Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
NSUI ने प्रोफेसर थप्पड़ के खिलाफ DUSU सचिव दीपिका विरोध में प्रदर्शन किया
ATAnuj Tomar
Oct 17, 2025 10:45:51
Noida, Uttar Pradesh
NSUI holds protest against assault on professor who was slapped by DUSU joint secretary Deepika
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Oct 17, 2025 13:06:25
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन के मंडावरा रोड पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का लोगों के आंदोलन के बाद नगर परिषद द्वारा समाधान किया गया। सड़क से गंदे पानी की निकासी के लिए कई जेसीबी मशीन लगी हुई है। मंडावरा रोड पर करीब दो साल से जलभराव के कारण सैकड़ो गांव एवं शहर के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। सड़क किनारे बनी कॉलोनी में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। आसपास के दुकानदारों का व्यवसाय ठप हो गया। बच्चे महिला पुरुष दुपहिया वाहन चालक गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे थे। लोगों ने इस समस्या को लेकर जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं नगर विकास व स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को हिण्डौन आगमन के दौरान ज्ञापन दिया। इसके अलावा गत दिनों में भाजपा कार्यकर्ता विष्णु प्रजापत पानी की टंकी पर चढ़ गया, लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। यह खबर जी राजस्थान पर भी प्रमुखता से दिखाई गई। लोगों के आंदोलन के बाद नगर परिषद और जिला प्रशासन की नींद टूटी और पंप लगाकर व जेसीबी से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नगर परिषद द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान नालियों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाए गए और आगे से ऐसे अतिक्रमण न करने हेतु पाबंदी लगाई गई। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद की एक विशेष टीम का गठन किया है और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश प्रदान किए हैं। यह टीम स्थल पर रहकर कई जेसीबी मशीनों से जलभराव की समस्या का निराकरण कर रही है। जलभराव की समस्या समाप्त होने पर आसपास के व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Oct 17, 2025 13:06:09
Jaipur, Rajasthan:ये सफर नहीं आसान, हथेली में जान JCTSL की बसों के हाल खराब बसों में लगे मेडिकल बॉक्स खुद बीमार दुर्घटना के समय सवारियों को बचाने की ड्राइवर और कंडक्टर के पास नहीं कोई ट्रेनिंग बसों का मेंटेनेंस खराब, सवारियों की संख्या 100 के पार हादसों से सबक नहीं ले रहा JCTSL मेंटेनेंस की कमी की वजह से बसों में उलझे हुए तार बसों में कैपेसिटी से अधिक सवारियां क्यों है सवार? अधिकारियों की आंखे बंद खतरे में सवारियों की जान अगर आप जयपुर की सड़कों पर सफर कर रहे है तो आप को राजधानी जयपुर की सड़कों पर दौड़ती JCTSL की बसों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी आंखें बंद कर रखी है लेकिन जो JCTSL की बस आप के आस पास चल रही है उस से कब क्या दुर्घटना हो जाए ये कोई नहीं बता सकता क्योंकि बसों के मेंटेनेंस पर JCTSL पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है ना जो कंपनियां मेंटेनेंस का काम देख रही है वो अपनी मन मर्जी से काम करती है इस लिए इन बसों का मेंटेनेंस भगवान भरोसे है ठेकेदार JCTSL से मेंटेनेंस की मोटी रकम वसूल करते हैं लेकिन मेंटेनेंस का काम देख रही कंपनी ने JCTSL के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लोगों की जान खतरे में डाल रही है। JCTSL की बसों में सवारी भरने की जितनी कैपेसिटी है उससे डबल सवारी इन बसों में चलती है फिर भी उनके मेंटेनेंस को लेकर कोई खास काम नहीं हो रहा है आए दिन JCTSL की बसों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।भीड़ से खचाखच भरी JCTSL की बसों में अगर आप सफर कर रहे तो दुर्घटना के समय आपको अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी ,क्योंकि आप जिस बस में सवार हो उसमें ना ही कोई मेडिकल बॉक्स है ना ही दुर्घटना के समय आपको बचाने के लिए बस में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर के पास कोई ट्रेनिंग है。
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 17, 2025 13:05:42
Paradeep, Odisha:కళింగ బాలిଯାତ୍ରା ଭୂମିପୂଜନ। ଉତ୍କଳୀୟ ନୌବାଣିଜ୍ୟ ପରମ୍ପରା ର ମୁକସାକ୍ଷୀ ପାଲଟିଛି ପାରାଦୀପ। ପାରାଦୀପ ର ଐତିହ୍ୟ, କୀର୍ତ୍ତିରାଜି କୁ ସମୃଦ୍ଧ କରୁଛି କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ମହୋତ୍ସବ। ଚଳିତବର୍ଷ ର କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ମହୋତ୍ସବ ନିମନ୍ତେ ସରିଛି ଭୂମିପୂଜନ। ନଭେମ୍ବର ୪ରୁ ୧୦ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ୭ ଦିନ ଧରି ବାଲିଯାତ୍ରା ଆୟୋଜନ କାରାଯାଉଥିବା ବେଳେ ଏଥର ବାଲିଯାତ୍ରା କୁ ସରସ, ସୁନ୍ଦର ଓ ଆକର୍ଷଣୀୟ କରିବା ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସମସ୍ତ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଶେଷ କରିଛି। ୭ଦିନ ଧରି ଆୟୋଜିତ ହେବାକୁ ଥିବା ବାଲିଯାତ୍ରା ମହୋତ୍ସବ ରେ ପ୍ରତିବର୍ଷ ପରି ଷ୍ଟଲ ସଂଖ୍ୟା ବୃଦ୍ଧି ପାଇବା ସହିତ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ଆକର୍ଷଣୀୟ କରିବା ପାଇଁ ରାଜ୍ୟ ତଥା ରାଜ୍ୟ ବାହାର କଳାକାରଙ୍କୁ ନେଇ ଦର୍ଶକଙ୍କ ମନୋରଞ୍ଜନ ର ମାଧ୍ୟମ ପାଲଟିବ, ଏ ନେଇ ସମସ୍ତ ପ୍ରୟାସ କରାଯାଇଛି। କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା କମିଟିର ସଭାପତି ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଓ ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ତତ୍ବାବଧାନରେ ଆଜି ବାଲିଯାତ୍ରା ପଡିଆରେ ଭୂମିପୂଜନ କାର୍ଯ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଶେଷ ହୋଇଛି। ପାରାଦୀପ ର ବିଧାୟକ ତଥା ଶିଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ଚନ୍ଦ୍ର ସ୍ୱାଇଁଙ୍କ ପ୍ରତ୍ୟେକ୍ଷ ତତ୍ୱାବଧାନ ରେ ବାଲିଯାତ୍ରାର ସମସ୍ତ ପ୍ରସ୍ତୁତି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ଚଳିତଥର ମାନ୍ୟବର ମୂଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଓ ମହାମହିମ ରାଜ୍ୟପାଳ ଆସିବା ନେଇ ସ୍ୟିକୃତି ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ତି ବୋଲି ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Oct 17, 2025 13:04:47
Banda, Uttar Pradesh:बांदा के कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के लोग पहुंचे। जहां पर इन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेकर पहुंचे उमेश यादव नाम के एक सपा नेता ने बताया कि हमारे किसानों को वर्तमान समय में खाद नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते रवि की फसल की बुवाई नहीं हो पा रही है और किसान परेशान है। इसलिए हमारी मांग है कि किसानों के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और उन्हें समय से खाद दी जाए। जिससे कि वह भी अपने कृषि का कार्य समय से कर सकें। इन्होंने बताया कि आए दिन किसान खाद के लिए धरना प्रदर्शन व सड़क जाम करने को मजबूर है। लेकिन जिले के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Oct 17, 2025 13:03:52
Saharanpur, Uttar Pradesh:मौलाना अरशद मदनी ने जो कहा है वह कहा है आई लव यू मोहम्मद यह हमारा कानूनी अधिकार है हम कहीं भी पोस्ट लेकर खड़े हो जाएं किसी के पेट में दर्द होता है अरशद मदनी साहब ने पहले क्यों बयान नहीं दिया अब क्यों बयान दिया। हिंदू वाहिनी के पेट में दर्द हुआ हिंदू संगठनों के पेट में दर्द हुआ। उन्होंने स्टेट को इतना लंबा कर दिया कि पुलिस ने डंडा बजाया है मुसलमान पर। एक बार को खुश करने के लिए दूसरे वर्ग पर प्रहार कर इस मामले को तूल दिया गया है। ऐसा नहीं है मुसलमान पर प्रहार किया गया है जबकि यह उनका हक है तब क्यों नहीं बोला अरे हम किसी को भी मन किसी को भी आई लव यू बोले यह हमारा हक है मदनी साहब आप क्यों बोल रहे हैं हम उनसे इतफ़ाक़ नहीं रखते। यह भारत है और भारत में सब लोग रहते हैं और सभी को अपने मजहब को मानने का और कहने का अधिकारहै।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Oct 17, 2025 13:03:15
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा सीट से 30 वर्षीय युवा मुहम्मद फैजान अहमद ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर फैजान ने कोई पार्टी का झंडा नहीं थामा, बल्कि इलाके के लोगों का भरोसा ही अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है। महज 30 साल की उम्र में फैजान का सपना बड़ा है - ठाकुरगंज को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सबको साथ लेकर चलने वाला इलाका बनाना, जहां विकास की किरण आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। फैजान ने बताया कि उनका सपना ठाकुरगंज को एक ऐसा मॉडल प्रखंड बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो, जहां हर घर में समृद्धि हो और विकास का फायदा बिना भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचे। बाइट : मुहम्मद फैजान अहमद,निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुरगंज।
0
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Oct 17, 2025 13:02:49
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 17, 2025 13:02:28
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एंकर — गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिवाली से पहले उत्साह के बीच हुई लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। घर पर पटाखा बनाने की कोशिश कर रहे 11 वर्षीय बच्चे की गंधक और पोटाश के मिश्रण से जोरदार धमाके में मौत हो गई। गाजियाबाद के ग्राम डूंडाहेड़ा की मस्जिद वाली गली में रहने वाला 11 वर्षीय नितिन दिवाली के मौके पर घर पर ही गंधक और पोटाश मिलाकर आतिशबाजी तैयार कर रहा था। ग्रामीण इलाकों में अक्सर बच्चें पारंपरिक तरीके से इन रासायनिक पदार्थों को मिलाकर पटाखे बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह शौक इस बार जानलेवा साबित हुआ। बताया जा रहा है कि बीती 14 तारीख में नितिन इमामदस्ते में गंधक-पोटाश का मिश्रण डालकर जैसे ही मूसली से प्रहार कर रहा था, तभी तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि मासूम के शरीर के टुकड़े उड़ गए। आसपास की दीवारों में छेद हो गए और घर के अंदर तक धमाके के निशान दिखने लगे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक “गंधक और पोटाश कृषि उपयोग में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इन्हें मिलाना बेहद खतरनाक है। ऐसे मामलों में ज़रा-सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।” सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्चे की मौत विस्फोट से हुई है। हालांकि पुलिस को परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दिवाली के मौके पर यह घटना एक बड़ी चेतावनी है। घरों में बच्चों को किसी भी रासायनिक या विस्फोटक सामग्री से खेलने से रोकना जरूरी है। गंधक और पोटाश जैसी चीजें भले ही खेतों में काम आती हों, लेकिन जब इन्हें गलत अनुपात में मिलाया जाता है तो यह छोटे बम की तरह फट सकती हैं। एक महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश के तौर पर यह घटना सभी अभिभावकों के लिए है ताकि त्योहार सुरक्षित और खुशहाल रहे।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 17, 2025 13:02:08
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर. एसएसपी रजनेश सिंह ने लिया त्वरित संज्ञानजाँच के बाद कड़ी कार्रवाई के निर्देश। पचपेड़ी थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षकों पर एक ग्रामीण द्वारा गंभीर रिश्वत और दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मानिकचौरा गांव के निवासी जोगी नायक ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे झूठे तरीके से गुंडा-बदमाश लिस्ट में शामिल करने और जेल भेजने की बात कही गई और बचने के एवज में 2 लाख रूपये मांगे गए, जिससे डरा-सहमा जोगी अपनी जमीन गिरवी रखकर दो लाख रुपये जुटाने में लगा रहा। उसकी पत्नी रजनी नायक डर की वजह से 1,05,000 रुपये आरक्षक गजपाल जांगड़े को दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो घर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गईं, जहां आरक्षक को पैसे गिनते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजनेश सिंह ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी हुई है साथ ही साथ एसएसपी राजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा कि वे SDOP को त्वरित जाँच करने के निर्देश दिए हैं और कठोर से कठोर कार्रवाई करने की बात कही है...
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Oct 17, 2025 13:01:51
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Oct 17, 2025 13:01:38
Bihar:गोपालगंज में आज महागठबंधन समर्थित राजद व कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बरौली विधानसभा क्षेत्र से राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने नामांकन दाखिल किया, वहीं सदर विधानसभा से ओमप्रकाश गर्ग ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से हरिनारायण कुशवाहा ने भी नामांकन दाखिल किया. बरौली से राजद उम्मीदवार दिलीप सिंह ने कहा कि उन्होंने राजद के सिंबल पर बरौली से नामांकन दाखिल किया है; उनकी लड़ाई बेरोजगारी और भ्रस्टाचार से है. वहीं सदर से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि कोई चुनौती नहीं है, महागठबंधन से टिकट मिलते ही जनता का प्यार मिल रहा है; 14 नवम्बर को रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Oct 17, 2025 13:01:06
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के थाना नंदिनी क्षेत्र के अंतर्गत कल दोपहर को खाना बनाने के विवाद पर नाती बहू ने अपने दादी सास के सिर पर हथौड़ा मार कर हत्या कर दी मृतका के पति की रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. वी/ओ-दरअसल पूरी घटना ग्राम बोरी की है रोज की तरह वर्मा परिवार के अधिकांश सदस्य अपने-अपने कामकाज पर गए थे बहु रोशनी वर्मा और उसकी दादी सास उर्मिला वर्मा घर पर मौजूद थी उर्मिला वर्मा के नाती तोरण लाल वर्मा के द्वारा वर्ष 2023 में रोशनी यादव से विवाह किया था नाती द्वारा किए गए अंतरजाती विवाह से उसकी दादी खुश नहीं थी इसी कारण से नाती बहू एवं दादी सास के मध्य बनती नहीं थी अक्सर दादी सास नाती बहू पर ताना मारा करती थी जिसके कारण दोनों के मध्य विवाद होता रहता था 16 अक्टूबर को घर से सभी सदस्यों के काम पर चले जाने के बाद खाना को लेकर नाती बहू एवं दादी सास के मध्य विवाद शुरु हो गया दौरान दादी के द्वारा खाना खाने से मना कर दिया गया एवं नाती बहू पर आरोप लगाया कि तुम्हें खाना बनाना नहीं आता है इस पर आवेश में आते हुए नाती बहू रोशनी वर्मा के द्वारा घर पर रखे हथौड़े से दादी सास उर्मिला बाई के सिर पर वार कर दिया गया नाती बहू द्वारा किए गए इस जानलेवा हमले में वृद्धा लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई पड़ोसी के द्वारा उर्मिला बाई के पति को घटना की जानकारी दी गई घर पहुंचने के बाद मृतका के पति के द्वारा नंदिनी पुलिस को शाम 4:30 बजे के करीब घटना की सूचना दी गई मामला कायम कर विवेचना की जा रही है। आरोपि नाती बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top