Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
Punjab में ड्रग्स विरोधी Foot March: 11-12 फरवरी 2026 Fazilka में
ABAmit Bhardwaj1
Feb 09, 2026 05:01:15
Noida, Uttar Pradesh
As a major initiative by the Governor of Punjab and the Administrator of the Union Territory of Chandigarh, Gulab Chand Kataria, for the complete eradication of drugs in Punjab, a 'foot march against drugs' will be taken out in Fazilka district on 11th and 12th February. This information was shared by Deputy Commissioner Amarpreet Kaur Sandhu during a special meeting with the officers of all the departments to review the arrangements being completed by various departments regarding the advance preparations for the foot march. The Deputy Commissioner gave necessary directions for completing the preparations for the Governor's visit to Fazilka district and the foot march on time. During the meeting, the Deputy Commissioner said that on February 11, 2026, the Governor of Punjab will visit the Jatwali Rehabilitation Center of Fazilka. After this, he will lead a walking march from Sanjeev Cinema Fazilka to Ghanta Ghar Fazilka. Apart from this, the Governor of Punjab will also pay homage at the Asaf Wala Shaheedi Smarak. On this occasion, he will hold a meeting with the Village Security Committees (VDCs) of the border district. During the second day of his visit to Fazilka district, the Governor of Punjab will lead a walking march against drugs from Municipal Corporation Office Abohar to DAV College Abohar on February 12, 2026. During this, the Governor of Punjab will also give his message to the people. A large number of students, members of youth clubs, volunteers and non-governmental organizations (NGOs) etc. will participate in this walking march and call for giving up drugs and uniting for the eradication of drugs. The Deputy Commissioner asked the officers of the concerned departments to ensure security arrangements, traffic control, cleanliness, health facilities, medical teams and necessary arrangements during the event to make this awareness walk a success. He directed all the departments to work in coordination with each other and make this awareness walk a success. Additional Deputy Commissioner Dr. Mandeep Kaur, Assistant Commissioner Amandeep Singh Mavi and officers of other departments were present in the meeting.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
Feb 09, 2026 06:48:37
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर— मध्यप्रदेश में गन्ना उत्पादन की राजधानी कहे जाने वाले नरसिंहपुर जिले के किसानों के लिए राहत और खुशी की बड़ी खबर है। प्रदेश में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन और सबसे ज्यादा शुगर मिलें इसी जिले में होने के बीच इस बार नरसिंहपुर के किसानों को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे बेहतर दाम मिल रहे हैं। जिले के कोदसा-खैरी रोड स्थित ऑथेंटिक शुगर मिल ने सीजन की शुरुआत में ही किसानों से गन्ना 475 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी शुरू कर दी है, जिससे किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि जहां एक ओर देशभर में फसलों के वाजिब दाम न मिलने से किसान परेशान रहते हैं, वहीं नरसिंहपुर में गन्ने के इतने अच्छे दाम मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। किसानों का मानना है कि इस बेहतर मूल्य से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आने वाले समय में गन्ना उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। बाइट... किसान बाइट...किसान बाइट...किसान
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Feb 09, 2026 06:48:15
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। लखनऊ में छह केंद्र बनाए गए हैं जहाँ मुंशी, मौलवी और आलिम के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। कुल 2148 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षाओं के समय पहली पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, मदरसा बोर्ड ने नकल रोकथाम के लिए उड़ाका दल भी गठन किया है। लखनऊ जिले में पेपर व कॉपियां समय से केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांगरूम में रखी गईं। परीक्षा 9 से 14 फरवरी तक चलेगी। पहली पाली में मुंशी और मौलवी (सेकेंडरी), दूसरी पाली में आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा होगी। परीक्षाफल निकलने के बाद छात्र-छात्राओं ने बताया कि पेपर अच्छा था और व्यवस्थाएं अच्छी थीं, रिजल्ट ईद के बाद आने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 09, 2026 06:47:33
Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के शहर अजमेर में आजमीने हज की सोहलियात के लिए तरबियती मेडिकल चेकअप कैम्प का इनेकाद किया गया। अजमेर के झाड़ी शाह बाबा के नज़दीक कलंदरी जुमा मस्जिद में जिले भर के आजमीने हज ने पहुंच कर शिरक़त की। जहा हज कमेटी ऑफ इंडिया और सऊदी हुकुमत के आइन के तहत लोगो को हज अरकान अदा करने की जानकारी भी दी गई। राजस्थान सुबाई हज कमेटी के साबिक़ मेम्बर्स और हज ट्रेनर ने हज-2026 की तैयारियों के तहत आज़मीने हज के लिए मेडिकल चेकअप और टीकाकरण कैम्प लगाया गया। जिसके लिए अजमीने हज का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से किया गया और मेडिकल जांच की गई। कैम्प में आज़मीने हज एप्लीकेशन फॉर्म और दीगर दस्तावेज़ दुरुस्तगी किये गए। जहाँ मेडिकल जांच के बाद सार्टिफिकेट भी दिए गए । इस कैम्प में जिले भर से 199 आजमीने हज ने पहुंच कर शिरक़त की और तिब्बी सोहलियात के साथ साथ दस्तावेजों की मुक़म्मल जांच करवाई। डॉक्टर हाजी रमज़ान खान के मुताबिक़ डॉक्टरों की टीम ने ब्लैड, बीपी,शुगर समेत दीगर चेकअप किया। सऊदी अरब में किसी किस्म की कोई दुश्वारी आजमीने हज को पेश ना आये इसके लिए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से हेल्थ कार्ड दिया गया। राजस्थान हज कमेटी से जयपुर से इस कैम्प में आये हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद यूसुफ कुरेशी ने बताया कि कैम्प में हज अरकान समझाए गए है। मक्का मुकर्रमा में अहराम बांधने से लेकर उमराह करना और हज के फ़राइज़ की अदायगी को लेकर बताया गया । इसके अलावा हज के दौरान वहां के मौसम और शहर मीना व आराफात के मैदान से लेकर आस पास के इलाके और मज़हबी मक़ामात की जानकारी फ़राहम कराई गई।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 09, 2026 06:47:16
Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव नरेंद्र ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जी मीडिया से खास बातचीत की उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस से नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुड़ चुकी है जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं उनके आवेदन भी मंगा लिए गए हैं। जल्द ही उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी । हमें उम्मीद है कि इस बार के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बजट सत्र भी आ रहा है। बजट सत्यमेव कांग्रेस कई बड़े मुद्दे उठाएगी। व जैसे खिलाड़ियों का मुद्दा पेंशन काटने का मुद्दा और साथ ही साथ भारत और अमेरिका के बीच जो ट्रेड डील हुई है जो किसानों के साथ सरकार ने धोखा किया है। इस मुद्दे भी सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 09, 2026 06:46:46
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में पेड़ के फंदे से लटका एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है. घटना काको थाना क्षेत्र के काको चंद्रवंशी मोहल्ले की है. मृतक किशोर की पहचान शशिभूषण राम के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है, जो इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने वाला छात्र बताया जा रहा है. रविवार की दोपहर वह खाना खाकर घर से निकला और वापस नहीं आया. परिवार ने जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन स्विच ऑफ बताया गया. सोमवार की सुबह उसका शव मोहल्ले के पास एक बैर के पेड़ से लटका हुआ मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि हाल ही में पड़ोसियों से विवाद हुआ था, जिसमें उसे देख लेने की धमकी दी गई थी. इधर घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारी ने बताया कि पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 09, 2026 06:46:26
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में नाबालिग लड़की की मौत से जुड़ा कथित एसिड पिलाने और यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह मामला अब जांच के अहम चरण में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। गीता कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी की शादी 3 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले 22 वर्षीय भूरा उर्फ सुभाष से दोनों परिवारों की मौजूदगी में हुई थी। दोनों परिवार दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 29 अक्टूबर 2025 को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से किशोरी का मेडिकल लीगल केस (MLC) मिला था, जिसमें “एसिड सेवन” दर्ज था। उस समय किशोरी और उसकी मां ने पुलिस को बताया था कि पति से विवाद के बाद उसने खुद ही एसिड पी लिया था और किसी हमले की बात सामने नहीं आई थी. हालांकि 23 जनवरी 2026 को किशोरी की मां ने थाना गीता कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ पति ने यौन शोषण किया और उसे जबरन एसिड पिलाया गया। पीड़िता की उम्र शादी के समय 18 वर्ष से कम होने के कारण पुलिस ने FIR नंबर 25/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया. मैजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने एसिड सेवन को लेकर अलग-अलग बयान दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घटना के बाद किशोरी अस्पताल में भर्ती नहीं रही और अपने माता-पिता के घर पर थी। 7 फरवरी 2026 को तबीयत बिगड़ने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 8 फरवरी को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय पहले एसिड सेवन के आरोपों को देखते हुए अंतिम राय हिस्टोपैथोलॉजी और केमिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Feb 09, 2026 06:46:13
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक युवक रील बनाते वक्त ट्रेन की चपेट में मौत हो गई थी। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। मांग पूरी न होने पर परिवार के लोग पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस टंकी पर चले लोगों को नीचे उतरवाने की कोशिश में जुटी हुई है। दरअसल कल अंकित चौहान नाम के युवक की रील बनाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ हंगामा किया था। आज जब शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग युवक की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद नाराज परिवार के लोग निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव में बनी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। और नीचे कूद कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगे। परिवार वालों का आरोप है कि अंकित की हत्या की गई है। इस मामले में परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है और फिलहाल परिवार के लोगों को नीचे उतरने की कोशिश जारी है.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 09, 2026 06:45:58
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 09, 2026 06:45:43
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- अगली खबर पीलीभीत से। यहां उत्तर प्रदेश के कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री रणवीर सिंह बिट्टू को गद्दार कह रहे हैं, जबकि सरदार कभी गद्दार नहीं होता और गद्दार कभी सरदार नहीं होता। बलदेव सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके परिवार के हाथ 1984 के सिख विरोधी दंगों से रंगे हुए हैं। सिखों का कत्लेआम हुआ, उनके गले में टायर डालकर जलाया गया, महिलाओं की इज्जत लूटी गई और स्वर्ण मंदिर को उनके परिवार के इशारे पर ढहाया गया। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी और उनका पूरा परिवार सिख समुदाय से माफी मांगे। यह बयान पीलीभीत में एक प्रेस वार्ता के दौरान दिया गया। बाइट- बलदेव सिंह औलख कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top