Back
मथुरा में उत्कृष्ट BLO को विशेष सम्मान, VIP दर्शन-लंच का लाभ
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 24, 2025 03:17:55
Mathura, Uttar Pradesh
कन्हैया लाल शर्मा, मथुरा
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को मथुरा प्रशासन का विशेष सम्मान
मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशों के तहत मथुरा में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) अभियान 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बी0एल0ओ0) को जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रोत्साहन और सम्मान दिया जा रहा है।
प्रशासन ने घोषणा की है कि प्रत्येक विधानसभा के वह प्रथम बी0एल0ओ0, जो अभियान में सर्वाधिक डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कारों में जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मान, बी0एल0ओ0 एवं उनके परिवार को वीआईपी गाड़ी के साथ ठा0 श्री बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन और फन लैंड पार्क, वृन्दावन में परिवार सहित लंच शामिल है।
इसी क्रम में, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने जानकारी दी कि विधानसभा छाता (81) से बी0एल0ओ0 श्री संजय भार्गव ने 23 नवंबर 2025 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026 का समस्त कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए, उन्हें परिवार सहित वीआईपी गाड़ी द्वारा ठा0 श्री बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन करवाए गए और फन लैंड पार्क, वृन्दावन में लंच भी कराया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने श्री संजय भार्गव के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसके अतिरिक्त, उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने यह भी अवगत कराया कि सहायक अध्यापक अमित कुमार और इंद्रजीत ने भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत अपना समस्त कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसके चलते उन्हें भी घोषित प्रोत्साहन लाभों से जल्द ही लाभान्वित किया जाएगा। यह पहल निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए की गई है।
126
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DIDamodar Inaniya
FollowNov 24, 2025 03:47:275
Report
MPManish Purohit
FollowNov 24, 2025 03:47:145
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 24, 2025 03:46:295
Report
VRVikash Raut
FollowNov 24, 2025 03:46:024
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 24, 2025 03:45:454
Report
NKNished Kumar
FollowNov 24, 2025 03:45:295
Report
VRVikash Raut
FollowNov 24, 2025 03:45:190
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 24, 2025 03:36:4958
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 24, 2025 03:32:1948
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 24, 2025 03:32:1128
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 24, 2025 03:32:0171
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 24, 2025 03:31:3447
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 24, 2025 03:31:2078
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowNov 24, 2025 03:30:5669
Report