Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
जल आपूर्ति प्रभावित: 18–19 फ़रवरी को क्षेत्रीय कार्यक्रम के कारण पानी बाधित
AKAshok Kumar1
Feb 18, 2026 02:46:05
Noida, Uttar Pradesh
!!Water Alert!! Due to annual program for flushing of Underground Reservoir and Booster Pumping Station, water supply will be affected on 18.02.2026 and 19.02.2026. AREAS AFFECTED ON 18.02.2026 Sector B-1 Vasant Kunj Qutub Mehrauli Area Gali No.36 Tughlakabad Extension Nehru Apartment Kalkaji Pocket-12 Kalkaji Extr Pocket-08 Kalkaji Extn. AREAS AFFECTED ON 19.02.2026 Sector-A Pkt B & C Vasant Kunj Lal Tanki Mehrauli Area Chhattarpur Gall No.25 Tughlakabad B-Block Kalkaji IKV BPS Chhuriya Mohalla. Nehru Place
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAbhishek Mathur
Feb 18, 2026 04:19:29
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में महिला अधिवक्ता और दो महिलाओं के बीच आपस में जमकर मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे रोड पर दूसरे पक्ष की ओर से पहुंची महिला वकील का पीड़ित पक्ष की मां बेटी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते महिला अधिवक्ता इतनी उत्तेजित हो गई कि उसने पुलिस के सामने ही महिला और उसकी बेटी की पिटाई करनी शुरू कर दी. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि महिला अधिवक्ता पीड़ित मां-बेटी को पीटने के लिए जमकर लात घूसे चला रही है. जानकारी के अनुसार बुलंदशहर की रहने वाली मां और बेटी किसी कोर्ट केस के मामले में हापुड़ में रेलवे रोड स्थित किसी जगह का मौका मुआयना करने के लिए पुलिस के साथ पहुंची थी. तभी इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से महिला अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गई और यहां उसकी बहस दोनों महिलाओं से होनी शुरू हो गई. देखते ही देखते महिला अधिवक्ता इतनी भड़क गई कि उसने मां और बेटी के साथ पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट करने शुरू कर दी. वायरल हो रही वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि महिला अधिवक्ता मां और बेटी के ऊपर न सिर्फ हाथ चल रही है, बल्कि पैर भी मार रही है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला दरोगा दोनों को अलग-अलग करती हुई नजर आ रही है. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले में जांच करनी शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 18, 2026 04:17:28
Srinagar, :सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शांतमनु बने जम्मू-कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त, पिछले साल से खाली था पद l सेवानिवृत्त आईएएस अफसर शांतमनु को जम्मू-कश्मीर का राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद पिछले साल 27 अप्रैल से खाली चल रहा था। शांतमनु की नियुक्ति को एलजी मनोज सिन्हा की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार शाम इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश कर दिया गया। आदेश के अनुसार, शांतमनु की तैनाती उनके चार्ज लेने के दिन से प्रभावी होगी। वे इस पद पर पांच साल या फिर 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) बने रहेंगे। राज्य चुनाव आयुक्त का पद बीते साल बीआर शर्मा का कार्यकाल खत्म होने के बाद से खाली चल रहा था। इसके बाद सरकार ने राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राज्य चुनाव आयुक्त के पास ही पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने का जिम्मा है l
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 18, 2026 04:17:21
Tonk, Rajasthan:टोकरावास में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों में आक्रोश दूनी तहसील क्षेत्र के टोकरावास गांव में मंगलवार को असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार स्थापित प्रतिमा में हाथ की एक अंगुली तथा आंख पर लगा चश्मा क्षतिग्रस्त पाया गया। प्रतिमा की इस स्थिति को देखकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व वर्तमान सांसद एवं पूर्व विधायक हरीश मीणा द्वारा बाबा साहेब की इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 18, 2026 04:17:07
Chittorgarh, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने जयपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों की लंबित फसल बीमा राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक ने बताया कि पूर्व में खराब हुई फसलों के बावजूद किसानों को अब तक बीमा कंपनियों से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीमा कंपनियों के साथ शीघ्र बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने मंत्री को जोगणिया माता मंदिर आने का निमंत्रण भी दिया।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 18, 2026 04:16:49
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 18, 2026 04:16:22
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : एलपीजी गैस सिलेन्डर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 21 घरेलू गैस सिलेन्डर, रिफिलिंग मशीन व 2 मोटर साइकिल गैस चैम्बर जब्त एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ कलक्टर के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी रामचन्द्र शेरावत के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम की ओर से नीमच रोड व मस्जिद रोड पर अवैध रिफलिंग करते कार्रवाई की। इस दौरान घरेलू गैस सिलेन्डर मय रिफिलिंग मशीन एवं मोटर साइकिल गैस चैम्बर सहित 11 घरेलू गैस सिलेन्डर 1 रिफलिंग मशीन 2 चैम्बर जब्त किए गए है। साथ ही आगे कार्यवाही करते हुए टीम ने मस्जिद रोड पर सर्विस सेंटर पर अवैध भण्डारण के चलते 8 घरेलू गैस सिलेन्डर जब्त किए एवं बासंवाडा रोड़ पर व्यवसायिक उपयोग के लिए दो घरेलू गैस सिलेन्डर जब्त किए गए। प्रवर्तन टीम द्वारा जब्त 21 घरेलू गैस सिलेन्डर मय रिफिलिंग मशीन व 2 मोटर साइकिल गैस चैम्बर समेत आध्या इण्डेन गैस सर्विस को सुपर्दगी किए गए। प्रवर्तन टीम में प्रवर्तन अधिकारी धर्मेन्द्र रोत, प्रवर्तन निरीक्षक कालूराम ताबियार, प्रदीप परमार एवं प्रद्युमन नाथ रावल उपस्थ्ति रहे।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 18, 2026 04:15:51
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के घण्टाली अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत भीमेडी के ठाकरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सीमेंट का टिन शेड टूटकर गिर पड़ा, जिससे घर के अंदर मौजूद चार नाबालिग बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। मोहन पिता नाकुडा के घर पर अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। झटके से टिन शेड भरभराकर नीचे गिर गया। इस दौरान गीता, रक्षा, अंकेश और जमना घायल हो गए। बच्चों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सभी का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top