GST Council's New Two-Slab Structure: What You Need to Know!
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAJIV NATH (MANAGING DIRECTOR, HINDUSTAN SYRINGES & MEDICAL DEVICES & FORUM COORDINATOR- AIMED - ASSOCIATION OF INDIAN MEDICAL DEVICE) ON GOODS & SERVICES TAX (GST) COUNCIL CLEARS TWO-SLAB STRUCTURE, NEW RATES TO COME INTO EFFECT FROM SEPTEMBER 220
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई में NH-333 पर डाक पार्सल वैन से भारी बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई: शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए NH-333 पर टाउन थाना क्षेत्र के लोटन मोड़ के पास डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। सुबह जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एंबुलेंस से विदेशी शराब बरामद की थी, वहीं शाम में डाक पार्सल वैन से करीब 2780 कैन बीयर बरामद की गई। दोनों कार्रवाई में बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। एक दिन में लगातार दो बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डाक पार्सल वैन के जरिए शराब की बड़ी खेप जमुई के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद थाना अध्यक्ष गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने NH-333 पर लोटन मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान देवघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पार्सल वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वैन में भारी मात्रा में बीयर छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ। उत्पudsman विभाग ने वैन से 115 कार्टून में रखी 2780 कैन बीयर, करीब 1300 लीटर बरामद की है। बरामद बीयर की बाजार कीमत करीब 8.30 लाख रुपये बताई गई है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनोद स्वर्णकार, निवासी सिरसिया, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, गिरिडीह, झारखंड के रूप में हुई है। बता दें कि बिहार में 2016 से शराब बंदी कानून लागू इसके बावजूद भी शराब तस्कर शराब तस्करी के लिए नई-नई तकनीक का ईजाद करते हैं इसके बाद भी उत्पाद विभाग लगभग सभी कारनामों को विफल साबित कर रही हैं। उपयोग अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बीयर की खेप देवघर जिले के जसीडीह से बिहारशरीफ ले जाने की बात कही है। फिलहाल उससे पूछताछ कर शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। दरअसल, शराब तस्कर कार्रवाई से बचने के लिए लगातार तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी एंबुलेंस तो कभी डाक पार्सल वैन के जरिए शराब की खेप बिहार पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम भी तस्करों के हर नए तरीके पर नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है। लिहाजा एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई से उत्पाद विभाग के अधिकारियों और कर्मियों का हौसला बुलंद है, जबकि शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बहरहाल, NH-333 पर लोटन मोड़ के पास हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों और बदले जा रहे तरीकों पर उत्पाद विभाग की पैनी नजर है।0
0
Report
13 क्षेत्रों में प्रविष्टियां आमंत्रित; राज्य सम्मान 2026 की चयनित प्रतिभाओं को सम्मान
Begun, Rajasthan:रायपुर संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए प्रविष्टियां की आमंत्रित साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म समेत 13 क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान 12 राज्य स्तरीय और 1 राष्ट्रीय सम्मान के लिए मांगे गए आवेदन पात्र प्रतिभाएं 5 अक्टूबर 2026 तक भेज सकेंगी अपनी प्रविष्टियां चयनित प्रतिभाओं को राज्योत्सव 2026 के राज्य अलंकरण समारोह में किया जाएगा सम्मानित उपलब्धि, योगदान और दीर्घ साधना के आधार पर होगा प्रतिभाओं का चयन आवेदन पंजीकृत डाक से संस्कृति विभाग, नवा रायपुर भेजना होगा नियमावली और आवेदन का प्रारूप cgculture.in पर उपलब्ध पंडित सुंदरलाल शर्मा, हबीब तनवीर, किशोर साहू, तीजन बाई समेत 13 सम्मान शामिल0
0
Report
महनार में जमीन विवाद के कारण हिंसक भिड़ंत, चार घायल
Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार से इस वक्त बड़ी खबर है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि 10 से 15 की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 17 सितंबर की देर रात 10 से 15 लोग लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर राजीव चौधरी के घर पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।हमले में राजीव चौधरी और उनके परिवार की जमकर कर दी जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महनार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में हथियारबंद अपराधियों ने बिजली कर्मी पर फायरिंग कर घायल किया
Jehanabad, Bihar:बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। ताजा मामला जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-चिमनीपर गांव के समीप की है। जहाँ हथियारबंद अपराधियों ने एक बिजली कर्मी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल युवक की पहचान चिमनीपर गांव निवासी रामजीत मांझी के 18 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग के एक प्रोजेक्ट में कार्यरत है। घायल सन्नी ने बताया कि रविवार की देर रात वह अपने दोस्त के घर से लौट रहा था, तभी गांव के ही तीन युवकों ने सुनसान इलाके में उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में एक गोली सन्नी के सीने में और दूसरी उसके दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बावजूद उसने साहस दिखाया और जान बचाकर किसी तरह मौके से भागकर अपने ठेकेदार के पास पहुंचा। ठेकेदार ने तुरंत परिजनों को खबर दी और सन्नी को हुलासगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हुलासगंज पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सन्नी की नाजुक हालत को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पुष्टि की कि युवक को दो गोलियां लगी हैं। एक सीने में और दूसरी बांह में। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही वारदात की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हुलासगंज थानाध्यक्ष के अनुसार, मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी हमलावर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।0
0
Report
आकाशीय बिजली ने बजाग के पथरिया गांव में 12 साल के बच्चे की मौत
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में बजाग के पथरिया गांव में आकाशीय बिजली का कहर, 12 वर्षीय बालक की मौत मवेशी चराने गए तीन नाबालिगों पर आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जंगल मे बकरियां चराने के दौरान यह हादसा हुआ हैबारिश से बचने के लिए तीनों बालक एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और तीनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पथरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं बजाग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बारां नगर निकाय अध्यक्ष पद के निर्वाचन आज कड़ी सुरक्षा के बीच
Baran, Rajasthan:कड़ी सुरक्षा के बीच आज होंगे निकाय अध्यक्ष के चुनाव बारां, नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत आज सोमवार को जिले के सभी निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान सिर्फ निर्वाचित सदस्यों को ही मतदान स्थल पर प्रवेश मिल सकेगा। साथ ही निकाय भवन के बाहर बेरिकेटिंग करते हुए अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतदान स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बारां नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम रामावतार मीणा ने बताया कि सभापति पद के निर्वाचन के लिए मतदान प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। सभापति चुनाव में निर्वाचित पार्षदगण ही मतदान कर सकेंगे। सभी पार्षदों को मतदान समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना है ताकि जिन पार्षदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है, वे शपथ ग्रहण कर सकें। मतदाता सूची फोटोयुक्त रहेगी। मतदान परिसर एवं प्रथम बैठक का स्थल नगर परिषद सभागार रहेगा। अध्यक्ष पद के निर्वाचन की बैठक व मतदान कक्ष में केवल निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकृत अधिकारी, कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य तथा प्रत्याशियों को प्रवेश दिया जाएगा। अन्य व्यक्ति, समर्थक अथवा अनधिकृत प्रतिनिधि मतदान व बैठक कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। केवल निर्वाचित सदस्य ही मतदान करने के अधिकारी होंगे। इसके लिए सभी को वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परिसर में थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तथा डीएफएमडी व एचएचएमडी से चेकिंग के पश्चात ही प्रवेश दिया जाएगा। निर्वाचित पार्षदगण अपने पास मोबाईल, बीडी, माचिस, स्मार्ट वॉच आदि नहीं ले जा सकेंगे तथा पारदर्शी पेन ही ले जा सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद से 200-200 मीटर दोनों तरफ बैरिकेडिंग रहेगी। चारमूर्ति से प्रताप चौक के बीच पार्किंग व्यवस्था मतदान तक बंद रहेगी। वाहन पार्किंग व्यवस्था रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप एवं श्री राम स्टेडियम में रहेगी। यही व्यवस्था मंगलवार को उप सभापति पद पर मतदान प्रक्रिया के लिए भी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
नैनीताल में नंदा-सुनंदा महोत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, ड्रोन निगरानी जारी
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेला क्षेत्र में कंट्रोल रूम और खोया-pाया केंद्र स्थापित किया गया है। वहीं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है, भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं नैनीताल की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। कहीं भी यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात सुगम करा रही है।0
0
Report
सियार हमले के बाद प्रमुख वन संरक्षक ने घायलों से मुलाकात कर जागरूकता बढ़ाई
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: सियार हमले के बाद मौके पर पहुंचीं मुख्य वन संरक्षक, घायल परिवार से की मुलाकात, ग्रामीणों को किया जागरूक* बहराइच। जिले के थाना विशेश्वरगंज के ग्राम घिसनीपुरवा (अमकोलवा) में पागल सियार के हमले में महिला और उसके बच्चों के घायल होने की सूचना पर वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश श्रीमती अनुराधा वैमूरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक (मध्य क्षेत्र) डॉ. रेणु सिंह एवं वन संरक्षक, देवीपाटन वृत्त, गोंडा डॉ. सेम्मारन एम ने बहराइच वन प्रभाग की रेंज बहराइच के अंतर्गत ग्राम घिसनीपुरवा पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिवारजनों से पूछताछ में पता चला कि सुनीता देवी पत्नी राम प्रसाद अपने बच्चों कु. माधुरी, दीपक और अंजनी पुत्री रामू के साथ अपने धान के खेत में निराई करने गई थीं, तभी अचानक एक पागल सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य को हल्की-फुल्की खरोंचें आईं। सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहलवा/पहुंचकट्टा में कराया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सुनीता देवी का इलाज जारी है, जबकि अन्य तीन पूरी तरह स्वस्थ हैं। मौके पर विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को वन्य जीवों के हमले से बचाव के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने अपील की कि वन्य जीव दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, अकेले न निकलें और समूह में लाठी-डंडों के साथ ही खेतों में जाएं। साथ ही घायल होने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने को कहा ताकि तत्काल इलाज कराया जा सके। उच्चाधिकारिकों ने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को मानव-वन्य जीव संघर्ष पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए。 बाइट-; मुख्य वन संरक्षक (मध्य क्षेत्र) डॉ. रेणु सिंह0
0
Report
कोटा के चंबल इंडस्ट्रियल एरिया में मंदिर सौंदर्यीकरण को लेकर हंगामा जारी
Kota, Rajasthan:कोटा के चंबल इंडस्ट्रियल एरिया में 40 साल पुराने काली माता मंदिर को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात तक थमा नहीं। मल्टी मेटल के सामने मंदिर के बाहर रात करीब 11 बजे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। भक्तों के साथ बजरंग दल और हिंदू समाज के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। महिलाएं रोड जाम कर बैठ गई। मामला मंदिर पर चल रहे सौंदर्यीकरण के काम के दौरान टाइल्स और दूसरी सामग्री हटाए जाने से जुड़ा है। भक्तों का कहना है कि जिसने यह काम किया है, उसी से दोबारा टाइल्स और हटाई गई सामग्री लगवाई जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए। आरोप है कि पास की फैक्ट्री वाले ने ही यह काम किया है। रात 11 बजे पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। भक्तों और समाज से बातचीत हुई और पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। वहीं मंदिर के पुजारी ने पुलिस प्रशासन को सुबह 11 बजे तक का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर तब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के साथ रोड जाम करने की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि मंदिर तोड़ने जैसा मामला सामने नहीं आया है, बल्कि मंदिर की दीवार की टाइल्स हटाने का विवाद है। हालांकि मंदिर की मूर्ति हटने के बाद भी सामने आई है, जिसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
बदायूं के उसहैत में लिंटर गिरा: तीन की मौत, दो घायल, अस्पताल रेफर
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं जनपद में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नासीर नगर में हृदय विदारक हादसा हुआ, दलवीर उर्फ पन्नालाल पुत्र धर्मपाल के नए मकान का लिंटर पड़ रहा था, इसी दौरान मकान के पिछले हिस्से का लिंटर गिर गया, जिसमें शाहजहांपुर जनपद में कलान थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल के साले अवनीश (28) पुत्र राजपाल और गांव के रहने वाले चंद्रभान (30) पुत्र रतज सिंह मलबे में दब गए, लिंटर गिरते ही गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया और उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला, हादसे में शाहजहांपुर जनपद में कलान थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी अवनीश की मृत्यु हो गई, जबकि दलवीर उर्फ पन्नालाल और चंद्रभान घायल हो गए, दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चंद्रभान की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, चंद्रभान और पन्नालाल की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई, दलवीर उर्फ पन्नालाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, सीओ राहुल पांडेय ने घटना की जानकारी दी, विधायक हिमांशु यादव जिला अस्पताल पहुंचे....0
0
Report
कोटा के काली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण पर विरोध जारी, गिरफ्तारी नहीं हुई
Noida, Uttar Pradesh:कोटा ब्रेकिंग 40 साल पुराने काली माता मंदिर को लेकर रात 11 बजे तक धरना जारी मल्टी मेटल के सामने मंदिर के बाहर भक्तों के साथ बजरंग दल और हिंदू समाज के पदाधिकारी भी डटे मंदिर के सौंदर्यीकरण के दौरान टाइल्स और अन्य सामग्री हटाने का मामला, प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और दोबारा टाइल्स लगवाने की मांग की。 रात 11 बजे पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया。 पुजारी ने सुबह 11 बजे तक का समय दिया, गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर आंदोलन और रोड जाम की चेतावनी。 पुलिस के मुताबिक मंदिर तोड़ने का मामला नहीं, दीवार की टाइल्स हटाने का विवाद है। मूर्ति हटाने की बात की भी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं।0
0
Report
भूख हड़ताल पर बैठे किसान, लक्ष्मण सिंह बोले- लापता नेताओं के पोस्टर लगाओ
Morena, Madhya Pradesh:छह दिन से सिर्फ पानी पर 9 किसान, मंच पर पहुंचे लक्ष्मण सिंह बोले- ‘लापता विधायक-सांसद-मंत्री के पोस्टर लगाओ, फिर भी न आएं तो उनसे बड़ा बेशर्म कोई नहीं’ गुना 20 सितंबर 2026 सुठालिया सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों का आंदोलन रविवार को उस समय राजनीतिक रूप से गरमा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे और किसानों के समर्थन में भाजपा ही नहीं, कांग्रेस नेताओं को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। मुआवजा विसंगतियों और नौ सूत्रीय मांगों को लेकर गुना और राजगढ़ जिले के नौ प्रभावित किसान लगातार छठवें दिन भूख हड़ताल पर डटे हैं और सिर्फ पानी लेकर अनशन कर रहे हैं। किसानों के बीच पहुंचे लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आंदोलन होगा, लेकिन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, क्योंकि शांतिपूर्ण संघर्ष का असर ज्यादा होता है। इसके बाद उन्होंने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की गैरमौजूदगी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि अब आंदोलन स्थल के आसपास “लापता विधायक, लापता सांसद, लापता मंत्री और लापता कांग्रेस-भाजपा नेता” के पोस्टर चिपका देने चाहिए।0
0
Report
Advertisement
नारायणा में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, मजाक बना मौत
Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा में दोस्त ने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या. मजाक ही बन गया मौत. मजाक में पापा कहलवाना पड़ गया भारी. हत्या के बाद से आरोपी फरार. पुलिस आरोपियों की जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पश्चिमी जिला के नारायणा इलाके में मजाक मजाक में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की चाकू मार कर दी हत्या। मृतक की पहचान सुमित गिरी 18 साल नारायणा गांव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं। नारायण थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है. पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर की रात को डीडीयू अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणा गांव के एक युवक सुमित गिरी को अस्पताल लाया गया था और बेहोशी की हालत में उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीडीयू अस्पताल पहुंची पुलिस से प्रारंभिक जांच में पता चला कि रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी अमन और नरसिंह, जो दोस्त हैं, मोटरसाइकिल पर पायल सिनेमा की ओर गए थे. नारायणा गांव लौटते समय वे अपने परिचित सुमित और अमन से मिले. उनकी बातचीत के दौरान अमन ने मजाक में उन्हें “पापा” कहने के लिए कहा. इसके बाद आरोपी अमन ने चाकू से धमकाया. सुमित ने आपत्ति जताई, जिसके चलते बहस शुरू हो गई. इस बीच उनके कॉमन फ्रेंड सरगम भी मौके पर पहुंचे और झगड़ा रोकने का प्रयास किया. विवाद बढ़ने पर आरोपी अमन ने कथित तौर पर सुमित को चाकू मार दिया. हस्तक्षेप करने के प्रयास के दौरान सरगम को भी मामूली चोट लगी. प्रारंभिक जांच में आगे पता चला कि छुरा घोंपने के बाद आरोपी अमन ने अपने छोटे भाई को मौके पर बुलाया और घायल सुमित को लात मारी और उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद सुमित के परिजनों को जानकारी दी गई. सुमित के माता-पिता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सुमित के पिता उसे डीडीयू अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. चश्मदीद गवाह के बयान पर नारायणा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना में शामिल सभी व्यक्ति नारायणा गांव के निवासी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं. घटना में शामिल कथित हमलावर और अन्य लोगों की भूमिकाओं की गहन जांच की जा रही है. घटनाओं का पूरा क्रम स्थापित करने और सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रयास जारी हैं. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है ताकि आरोपी जल्द पकड़ा जा सके.0
0
Report
कार-बाइक भिड़ंत के बाद दो पक्षों में मारपीट, रायगढ़ कोतवाली में भारी भीड़
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, कार-बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद, कोतवाली थाने में जुटी सैकड़ों की भीड़ कार और बाइक की टक्कर के बाद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। कुछ दूर जाकर कार चालक से दोबारा सामना होने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के बाद दोनों गुटों के लोग बड़ी संख्या में रायगढ़ कोतवाली थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट और विवाद शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाद का वीडियो हुआ वायरल, जूटमिल थाना प्रभारी अभिनवकांत के सामने हुआ विवाद。0
0
Report
मढ़ी शुगर मिल चुनाव: सहयोग पैनल बनाम किसान परिवर्तन पैनल में टक्कर
Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લોના બારડોલી તાલુકાની મઢી સુગર મિલની વ્યવસ્થાપક સમિતિની ચૂંટણીને લઈને રાજકીય ગરમાવો જોવા મળી રહ્યો છે. મઢી સુગરના રાજકારણમાં એક તરફ સહકાર પેનલ, તો دوسری طرف કિસાન પરિવર્તન પેનલ વચ્ચે સીધો જંગ જામ્યો છે. ખાસ વાત એ છે કે બંને તરફ ભાજપ સાથે સંકળાયેલા નેતાઓ અને કાર્યકરો મેદાનમાં હોવાથી ભાજપ સામે ભાજપનો જંગ જોવા મળી રહ્યો છે. મઢી સુગર મિલની વ્યવસ્થાપક સમિતિની ચૂંટણી માટે આજે વહેલી સવારથી મતદાન શરૂ થયું છે. કુલ 17 ઝોનમાંથી 3 ઝોનમાં ઉમેદવારો બિનહરીફ થતા હવે 14 ઝોન માટે મતદાન થયું હતું. 14 ઝોન માટે કુલ 26 જેટલા બુથ પર મતદાન ચાલી રહ્યું હતું. તમામ મતદાન મથકો પર હાલ શાંતિપૂર્ણ માહોલ જોવા મળ્યો હતો. મઢી સુગરના આશરે 18,900 મતદારો આજે મતપેટીમાં સીલ કરી રહ્યા હતા. ચૂંટણીના પ્રચાર દરમિયાન બંને પેનલના નેતાઓ વચ્ચે આક્ષેપ-પ્રતિઆક્ષેપ પણ જોવા મળ્યા હતા. એક તરફ સહકાર પેનલ પોતાનો દાવો મજબૂત કરી રહી હતી, તો બીજી તરફ કિસાન પરિવર્તન પેનલ દ્વારા પરિવર્તનના નારા સાથે મતદારોનો સંપર્ક કરવામાં આવ્યો હતો. બાઈટ : સમીર ભક્ત — સહકાર પેનલ, પ્રમુખપદના કર્ણધાર બાઈટ : જીતેન્દ્ર પટેલ — કિસાન પરિવર્તન પેનલ, પ્રમુખપદના કર્ણધાર મઢી સુગરની ચૂંટણીમાં સહકાર પેનલ તરફથી પ્રમુખપદના કર્ણધાર સમીર ભક્ત બિનહરીફ થયા છે. જ્યારે કિસાન પરિવર્તન પેનલ તરફથી પ્રમુખપદના કર્ણધાર જીતેન્દ્ર પટેલ ઉર્ફે જીતુ બામણી પણ બિનહરીફ થયા છે. બિનઉત્પાદક ઝોનમાંથી વ્યારાના સિદ્ધાર્થ ચૌધરી પણ બિનહરીફ થયા છે. હવે બાકીના 14 ઝોનમાં સહકાર પેનલ અને કિસાન પરિવર્તન પેનલ વચ્ચે સીધો મુકાબલો જોવા મળી રહ્યો છે. બંને પેનલના ઉમેદવારો ઉપરાંત અપક્ષ ઉમેદવારો મળી કુલ 43 જેટલા ઉમેદવારો ચૂંટણી મેદાનમાં છે. બાઈટ : અમિષસિંહ ચાવડા — વાંકાનેર ઝોન ઉમેદવાર, કિસાન પરિવર્તન પેનલ0
0
Report
Advertisement
