृत पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर पुलिस प्रशासन एवं सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। वीओ --नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला रहमतपुर पुरैना निवासी 35 वर्षीय निर्पेंद्र कुमार पुत्र मोतीलाल सैनी अपनी पत्नी गीता देवी के साथ धान के खेत में उगी घास को साफ करने खेत पर गए थे। जब दोपहर उनके बच्चे 7 वर्षीय बेटी पिंकी और 10 वर्षीय बेटा रितिक स्कूल से घर आए तो अपने मां-बाप को घर न पाकर खेत पर देखने चले गए। वहां का नजारा देखकर बच्चों की चीख निकल गई मौके पर निर्पेंद्र मृत अवस्था में मिला तो उन्होंने शोर मचा दिया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत में इधर-उधर देखा तो बच्चों की मम्मी गीता देवी भी एक के खेत में मृत अवस्था में मिली। पति-पत्नी की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई घटनास्थल पर नूरपुर थाना अध्यक्ष जय भगवान फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस के पहुंचने से पहले निरर्पेंद्र के परिजन उसके परिजन निपेंद्र कुमार के शव को घर ले आए लेकिन उसकी पत्नी गीता का शव खेत में ही पड़ा रहा मौके पर पहुंची पुलिस ने गीता के सबको उठाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया मौके पर पहुंचे सी ओ देश दीपक चांदपुर और एसपी ग्रामीण विनय कुमार ने लोगों को बहुत समझाने का प्रयास किया। पहले तो ग्रामीणों ने पति पत्नी दोनों के शवो को उठाने से इंकार करते हुए डीएम एसपी को मोके पर बुलाने की मांग कर डाली। एसपी मोके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग को मानते हुए पति पत्नी के शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर इसपी का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही रही है। पूरे मामले की जाँच कर जल्द किया जायेगा पर्दा फाश। बाइट --अभिषेक झा एसपी नोट -स्लग R, R 1,और R 2 मे पूरी खबर0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को सुना
Bikram, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी वैशाली जिला स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी समस्या को भी जाना और छात्रों से बात की और इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण भी किया सीएम से संवाद करने के बाद छात्र भी काफी उत्साहित दिखे और सभी ने सरकार की इस पहल की तारीफ की0
0
Report
शुतुरमुर्ग को नीचा दिखाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:Humbling an ostrich0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली के इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों से सीधी बातचीत की
Patna, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी वैशाली जिला स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी समस्या को भी जाना और छात्रों से बात की और इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण भी किया ...सीएम से संवाद करने के बाद छात्र भी काफी उत्साहित दिखे ....और सभी ने सरकार की इस पहल की तारीफ की.0
0
Report
Advertisement
झोपड़ी में बुजुर्ग दंपति की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी
Samastipur, Bihar:झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की चाकू गोदकर हत्या। सुबह में घर से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने झांका, अंदर पड़े मिले दोनों के शव।जांच में जुटी पुलिस。 समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड 11 में सोमवार की देर रात झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांांककर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति लंबे समय से इसी झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे。 स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह काफी देर तक बुजुर्ग दंपति को घर से बाहर नहीं निकलते देखा तो लोगों को संदेह हुआ। इसी दौरान उनकी झोपड़ी के पीछे की टाटी फटी हुई दिखाई दी। लोगों ने झोपड़ी के अंदर झांककर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े थे। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गई है। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा कि बुजुर्ग दंपति की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। दोनों अकेले झोपड़ी में रहते थे। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने घटनास्थल पर मौजूद एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में सावन के चौथे सोमवार पर महाकाल की भव्य राजसी सवारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में सावन माह के चौथे सोमवार पर महाकाल की भव्य राजसी सवारी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बजरंग व्यायाम शाला एवं परशुराम मित्र मंडल के नेतृत्व में अखाड़ा प्रदर्शन ने सभी का आकर्षण बढ़ाया, वहीं भस्म रमैया पार्टी ने भगवान शिव की सजीव झांकियों का मनमोहक प्रदर्शन किया। डीजे, बैंड और ढोल की गूंज के बीच सवारी विभिन्न प्रमुख बाजारों से होकर श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंची, जहां हरिहर मिलन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और जयकारों के साथ स्वागत किया। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।0
0
Report
Google Maps to warn 93 black spots; tech-driven accident prevention in Jaipur
Jaipur, Rajasthan:हादसे से पहले अलर्ट करेगा गूगल मैप! अब गूगल मैप से पता चल सकेगा मौत वाले मोड़ का खतरा। राजस्थान में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। जयपुर रेंज पुलिस ने शुरू किया है ऑपरेशन सफर रोड्स। तीन साल के सड़क हादसों के डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण कर 93 दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया है। अब इन ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी गूगल मैप से जोड़ी गई है। हादसों वाले इलाके में पहुंचने से पहले ही वाहन चालक को सड़क सुरक्षा का अलर्ट मिल सकेगा। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर राज्य सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन और आम आदमी तक चिंता है। इन हादसों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा चुकी है। जयपुर रेंज पुलिस तकनीकी पर आधारित एक पहल लेकर आ रही है। हम सड़क पर सफर कर रहे हैं.. गूगल मेप पर रास्ता देख रहे हैं... और अचानक मोबाइल पर अलर्ट आता है, आगे दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। जयपुर रेंज पुलिस की नई पहल में अब यही होने जा रहा है। ऑपरेशन सफर रोड्स के तहत जयपुर रेंज के प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों को डेटा के आधार पर चिन्हित किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2023 से 2025 तक के सड़क हादसों और उनमें हुई जनहानि का तकनीकी विश्लेषण किया। सिर्फ हादसों की संख्या नहीं देखी गई, बल्कि यह भी देखा गया कि किस जगह कितनी जानें गईं। इस विश्लेषण के बाद कुल 93 ब्लैक स्पॉट सामने आए और इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया। इन ब्लैक स्पॉट्स की लोकेशन को जियो-मैपिंग के जरिए डिजिटल तरीके से तैयार किया गया है और इन्हें गूगल मैप प्लेटफॉर्म से इंटीग्रेट किया गया है। अब गूगल मैप पर संबंधित राजमार्ग से गुजरते वक्त दुर्घटना संभावित क्षेत्र के नजदीक पहुंचने पर सड़क सुरक्षा चेतावनी मिलने की व्यवस्था की गई है। इस पूरी व्यवस्था में आम लोगों के लिए QR कोड भी जारी किया गया है। QR कोड स्कैन करने पर जयपुर रेंज के चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों की जानकारी हासिल की जा सकती है, जिसमें स्पॉट की लोकेशन और उसकी रिस्क कैटेगरी की जानकारी उपलब्ध होगी। जयपुर रेंज के अनुसार ब्लैक स्पॉट्स— जयपुर ग्रामीण में 28, दौसा में 24, कोटपूतली-बहरोड़ में 17, अलवर में 11, भिवाड़ी में 5, सीकर में 4, खैरथल-तिजारा में 3, झुंझुनूं में 1 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह सिर्फ ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार करने की कवायद नहीं है; यह सबूत-आधारित सड़क सुरक्षा प्रबंधन की दिशा में सटीक कदम है। जियोस्पेशियल मैपिंग और डिजिटल तकनीक जोड़कर सड़क हादसों को रोकने की कोशिश की जा रही है। खास बात यह भी है कि ब्लैक स्पॉट्स का लगातार रिव्यू किया जाएगा और जयपुर रेंज पुलिस हर तीन महीने में दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा करेगी और जरूरत के मुताबिक अपडेट किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि तकनीक तभी काम करेगी जब वाहन चालक भी सावधानी बरतेंगे; गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करें, ओवरस्पीडिंग से बचें और थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन, दबाव बनाएंगे
Panchkula, Haryana:पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन। सांसद वरुण चौधरी बोले—मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-14 में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी ने दिया आज समर्थन। अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रविंदर रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। अम्बाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।0
0
Report
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, चीनी दाम बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार पर निशाना
Dehradun, Uttarakhand:मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन...सरकार का फूका पुतला... चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है... विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार में विरोध रैली निकाली... विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिनेमा गली चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूक डाला... इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के कारण जहाँ एक ओर जनता के वाहन खराब हो रहे हैं... वहीं पर्याप्त चीनी ना होने के कारण चीनी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी भाजपा सरकार की नाकामी है नव प्रभात ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रही है... पेट्रोल डीजल और खाद्य पदार्थों के जो रेट बढ़ रहे हैं उससे आम जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है... नव प्रभात ने चेताया की कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर सड़कों पर आंदोलन करेंगी...0
0
Report
धार भोजशाला मामले में बंद का आव्हान; 600 करोड़ गड़बड़ी पर कांग्रेस जांच मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल धार भोजशाला मामले में आज बंद का आव्हान पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता पीसी शर्मा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन होना चाहिए धर्म, इबादत के विषय में नकारात्मक बातें नहीं होना चाहिए मध्यप्रदेश की तहजीब में इस तरह की चीजों को हमेशा नकारा गया है शिक्षकों अभ्यर्थियों के लगातार जारी धरने पर बोली कांग्रेस मध्यप्रदेश में लगातार शिक्षकों का प्रोटेस्ट चल रहा है सरकार को इनकी मांगो पर विचार करना चाहिए स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भी इन्हें अपना समर्थन दिया है 600 करोड़ रुपए प्रदेश कोषालय से गायब होने का मामला कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस मुद्दे को उठाया है इस मामले में जल्द जांच और कार्रवाई होना चाहिए कांग्रेस ने लगाए यह आरोप - करीब 600 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है 24 सरकारी विभाग जांच के दायरे में हैं करीब 305 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन की बात सामने आई है करीब 400 अधिकारी-कर्मचारी जांच के घेरे में हैं करीब 380 करोड़ रुपए की रिकवरी अभी बाकी बताई जा रही है0
0
Report
Advertisement
झरिया के भौंरा-जहाजटांड़ सड़क के बदले वैकल्पिक मार्ग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:झरिया विधानसभा क्षेत्र के भौंरा से जहाजटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क शुक्रवार देर रात एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी और बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना काट दिए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। सड़क बंद किए जाने के विरोध में जहाजटांड़ और भौंरा के ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि पुराना मार्ग चालू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध में भौंरा बाजार भी बंद रहा। मामले की जानकारी मिलने पर धनबाद के मेयर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया। पूर्व विधायक के देवर और पार्टी नेताओं के भी धरनास्थल पर पहुंचने की जानकारी मिली है; इसके बाद बीसीसीएल भौंरा क्षेत्र के एजेंट ने ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन बीसीएल जीएम ने कहा कि अग्नि प्रभावित क्षेत्र और माइंस एरिया होने के कारण इस रस्ते को बंद कर दिया गया है और दूसरे तरफ से रास्ता दिया गया भविष्य में इस क्षेत्र से कोयला और आग को हटाकर फिर रास्ता शुरू कर दिया जाएगा। वही ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को बंद कर वैकल्पिक रास्ता शुरू कर दिया गया है, जिससे जहाजटांड़ समेत आसपास की करीब तीन हजार आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार नए रास्ते से आवागमन में अधिक समय लग रहा है और छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं को भी परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक ओर करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क काटकर लोगों की परेशानी बढ़ाई जा रही है। स्थानीय निवासी ने कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों से सड़क, पानी और बिजली की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पुराना मार्ग चालू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।0
0
Report
झज्जर में कांग्रेस संवाद बैठक, संगठन मजबूत बनाने पर मंथन
Jhajjar, Haryana:झज्जर में कांग्रेस संवाद बैठक: हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पहुंचे झज्जर; झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लाक के पदाधिकारियों से करेंगे मंथन; प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष राव नरेंद्र पहुंचे झज्जर; कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स की तरफ से किया गया अपने नेताओं का स्वागत; प्रीति गार्डन में शुरू हुई झज्जर ब्लॉक की बैठक, इसके बाद होगी बदली ब्लॉक की बैठक; पदाधिकारियों की सिलसिलावार हो रही बैठक में किया जा रहा है संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन0
0
Report
बाराबंकी में डंपर-ऑल्टो भिड़ंत: महिला समेत चार की मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: डंपर और ऑल्टो में भीषण भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिदौरा चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक रोंगटे खड़े कर देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया। बाराबंकी की ओर से जा रही एक ऑल्टो कार को रानी बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार पांच लोगों में से एक महिला और 3 पुरुषों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने ऑल्टो कार के ड्राइवर साइड के विपरीत हिस्से में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार का वह पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत करते हुए कार के दरवाजे और बॉडी को तोड़कर अंदर लहूलुहन फंसे सभी कार सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे का खौफनाक मंजर देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में शराबी टैक्सी चालक के स्टंट से तीन पहिया पलटा, मजदूर युवक की मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शराब के नशे में धुत्त एक टेक्सी चालक द्वारा हाथ छोड़कर स्टंट दिखाते हुये तीन पहिया टेक्सी चलाते समय अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार टेक्सी पलट गई , जिस दुर्घटना में टैक्सी सवार एक मजदूर परिवार के युवक की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं टेक्सी चालक सहित 5 अन्य लोग घायल हो गये, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है । मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर वापस लौटकर तीन पहिया टेक्सी से सीमावर्ती मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जा रहे थे ,तभी रास्ते में शराब के नशे में धुत्त टेक्सी चालक ने हाथ छोड़कर टैक्सी चलाने लगा । जिसकी वजह से तेज रफ्तार टेक्सी सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है,जहां उनका इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
भोपाल: निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एमपी में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गड़बड़ी की आशंका जताई... पीसी शर्मा ने कहा कि निकाय और पंचायत के चुनाव अलग-अलग होने चाहिए... एक दो महीने की आचार संहिता से कुछ नहीं होता... इससे कई सारी गड़बड़ियां भी हो सकती हैं..... विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा सरकार विचार कर रही है दोनों चुनाव को एक साथ कराई जाए ताकि समय भी बचे और साथ ही साथ जो लंबा आचार संहिता लगता है उससे निजात ही मिले... यह सरकार की तरफ से एक बेहतर पहल होगी...0
0
Report
यूनिफॉर्म क्वालिटी विवाद में टेलर ने प्रिंसिपल पर कैंची से हमला
Alwar, Rajasthan:यूनिफॉर्म की खराब क्वालिटी को लेकर विवाद, टेलर ने स्कूल प्रिंसिपल पर कैंची से किया हमला अलवर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में स्कूल यूनिफॉर्म की खराब क्वालिटी को लेकर स्कूल संचालक और टेलर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि टेलर ने स्कूल प्रिंसिपल पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में प्रिंसिपल हेमसिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए。 जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल हेमसिंह राजपूत ने स्कूल की यूनिफॉर्म तैयार करने वाले टेलर राकेश शर्मा से उसकी खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद राकेश ने हेमसिंह को वैशाली नगर स्थित अपने गोदाम पर बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान राकेश ने कपड़े काटने वाली कैंची से हेमसिंह के सिर पर वार कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव के दौरान कपड़े काटने वाले ग्राइंडर की चपेट में आने से हेमसिंह की एक उंगली भी कट गई। घायल हेमसिंह को गंभीर हालत में राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट : पीड़ित हेमसिंह राजपूत0
0
Report
Advertisement
