Back
रणदीप सुरजेवाला ने कैथल के सरकारी स्कूलों में शिक्षण पद खाली पर हमला बोला
AZAdmin ZMCL
Feb 09, 2026 05:04:17
Noida, Uttar Pradesh
कैथल, 8 फरवरी 2026
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल के गांव पाडला स्थित ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की。
कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने गिद्दा, डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने खूब सराहना की। मुख्य अतिथि रणदीप सुरजेवाला ने सभी प्रतिभागी बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया。
स्कूल के प्रधानाचार्य सोहन लाल धारीवाल ने मुख्यातिथि रणदीप सुरजेवाला का स्वागत किया, जबकि संस्था के प्रबंधक बीरबल सिंह धारीवाल ने बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर बीआरडीएम स्कूल के संचालक वरुण जैन और नाराडांचल स्कूल के संचालक सुरेश नैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए。
कार्यक्रम में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नायब सैनी सरकार के “शिक्षा मॉडल” पर करारा हमला बोला। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 185 सरकारी कॉलेजों में से 75 (40%) बिना नियमित प्रिंसिपल चल रहे हैं। 8 कॉलेजों में प्रिंसिपल का पद ही स्वीकृत नहीं है। 8137 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों में से 4902 (60%) खाली हैं।
प्रमुख विषयों की स्थिति का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि इंग्लिश → 792 पद खाली, जियोग्राफी → 508 पद खाली, मैथ्स → 409 पद खाली, केमिस्ट्री → 409 पद खाली, एन्वायरनमेंट साइंस → 100% पद खाली (एक भी नियमित शिक्षक नहीं), 300 से अधिक सरकारी स्कूल बिना नियमित प्रधानाचार्य के चल रहे हैं, PGT को चार्ज पर स्कूल संभालना पड़ रहा है。
सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब स्कूल-कॉलेजों में नेतृत्व ही गायब हो, तो शिक्षा कैसे मजबूत होगी? यह ‘डबल इंजन’ सरकार नहीं, ‘डबल वैकेंसी’ सरकार है। बच्चों का भविष्य दांव पर है, इसलिए पदों को तुरंत भरना चाहिए。
सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने सांसद कोष से स्कूल के लिए जिम देने का भी आश्वासन दिया और स्कूली बच्चों के लिए AI-रोबोट भी स्कूल में भेजने का निर्णय लिया जो बच्चों को शिक्षा व देश से संबंधित प्रश्नों के समाधान और AI स्टडी का ज्ञान देगा。
कार्यक्रम में राधा कृष्ण स्कूल के प्रबंधक लाभ सिंह, बी पीआर स्कूल के प्रबंधक सरवन कुमार, सनराइज स्कूल माघोमाजरी के प्रबंधक खुशी राम, सरपंच रामभज, जिला परिषद प्रतिनिधि बलजीत सिंह, जाट धर्मशाला कैथल के प्रधान रोशन लाल पाडला, पवन कुमार, रीना रानी, बाला देवी, लक्ष्मी, सुनीता, मोहन सिंह, दरबारा नैन, जाट कॉलेज संस्था प्रधान राजकुमार बैनीवाल बुढ़ाखेड़ा, सतीश नायडू, नरेश शर्मा सांगन, कृष्ण मानस, सुरेश पट्टी खोत, सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे。
यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति, बच्चों की प्रतिभा और हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता का अनूठा संगम साबित हुआ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 09, 2026 06:48:540
Report
VCVikash Choudhary
FollowFeb 09, 2026 06:48:440
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 09, 2026 06:48:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:48:250
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 09, 2026 06:48:150
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 06:48:070
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:47:42Noida, Uttar Pradesh:हम और आप उस दिशा में जा रहे हैं जहां हम लोग कोई सवाल सरकार से नहीं पूछ पाएंगे और अगर आप सवाल पूछेंगे तो आप पर कोई भी कार्रवाई हो सकती है।
0
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 09, 2026 06:47:330
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 09, 2026 06:47:230
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 09, 2026 06:47:160
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:46:460
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:46:260
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 09, 2026 06:46:130
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:45:580
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 09, 2026 06:45:510
Report