Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
वाराणसी के अष्टभुजी देवी मंदिर में रामनवमी व कन्या पूजन की धूम
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 02:48:33
Noida, Uttar Pradesh
Varanasi (UP): Chaitra Navratra 2026/ Devotees Offer Prayers At Ashtabhuji Devi Temple/ Kanya Pujan & Havan Visuals/ Reax The content discusses the celebration of Ram Navami, a significant Hindu festival, and the concurrent worship of Durga Maa, marking the last day of Navratri. It highlights traditions such as Kanya Pujan, where young girls are fed, and the general atmosphere of devotion and seeking blessings. The narrative includes interactions with individuals named Shweta Srivastava and Achal Modanwal, and mentions the final rituals like Havan and the fulfillment of wishes. The speaker, Jagga Pujari from Ashtabhuji Shivpur, describes the crowded temple and the continuous flow of devotees throughout the day.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Mar 27, 2026 03:47:11
Noida, Uttar Pradesh:रामनवमी पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पटना के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में देर रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालु घंटों से लाइन में खड़े हैं। मंदिर परिसर और उसके आसपास करीब 250 मीटर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Temple प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। जगह-जगह शेड और पंखों की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी में भी भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके。 वहीं, श्रद्धालुओं का कहना है कि रामनवमी का यह दिन उनके लिए बेहद खास और आस्था से जुड़ा हुआ है। लोग सुबह से ही व्रत रखकर भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं。 श्रद्धालुओं के अनुसार, यह पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और संस्कृति का प्रतीक है, जिसे पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है。
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 27, 2026 03:47:03
Sawai Madhopur, Rajasthan:रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 27 मार्च 2027 एंकर- रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश करना, रेलवे ट्रैक पार करना अथवा रेलवे ट्रैक और पुलों पर खड़े होकर फोटो-वीडियो या सोशल मीडिया के लिए रील बनाना भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी कड़ी में हालही में सवाई माधोपुर में में सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के रेलवे पुल पर पीलवा गांव निवासी भाई-बहन रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए दिखाई दिए थे, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल सुरक्षा बल सवाई माधोपुर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और जांच कर दोनों भाई बहिन की पहचान की गई। जांच के उपरांत दोनों भाई-बहन दिलखुश मीणा व संजू मीणा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। रेल सुरक्षा बल ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर चलना, ट्रैक पार करना, रेलवे पुलों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाना अथवा रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की न्यूसेंस गतिविधि करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती हैं। रेल सुरक्षा बल, सवाई माधोपुर द्वारा यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे रेलवे ट्रैक, पुलों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर रील या वीडियो बनान जानलेवा भी हो सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। रेल सुरक्षा बल ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक या पुलों पर जाकर वीडियो या रील न बनाएं।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 27, 2026 03:46:04
Ranchi, Jharkhand:रामनवमी की रात राजधानी रांची भक्ति और उत्साह के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आई। शहर के अलग-अलग इलाकों में पूजा समितियों द्वारा भव्य झांकियों का आयोजन किया गया, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन की विभिन्न घटनाओं का जीवंत चित्रण किया गया। इन झांकियों में कहीं भगवान श्रीराम, तो कहीं हनुमान जी, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में कलाकार नजर आए। साथ ही रामायण के विभिन्न दृश्यों को भी बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। खास तौर पर सीता हरण का दृश्य भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें दिखाया गया कि किस तरह रावण ने माता सीता का हरण किया। वहीं लक्ष्मण द्वारा लक्ष्मण रेखा खींचने और माता सीता को उस रेखा से बाहर न जाने की चेतावनी देने वाले दृश्य को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावुक नजर आए। इन खूबसूरत झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर अल्बर्ट एक्का चौक पर देर रात तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा, जहां लोग पूरे जोश और उमंग के साथ रामनवमी का उत्सव मनाते नजर आए। वहीं, पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, जो व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे रहे।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 27, 2026 03:45:53
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई बैठकों में व्यस्त रहेंगे सीएम सुबह करीब 10 बजे निजी होटल में आयोजित इंडियन रोड़ काउंसिल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम दोपहर करीब 12 बजे डेरा बाबा ब्यास के एक प्रतिनिधिमंडल से संत कबीर कुटीर आवास पर मिलेंगे सीएम नायब सिंह सैनी दोपहर बाद तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में विकास परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक करेंगे इसके बाद सीएम शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़ेंगे पीएम पश्चिम एशिया की स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे इसमें तमाम राज्यों के सीएम जुड़ेंगे
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 27, 2026 03:45:36
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के सुखना लेक पर 27 और 28 मार्च को एयर शो का आयोजन। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए व्यापक तैयारी पूरी की। 26 मार्च से ही सुखना लेक आम लोगों के लिए बंद, 28 मार्च दोपहर 1:30 बजे तक पाबंदी। सुरक्षा के लिए करीब 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। फायर सेफ्टी और भीड़ नियंत्रण के भी विशेष इंतजाम। ट्रैफिक पर असर को देखते हुए एडवाइजरी जारी, लोगों को पहले से प्लानिंग की सलाह। शहर को 7 जोन में बांटकर ट्रैफिक और भीड़ मैनेजमेंट की व्यवस्था। लोगों की आवाजाही के लिए करीब 300 बसें चलाई जाएंगी। तय पिकअप और ड्रॉप पॉइंट से ही एंट्री की व्यवस्था। एयर शो देखने के लिए पहले से टिकट लेना अनिवार्य। टिकट के साथ चुने गए पिकअप पॉइंट के अनुसार ही प्रवेश मिलेगा।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 27, 2026 03:37:15
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी लाखेरी में एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लबान इंटरचेंज के पास गेहूं से भरे एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना अल सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर दिल्ली की ओर जा रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट के चलते उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर का केबिन व गेहूं की कई बोरियां जलकर राख हो गईं। घटना के दौरान चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही लाखेरी नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल चालक मनमोहन गुर्जर, फायरमैन बिनु बसवाल, विनोद सैनी सहित एक्सप्रेसवे के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
855
comment0
Report
Advertisement
Back to top