Back
गोरखपुर बनेगा विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स हब, 30 हजार सीट वाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तैयार
NTNagendra Tripathi
Jan 21, 2026 16:33:32
Gorakhpur, Uttar Pradesh
विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स हब बनेगा गोरखपुर, 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आकार ले रहा। उत्तर प्रदेश का गोरखपुर अब सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही यह शहर विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से शुरू हो गया है। करीब 392 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के लिए मिट्टी भराई और लेवलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शासन की ओर से पहली किश्त के रूप में 63 करोड़ 39 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं इस ड्रीम प्रोजेक्ट से गोरखपुर को क्या-क्या सौगात मिलने वाली है। गोरखपुर विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में यह शहर खेलों के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेज़बानी करता नजर आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण ताल नदोर क्षेत्र में किया जा रहा है। 392.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होगा। मुख्य निर्माण कार्य से पहले मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि ताल नदोर क्षेत्र में पहले से पशु चिकित्सा महाविद्यालय, कॉलेज और वृहद कान्हा गोशाला का निर्माण हो रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने से यह पूरा इलाका विकास के नए केंद्र के रूप में उभरेगा। स्टेडियम का निर्माण कार्य 23 दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह स्टेडियम आधुनिक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इस भव्य क्रिकेट स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता खिलाड़ियों के लिए 7 प्लेइंग पिच 4 प्रैक्टिस पिच ईस्ट और वेस्ट स्टैंड में 14,490–14,490 दर्शक क्षमता नॉर्थ पैवेलियन मीडिया के लिए साउथ पैवेलियन विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रहेगा रात्रिकालीन मुकाबलों के लिए स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के चार हाई मास्ट लाइट भी लगाए जाएंगे। यह स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां अन्य बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी कराए जा सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह स्थान बेहद मुफीद है। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन से सीधा जुड़ाव गोरखपुर एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से गोरखपुर अब पूर्वांचल का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को नया मंच देगा, बल्कि रोजगार, पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार देगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 21, 2026 17:47:370
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 21, 2026 17:47:200
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 21, 2026 17:47:090
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 21, 2026 17:46:390
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 21, 2026 17:45:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 21, 2026 17:45:180
Report
0
Report
0
Report
BMBiswajit Mitra
FollowJan 21, 2026 17:33:31Ranaghat, West Bengal:নবান্ন অভিযানে যাওয়ার পথে 12 নম্বর জাতীয় সড়কে আশা কর্মীদের গাড়ি মহানালা এলাকায় আটকালো পুলিশ।
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 21, 2026 17:32:270
Report
NJNeeraj Jain
FollowJan 21, 2026 17:32:120
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 21, 2026 17:32:010
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 21, 2026 17:31:450
Report