Back
सरिस्का में बाघ ST-2304 की पहली झलक, पर्यटकों में रोमांच की लहर
SPSanjay Prakash
Nov 07, 2025 05:17:43
Noida, Uttar Pradesh
सरिस्का में दिखा शेरों का शहंशाह! टाइगर ST-2304 की रोमांचक साइटिंग से गूंजा जंगल अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में गुरुवार का दिन पर्यटकों के लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रहा। सदर रेंज के जंगलों में टाइगर ST-2304 अचानक सफारी ट्रैक पर आ धमका। जिप्सी के बिल्कुल पास पहुंचकर बाघ कभी ट्रैक के इस पार तो कभी उस पार घूमता नजर आया। उसकी हर अदा देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। जब टाइगर ने दहाड़ने के अंदाज में मुंह खोला और अपनी लंबी जीभ बाहर निकाली, तो सफारी में सवार लोग खुशी और रोमांच से झूम उठे। कुछ क्षणों के लिए तो माहौल डर और उत्साह दोनों से भर गया, क्योंकि बाघ लगातार जिप्सी के आसपास मंडराने लगा। इस सीज़न में टाइगर ST-2304 की यह पहली झलक बताई जा रही है। इससे पहले सरिस्का में बाघिन ST-9 और टाइगर ST-21 (युवराज) की साइटिंग होती रही थी। गुरुवार की इस शानदार झलक ने पर्यटकों के चेहरे खिल उठा दिए। सरिस्का में अब बाघों और शावकों की बढ़ती संख्या से जंगल सफारी का रोमांच चरम पर है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर जंगल की खूबसूरती और बाघों की झलक का लुत्फ उठा रहे हैं।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMritunjay Das
FollowNov 07, 2025 07:31:170
Report
PDPradyut Das
FollowNov 07, 2025 07:30:400
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 07, 2025 07:23:330
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 07, 2025 07:23:210
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 07, 2025 07:23:080
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 07, 2025 07:22:530
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 07, 2025 07:22:190
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 07, 2025 07:21:550
Report
RSRavi sharma
FollowNov 07, 2025 07:21:430
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 07, 2025 07:20:450
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 07, 2025 07:20:300
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 07:20:200
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 07, 2025 07:20:060
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 07, 2025 07:19:550
Report
PSPrince Suraj
FollowNov 07, 2025 07:19:430
Report