Back
SC ने जज हटाने के प्रस्ताव पर राज्यसभा-लोकसभा प्रक्रियाओं के समानांतर सवाल उठाए
ASArvind Singh
Jan 07, 2026 15:30:57
Noida, Uttar Pradesh
सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया है कि यदि किसी जज को हटाने को लेकर राज्यसभा में लाया गया प्रस्ताव खारिज हो जाए, तो क्या उसी दिन लोकसभा में स्वीकार किया गया प्रस्ताव भी खारिज माना जाएगा!
सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए की जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लोकसभा स्पीकर की गठित तीन सदस्यीय जांच समिति को रद्द करने की मांग की है।
जस्टिस वर्मा ने उनको पद से हटाए जाने की प्रकिया पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
उनका कहना है कि उनको पद से हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में एक ही दिन नोटिस दिए गए थे।इसके बावजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्यसभा अध्यक्ष द्वारा प्रस्ताव स्वीकार किए जाने की प्रतीक्षा किए बिना ही जांच समिति गठित कर दी।
जस्टिस वर्मा का कहना है कि जब 21 जुलाई को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव पेश किया गया था तो ऐसी सूरत में जजेज इन्क्वारी एक्ट के तहत जब तक दोनों सदनों में प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक कोई कमेटी का गठन नहीं हो सकता। दोनो सदनो से प्रस्ताव पास होने पर भी संयुक्त कमेटी का गठन होना चाहिए था लेकिन लोकसभा स्पीकर ने राज्यसभा में प्रस्ताव पर कोई फैसला हुए बगैर अपनी ओर से कमेटी का गठन कर दिया।
हालांकि लोकसभा के सचिव जनरल ने दलील दी कि राज्यसभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार ही नहीं कियाइसलिए जजेज इन्क्वारी एक्ट का सम्बंधित सेक्शन (धारा 3 का विशेष प्रावधान) इस मामले में लागू नहीं होता।11 अगस्त को अपने आदेश में राज्यसभा के डिप्टी चैयरमेन ने प्रस्ताव खारिज कर दिया।
कल भी सुनवाई जारी रहेंगी। कल कोर्ट इस पर विचार करेगा कि क्या राज्यसभा चेयरमैन से सलाह लिए बिना लोकसभा स्पीकर का अपनी ओर से कमेटी गठित करने का फैसला जस्टिस वर्मा के अधिकारों का हनन तो नही कर रहा !
कोर्ट ने कहा कि अगर जस्टिस वर्मा अपने अधिकारों के हनन को साबित कर सके तो ऐसी सूरत में ही हम आर्टिकल 32 के तहत दखल दे सकते है।
कोर्ट ने जस्टिस वर्मा के वकील मुकुल रोहतगी को इसी पहलू पर दलील रखने को कहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report