Back
प्रयागराज में संपत्ति विवाद के चलते बेटे ने पिता, बहन और भांजी की हत्या की
RKRaushan Kumar
Jan 05, 2026 15:46:17
Noida, Uttar Pradesh
प्रयागराज में कलयुगी बेटे ने पिता, बहन और भांजी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी काटकर तीन दिन पहले तीनों के शव को कुएं में फेंका था, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों के शव को कुएं से बरामद किया, संपत्ति विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने उठाया खौफ़नाक कदम। प्रयागराज के मऊइमा इलाके में कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद के चलते पिता और बहन के साथ भांजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद तीनों के शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से कुछ ही दूर पर स्थित कुएं से तीनों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि संपत्ति के चलते आरोपी बेटे मुकेश ने पिता राम सिंह, बहन संध्या और भांजी आस्था को मौत के घाट उतारा है। पुलिस फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर आरोपी मुकेश और उसके छोटे भाई मुकुंद के बीच विवाद चल रहा था। 2 जनवरी को आरोपी मुकेश ने छोटे भाई मुकुंद पर गोली भी चलाई थी, हालांकि फायर मिस होने के चलते छोटा भाई बच गया। लेकिन कलयुगी बेटे ने रात में सोते समय पिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश किया। इसी बीच शोर सुनकर घर में मौजूद बहन और भांजी ने विरोध किया तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से तीनों को मौत के घाट उतारकर शव को पास के ही कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पुआल डालकर छिपा दिया। तीन जनवरी को मामले में तीनो के लापता होने की गुमशुदगी भी संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी। हालांकि तीनों के बारे में कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने जब आरोपी मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता राम सिंह, बहन संध्या और भांजी आस्था की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की है। पुलिस फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाई में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report