Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
PM Modi के बयान पर विपक्ष का हंगामा: LPG सिलेंडर संकट पर तीखा बयानबाजी
GPGovind Prasad Pandey
Mar 12, 2026 07:19:52
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: SAUGATA ROY (TMC) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE/ TMC TO MOVE IMPEACHMENT MOTION AGAINST CEC GYANESH KUMAR DELHI: PRANITI SHINDE (CONGRESS) ON REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT DELHI: DINESH SHARMA (BJP) ON LOK SABHA REJECTS NO CONFIDENCE MOTION AGAINST LOK SABHA SPEAKER OM BIRLA/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE/ CONGRESS LEADER PRIYANKA GANDHI VADRA’S STATEMENT DELHI: UJJWAL RAMAN SINGH (CONGRESS) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE DELHI: JEBI MATHER (CONGRESS) ON LOK SABHA REJECTS NO CONFIDENCE MOTION AGAINST LOK SABHA SPEAKER OM BIRLA/ union HOME MINISTER AMIT SHAH’S STATEMENT/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE DELHI: RANJEET RANJAN (CONGRESS) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE DELHI: GULAM ALI KHATANA (BJP) ON FIRING INCIDENT AT FUNCTION ATTENDED BY NATIONAL CONFERENCE PRESIDENT FAROOQ ABDULLAH/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT DELHI: SHREYAS M PATEL (CONGRESS) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
Mar 12, 2026 08:36:07
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में इन दिनों गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय हालातों के बीच अब इसका असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी गैस वितरण केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। नरसिंहपुर जिले की बात करें तो एलपीजी गैस (घरेलू गैस) के लिए लोगों को तीन-तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर भारी भीड़ देखी जा रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो पिछले 15 दिनों से गैस एजेंसी पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं है जिससे होटल संचालकों को काफी समस्या आ रही है। एजेंसी संचालक का कहना है की ऊपर से ही पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है इसलिए हमारे गैस उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछली 15 दिनों से कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं कराई गई जिससे होटल संचालक परेशान हो रहे हैं।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 08:35:49
Alwar, Rajasthan:अलवर में एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर फैल रही अफवाहों के बाद गैस एजेंसी पर लग रही भीड़ और सिलेंडर न मिलने से आक्रामक हो रहे उपभोक्ताओं को समझाइश के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ रहा है, एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश पर विभिन्न थाना अधिकारियों ने गैस एजेंसीज पर जाकर जानकारी ली और संचालकों को भी निर्देशित किया। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश सैनी ने गैस एजेंसी संचालकों से मुलाकात की। प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु और सामान्य है। यदि किसी प्रकार की परेशानी, कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो नागरिक राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और उपभोक्ता मामले विभाग की हेल्पलाइन 14435 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस का यह संयुक्त अभियान अफवाहों पर लगाम लगाने और आमजन में भरोसा कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके तहत सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालकों से मौके पर जाकर जानकारी लें और लोगों को अफवाहों से बचने के लिए जागरूक करें। कल मालवीय नगर स्थित एक गैस एजेंसी पर भी जमकर হंगामा हुआ था वहां भी आज सुबह लंबी लाइन देखी गई सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 12, 2026 08:35:26
Ujjain, Madhya Pradesh:3 दिन से बुकिंग नहीं होने का आरोप, एजेंसी संचालक बोले – सर्वर डाउन होने से आ रही दिक्कत उज्जैन: देश में गैस बुकिंग को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों का असर अब उज्जैन में भी देखने को मिल रहा है। शहर की एक गैस एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और सिलेंडर बुकिंग नहीं होने की शिकायत करने लगे। लोगों کا आरोप है कि पिछले तीन दिनों से वे लगातार मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। ग्राहकों का कहना है कि अन्य गैस कंपनियों में जहां बुकिंग हो रही है और सिलेंडर की सप्लाई भी मिल रही है, वहीं इस एजेंसी में लगातार समस्या आ रही है। कई लोगों ने बताया कि घर में गैस खत्म होने के बाद उन्हें पड़ोसियों से उधार सिलेंडर लेकर काम चलाना पड़ रहा है। एक उपभोक्ता ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग नंबरों पर कॉल कर बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार नंबर आउट ऑफ रीच या व्यस्त बता रहा है। इसके कारण लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं इस मामले में गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। ऑयल कंपनियों के निर्देशानुसार जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, उन्हें नियमित रूप से सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही है। उनका कहना है कि एक साथ बड़ी संख्या में लोग बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण सर्वर डाउन होने की समस्या सामने आ रही है। संचालक के अनुसार कई उपभोक्ताओं की बुकिंग इसलिए भी नहीं हो रही है क्योंकि उनकी पिछली डिलीवरी के 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं या उनका सिलेंडर कोटा पूरा हो चुका है। फिलहाल एजेंसी का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग दर्ज हो रही है, उन्हें लगातार सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही है और शहर में गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 12, 2026 08:34:40
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शिकायतों का विधिवत निराकरण नहीं होने पर शिक्षा विभाग को आड़े हाथों लिया है। स्कूल शिक्षा सचिव ने पेश अपने शपथपत्र में शिकायतों का निराकरण होने की बात कही है। हाईकोर्ट में लंबे समय से शिक्षा के अधिकार को लेकर भगवंत राव ने एडवोकेट देवर्षि ठाकुर के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान शिक्षा सचिव ने शपथपत्र पेश किया। इसमें बताया गया कि निजी स्कूलों के बारे में की शिकायतों का निराकरण हो गया है। बताया गया कि 170 में से 54 शिकायतों का निराकरण हुआ है 118 अभी लंबित हैं। शासन के वकील ने कहा कि, बाकी सब प्रक्रिया अधीन हैं, इस पर कोर्ट ने कहा कि, प्रक्रिया में अभी तक क्यों है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि, अब तो समय निकल रहा है, अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जायेगा । इस पर डीबी ने 22 मार्च तक शिकायतों का पूरा निराकरण करते हुए विस्तृत जानकारी भेजने को कहा। इसके साथ ही आगामी 24 मार्च को अगली सुनवाई निर्धारित कर दी है। इससे पूर्व हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को व्यक्तिगत रूप से तलब कर पूछा था कि, अब तक गैर मान्यता वाले स्कूलों पर आपने क्या कार्रवाई की है।निजी स्कूल अपने هنا दस प्रतिशत कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर काफी समय से सुनवाई चल रही है। इसके साथ ही बिना मान्यता के प्रदेश में चल रहे नर्सरी स्कूलों के मामले में भी याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। पिछली बार चीफ जस्टिस ने कड़ी नाराजगी जताकर कहा था कि गली मोहल्ले में स्कूल खोलकर पैसे कमाने वाले मालिक मर्सिडीज गाड़‌यिों में घूम रहे हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पान दुकान की तरह बिना मान्यता के नर्सरी स्कूल चल रहे हैं। आप लोग स्कूल वालों को बचाने के लिए कमेटी बनाते हैं और दो दिनों में शपथ पत्र दे देते हैं। 2013 से नर्सरी स्कूलों को मान्यता लेने का प्रावधान है, इसके बाद भी बिना मान्यता के स्कूल चल रहे, यह क्राइम है।इस जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई है कि, प्रदेश के बहुत से निजी स्कूलों में सक्षम परिवारों के बच्चे भी फर्जी बीपीएल कार्ड बनाकर एडमिशन ले लेते हैं। इस वजह से जरूरतमंदों को परेशान होना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 12, 2026 08:34:19
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शहर में अंग्रेजी हुकूमत के समय से चले आ रहे भवनों और इमारतों के नाम विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से बदले जा रहे हैं। आज विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल के नाम की पट्टिका बदलकर स्कूल का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड कर दिया। पूर्व में फॉय सागर का नाम बदला गया था और वरुण सागर बना, होटल खादिम का नाम होटल अजयमेरु, किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम महर्षि दयानन्द विश्रांति गृह किया गया, क्रिश्चियन गंज थाने का नाम किशनगंज सनातन संस्कृति के अनुरूप किया गया है। इस मौके पर देवनानी ने कहा कि गुलामी के प्रतिको को मिटाकर देश के वीरों और सनातन संस्कृति को आगे लाकर नई पीढ़ी में राष्ट्रगौरव का भाव जागृत करना इसका मूल उद्देश्य है।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 12, 2026 08:33:58
Uttarkashi, Uttarakhand:महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं महिलाओं के साथ की बैठक सुनी महिलाओं की समस्याएं उत्तरकाशी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की महिलाओं एवं अधिकारियों के साथ एक बैठक की और महिलाओं की समस्याएं सुनी बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में पीड़ित महिलाओं के 8 से 9 केस आए ज्यादातर समस्याएं नशे और घरेलू हिंसा से संबंधित है।महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में ना नारी निकेतन केंद्र है और नहीं ही नशा मुक्ति केंद्र साथ ही महिलाओं की सेल्फ डिफेंस के लिए कोई एकेडमी भी नहीं है महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि इन तीनों समस्याओं के बारे में मैं राज्य सरकार से वार्ता करूंगी और यहां पर नारी निकेतन ,नशा मुक्ति केंद्र और महिला आत्म सुरक्षा के लिए कोई एकेडमी खुले यह मेरी प्राथमिकता रहेगी इतना नहीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि अगर कोई महिला घरेलू हिंसा सहन कर रही है तो उनको ये सहन नहीं करना चाहिए और आत्म रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। अपनी सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए। बाइट - ऐश्वर्या रावत उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 12, 2026 08:32:51
Hajipur, Bihar:ईरान इजराइल युद्ध का असर देश मे भी देखने को मिल रहा है जहाँ एलपीजी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और गैस एजेंसी के बाहर लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है।वैशाली जिले में भी कमोबेश ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है जहाँ गैस सिलेंडर को लेकर लोगो मे अफरा तफरी मचा हुआ है वहीं लोग गैस एजेंसी के बाहर घण्टो घण्टो कतार में खड़े हो कर गैस सिलेंडर लेने का प्रयास कर रहे है।हालांकि वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने का दावा किया है और उपभोक्ताओ की परेशानी को हल करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर भी जारी कर दिया है बावजूद इसके जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है और गैस एजेंसी संचालक मनमानी कर रहे है।दूसरी तरफ गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि क्षमता से अधिक लोग एजेंसी पर लाइन लगा दे रहे है जिस कारण ग्रामीण इलाकों में होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है।एजेंसी संचालकों का कहना है कि सरकार द्वारा कमर्शियल गैस की सप्लाई को बंद कर दिया जिस कारण जिसके घर मे शादी विवाह है वह भी घरेलू गैस सिलेंडर का ही उपयोग कर रहे है जिस कारण परेशानी हो रही है।हालांकि एजेंसी की तरफ से यह बताया गया है कि अभी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है।बहरहाल शहरी क्षेत्र के साथ साथ वैशाली जिले के ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और लोग सुबह से ही गैस एजेंसी पर लंबी लंबी कतार में खड़े हो कर गैस सिलेंडर लेने की जद्दोजहद करने में जुटे हुए है।ऐसे में कहीं न कहीं प्रशासन और गैस एजेंसी संचालको के बीच समन्वय की कमी दिख रही है ऐसे जरूरी है कि लोग अफवाह से बचे और धैर्य बना कर रखें।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 12, 2026 08:32:16
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, साथ ही एसोसिएशन ने उग्रआंदोलन की चेतावनी दी है, एसोसिएशन के जेनरल सेकरेट्री नशीम अंसारी ने बताया कि जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी दुकानदारों को बिना विश्वास मे लिए दुकानों का किराया एक बार फिर से बढ़ा दिया है, यह किराया तुगलकी फरमान के तहत बढ़ाया गया है, शुरू से होता आया है ज़б भी शहर के दुकानों की कीमत बढ़ाया जाता था तो दुकानदारों और एसोसिएशन को जानकारी दिए बिना ही सभी दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया है, जो नियम के विरुद्ध है, उन्होंने कहा कि अगर विभाग इस बढ़े हुए किराया को वापस नहीं लेता है तो एसोसिएशन सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा, उससे भी बात नहीं बनी तो एसोसिएशन कोर्ट का दरवाजा सरण मे भी जाएगा。
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 12, 2026 08:31:56
Motihari, Bihar:मोतिहारी के रामगढ़वा में गढ़े से बाइक निकालने में एक बाइक के बदले दो बाइक सहित एक शव मिल जाने से इलाके में सनसनी फैल गया। यह कोई काला जादू का कहानी नही रामगढ़वा बाजार की हकीकत वाली घटना है。 दरअसल एक बाइक सवार दम्पति रक्सौल से मोतिहारी के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़वा चिरान मिल के पास दम्पति की बाइक असंतुलित हो गया एवं दम्पति सड़क किनारे गढे में गिर गए। दम्पति तो गढ़े से निकल गए लेकिन बाइक गढ़े में डूब गया जो नजर नही आ रहा था। तब आसपास के लोगो ने गढ़े से दम्पति के बाइक निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलाया। जेसीबी ने गढ़े से बाइक निकाला तो आसपास के लोग भौंचके रह गए। उस गढ़े से एक बाइक के बदले दो बाइक एवं एक शव निकला। जो काफी फूल चुका था। ऐसा लग रहा था एक सप्ताह पहले ही गढ़े में गिरने से मौत हुई है। शव की पहचान रक्सौल के लक्ष्मीपुर निवासी चुन्नू महतो के रूप में हुआ जो होली दहन के दिन से गाएब था。 सबसे बड़ा सवाल है दिल्ली से काठमाण्डु को जोड़ने वला सबसे ज्यादा ट्रफिक वला यह एशियन हाइवे है। हाइवे के बगल में इतने बड़े गढ़ा को बैरिकेटिंग नही करना कितना बड़ा लापरवाही है ?
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 12, 2026 08:31:41
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - साबेला बाईपास पर बोलेरो पलटी, युवक की मौत, 5 घायल कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार साबेला बाईपास पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में सवार 6 लोगों के हाथ, पैर, सिर ओर शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई। मौके पर चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने मदद कर बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चंदन पुत्र राजेश लिंबात उम्र 20 वर्ष निवासी कन्नाऊ थाना खेरवाड़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में संजय पुत्र रमन कटारा उम्र 25 वर्ष निवासी माथुगामडा, विकास पुत्र कान्तीलाल उम्र 22 वर्ष निवासी मथुगामडा, राकेश पुत्र नानूराम कटारा उम्र 25 वर्ष निवासी माथूगामडा, अनिल पुत्र जीवा कटारा उम्र 24 वर्ष निवासी मायुगामड़ा ओर कमलेश पुत्र कोदरलाल कटारा उम्र 34 वर्ष घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल कुछ युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 12, 2026 08:31:19
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्थित बॉक्सिंग रिंग में शराब और नॉनवेज पार्टी मामले में कार्रवाई की जानकारी हाईकोर्ट में दी गई। जांच पूरी होने के बाद वेतनमान में कटौती के साथ दूसरी अनुशासनात्मक सजा दी गई है। कोर्ट ने जवाब से संतुष्ट होकर याचिका निराकृत कर दी है। कोर्ट में प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में स्पोटर्स सेल सचिव समेत 12 कोच व खेल प्रभारियों के शामिल होने की बात सामने आई। यही कारण है कि दो रेलकर्मियों के खिलाफ मेजर पेनल्टी चार्जशीट और 10 के खिलाफ माइनर चार्जशीट (आरोप पत्र) जारी करने की अनुशंसा के साथ कार्रवाई की गई है। इसके अतंर्गत वैतनमान में कटौती की गई है।ध्यान रहे कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बॉक्सिंग रिंग जहां खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, वहां शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। जांच में 12 खेल प्रभारी और कोच के शामिल होने की पुष्टि हुई। इसमें दो के खिलाफ मेजर चार्जशीट दी गई। इसमें श्रीकांत पाढ़ी (सचिव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्पोर्ट्स सेल) और वाय नागू राव, टेक्निशयन-1 के खिलाफ मेजर चार्जशीट जारी की गई। इसी तरह सुभाष कुमार, टीसी, बी अनिल कुमार, एसडब्ल्यूआई, सुमित कुमार, टीसी, पी तुलसी राव, एसडब्ल्यूआई, विकास ठाकुर, एमटीएस, पुरेंद्र साहू, क्लर्क कम टाइपिस्ट, ओपी यादव, ओएस, पी ईश्वर राव, सीनियर जीटीएम, देवेंद्र यादव, एमटीएस, पीके तिवारी, सीएच, ओएस को माइनर चार्जशीट दी गई। मामले में संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने इसे घोर कदाचार मानते हुए कहा कि ट्रेनिंग स्थल को शराब पार्टी की जगह बनाना अनुशासन और सार्वजनिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है। इससे खेल स्थलों की पवित्रता को नुकसान पहुंचता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top