Back
सपा-कांग्रेस दलित वोटों के लिए कांशीराम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं
DKDeepesh Kumar
Mar 17, 2026 11:33:29
Noida, Uttar Pradesh
1. सपा व कांग्रेस आदि ये दलित-विरोधी पार्टियाँ, इस बार यू.पी. में विधानसभा आमचुनाव के नज़दीक आते ही, इनके वोटों के स्वार्थ में बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की सोची-समझी रणनीति के तहत् जयंती मनाकर तथा कांग्रेस पार्टी तो अपनी केन्द्र की सरकार में रहकर इनको ’भारतरत्न’ की उपाधि ना देकर, अब दूसरी पार्टी की सरकार से देने की माँग कर रही है, यह हास्यास्पद नहीं है? तो क्या है? 2. जबकि ये पार्टियाँ शुरू से ही, बी.एस.पी. को ख़त्म करने में लगी रही हैं, जिस पार्टी की मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ख़ुद नींव रखी है। जिसे इनकी एकमात्र उत्तराधिकारी व बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीते-जी कोई हिला नहीं सकता है। 3. इतना ही नहीं बल्कि इससे ऐसा भी लगता है कि इन पार्टियों के महापुरुषों में कोई जान नहीं रही है, जो अब ये हमारे महापुरुषों को भुनाने में लगे हैं, जिन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी के जीते-जी हर मामले में हमेशा इनकी उपेक्षा की है। 4. तथा इनके सम्मान में बी.एस.पी. सरकार द्वारा किये गये कार्यों को भी सपा सरकार द्वारा अधिकांशः बदल दिया गया है। यह है इन पार्टियों का इनके प्रति दोग़ला चाल व चरित्र। इसलिए यदि सपा व कांग्रेस आदि के ख़ासकर दलित चमचे चुप रहें तो उनके लिए यह बेहतर होगा। यही सलाह। हालाँकि ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए ही मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ’चमचा युग’ के नाम से अंग्रेज़ी में एक किताब भी लिखी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDSuresh Diwakar
FollowMar 17, 2026 12:36:110
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 17, 2026 12:35:570
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 17, 2026 12:35:440
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 17, 2026 12:35:200
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 17, 2026 12:35:040
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 17, 2026 12:34:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 17, 2026 12:34:410
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 17, 2026 12:34:190
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 17, 2026 12:33:550
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 17, 2026 12:33:400
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 17, 2026 12:33:220
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 17, 2026 12:33:030
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 17, 2026 12:32:420
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 12:32:210
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 17, 2026 12:32:050
Report