Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
नोएडा सेक्टर 142 से Botanical Garden तक मेट्रो कॉरिडर का विस्तार मंजूर: यातायात सुगम, रोजगार बढ़ेंगे...
DCDhruv Chaudhary
Feb 15, 2026 01:46:15
Noida, Uttar Pradesh
Narendra Modi narendramodi A boost to ‘Ease of Living’ for the people of Noida! The Cabinet has approved the extension corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida). This decision will add momentum to Noida’s development journey. Congestion will be reduced significantly as well. Cabinet approves extension corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) for a length of 11.56 Km with 8 stations. The union Cabinet chaired by the Prime Minister, Shri Narendra Modi, today approved the Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) of Noida Metro Rail Project with corridor for a length of 11.56 Km with 8 elevated stations. On operationalization of this corridor, Noida and Greater Noida city will have 61.62 Km of active Metro Rail Network. Benefits and Bolstering Growth: The Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) of Noida Metro Rail Project represents a significant advancement in the city’s infrastructure development. This project acts as a major expansion of the Metro Rail Network in the city. Enhanced Connectivity: The Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) of the Noida Metro project will introduce approximately 11.56 Km of new metro lines, significantly improving public transportation in the Noida city, which currently lack efficient connectivity and also it will also provide direct connectivity with high demand corridors, including interchange at Botanical Garden (Blue Line) and Magenta Line. This phase aims to seamlessly integrate key zones of Noida, including: Commercial hubs such as Advant Business Park at Sec-142, Skymark One Mall at Sec-98, Mall of Noida at Sec-93. Major MNCs and IT Hubs such as Microsoft at Sec-145, TCS at Sec-157, Havells at Sec-126, Infosys at Sec-132, Cognizant at Sec-135, Adobe at Sec-132, Oracle at Sec-127 Educational Institutes such as Amity Univeristy at Sec-125, Panchsheel Balak Inter College at Sec-91, Mahamaya Balika Inter College at Sec-44 Critical healthcare facilities, most notably the Max Super Specialty Hospital at Sec-128, Major tourist attractions, including Botanical Garden, Sec-93 Park By bridging these vital areas with the metro network, Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) will not only enhance connectivity but also stimulate economic activity and ease urban mobility for both residents and commuters related to Employment, Business, Education & General Transit. Reduction in Traffic Congestion: Metro Rail as an efficient alternate road transport and with Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) as an extension to the Metro Rail network in the Noida and Greater Noida city is expected to alleviate traffic congestion. Reduction in road traffic can lead to smoother movement of vehicles, reduction in travel time, increasing overall road safety etc. Environmental Benefits: With the addition of Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) Noida Metro Rail Project and increase in overall Metro Rail Network in Noida and Greater Noida city, can significantly reduce carbon emissions compared to traditional fossil fuel-based transport. Economic Growth: Reduced travel times and improved access to different parts of the city and Transportation Hubs such as Delhi’s Airport, Delhi’s Railway Stations and various Bus Depots can enhance productivity by allowing individuals to reach their workplaces and destinations more efficiently. Also, the enhanced connectivity can stimulate local businesses, especially in areas near new metro stations which can also attract investment and development in previously less accessible regions. Social Impact: The expansion of Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) Metro Rail network in Noida will provide more equitable access to public transport, benefiting diverse socio-economic groups and reducing transport disparities which will contribute to a higher quality of life by reducing commute times and improving access to essential services. The Extension Corridor from Noida Sector 142 to Botanical Garden (Noida) of Noida Metro Rail Project is set to be a transformative development for the city. It promises to deliver enhanced connectivity, reduced traffic congestion, environmental benefits, economic growth, and improved quality of life. By addressing key urban challenges and providing a foundation for future expansion, it will play a crucial role in shaping the city's development trajectory and sustainability.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Feb 15, 2026 03:05:21
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय बेगूसराय जिले के बछवारा क्षेत्र के मुरली टोल से 19 वर्षीय मीनू कुमारी के गायब होने की घटना सामने आ रही है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल से है जहां 9 फरवरी से लापता मीनू कुमारी के पिता, माता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी बैंक से पैसा निकालने के बाद वापस नहीं आई। परिजनों ने सगे संबंधियों और अन्य जगहों पर तलाश की पर परिणाम नहीं मिला। 10 फरवरी को बछवारा थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। अपहरण सहित अनहोनी की आशंका से घबराए परिवार। बाइट - सरिता देवी; बाइट - परिजन; बाइट - निराला कुमार परिजन। देखें तो बछवारा थाना क्षेत्र में यह दूसरा मामला है; डेढ़ माह पूर्व दादूपुर पंचायत के रानी टोल से भी एक नाबालिग लड़की गायब हुई थी; दोनों मामलों में पुलिस अभी तक पीछे है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 15, 2026 03:04:56
Munger, Bihar:पुलवामा के शहीदों को नमन, विजय चौक पर उमड़ा जनसैलाब मुंगेर: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में शनिवार  की शाम विजय चौक पर देशभक्ति का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। विजय चौक प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शहर के देशभक्त नागरिक जुटे और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अगुवाई समिति के अध्यक्ष संजय बबलू ने की। इस अवसर पर सचिव  सनत कुमार, सह सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, संचालन कौशल किशोर पाठक, अमर केसरी संजय पोद्दार, श्रुति सिंह हेमंत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने 14 फरवरी 2019 की उस दुखद घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में 40 वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा。 समिति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को विजय चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है, जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया तथा “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।मुंगेर के नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 15, 2026 03:04:19
Pakur, Jharkhand:सलग - सम्मेलन / 14 FEB एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - VST एंकर इंट्रो--पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया...इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में सनातनी हिंदुओं ने भाग लिया... कार्यक्रम की शुरुआत पूरे गांव में निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई... पुरे गांव में कलश यात्रा का भ्रमण किया गया...सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं में स्वामी परमानंद महाराज और रांची के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल शामिल थे...स्वामी परमानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और सभ्य संस्कृति है... उन्होंने 'लव जिहाद' को हिंदू समाज को तोड़ने वाला एक बड़ा मुद्दा बताया...स्वामी परमानंद महाराज ने हिंदू समाज को बचाने के लिए बच्चों को गुरुकुल शिक्षा देने और सभी हिंदुओं को एकजुट रहने का आह्वान किया...उन्होंने घरों में शंख बजाने तथा रीति-रिवाजों के साथ अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में सक्रिय रूप से शामिल होने पर भी जोर दिया...रांची के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत के मंदिर हिंदू समाज की श्रद्धा के केंद्र रहे हैं...उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में मंदिरों के माध्यम से ही समाज में गरीब बेटियों के विवाह, बीमार व्यक्तियों के इलाज और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहायता मिलती थी...उन्होंने आक्रमणकारियों द्वारा मंदिरों को तोड़ने और समाज को कमजोर करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया...कहा कि अब हिंदू समाज जागृत हो चुका है और भारत लगातार विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है...उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिसमें पेड़ लगाना, सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करना और नदियों व तालाबों को स्वच्छ रखना शामिल है...उन्होंने देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने और स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि भारत के लोगों का विकास सुनिश्चित हो सके...
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 15, 2026 03:03:35
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा। एंकर - खूँटी में हो रहे नगर निकाय चुनाव पर आज चाय पर चर्चा का आयोजन हुआ। जिसमें झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। मौके पर मोहनाटोली सहित विभिन्न मुहल्लों के लोग इस कार्यक्रम में भाग लिये । जहाँ चाय के साथ चुनावी चर्चा हुई। इस चाय पर चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने विगत 10 वर्षों से झेल रही समस्याओं को गिनाया। जहाँ की सड़कों की स्थिति और पेयजल समस्या, बिजली उपलब्ध न होना जैसी कई खामियों को गिनाया। मौके पर, अर्जुन मुण्डा ने कहा कि अच्छे सुयोग्य उम्मीदवार की आवश्यकता इसलिए होती है कि लोगों की समस्यायों को समझे और आसान से उपलब्ध हो जाए । सविता देवी ने बताई की सड़क बिजली पानी सफाई नाली सभी मामले पर वार्ड नंबर 6 पिछड़ा है। और इन सुविधाओं का अभाव है। शकुंतला देवी ने बताई की सड़क है पर कभी बनाया नहीं गया। नाली है पर सफाई नहीं होती है। बबीता देवी ने बताई कि लोग आप आते हैं और जीत कर चले जाते हैं पहले भी वार्ड पार्षद हुआ करते थे लेकिन अभी भी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है。 बाईट - अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री。 बाईट - सविता गोस्वामी, शकुंतला देवी, बबीता देवी。
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 15, 2026 03:03:01
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर महाशिवरात्रि पर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब - आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता - कानपुर के इस मंदिर को कहते हैं छोटी काशी महाशिवरात्रि पर सजी 'छोटी काशी': कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, बाबा का होगा 'दूल्हा' स्वरूप श्रृंगार कानपुर। आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है ऐसे में कानपुर की छोटी काशी बोला जाने वाला आनंदेश्वर परमट मंदिर में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा है। रात्रि से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के महंतों द्वारा विशेष पूजा विधि और अनुष्ठानों का आयोजन किया रह है। मंदिर प्रशासन ने लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई है। महाभारत काल से जुड़ा मंदिर का इतिहास मंदिर के महंत महाकाल गिरी महाराज ने बताया , कि इस ऐतिहासिक बाबा आनंदेश्वर धाम का इतिहास जितना प्राचीन है, उतना ही चमत्कारिक भी। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का सीधा संबंध महाभारत काल से है, जहाँ दानवीर कर्ण गंगा स्नान के बाद इसी पावन क्षेत्र में महादेव की आराधना किया करते थे। इस स्थान को 'स्वयंभू शिवलिंग' का वास माना जाता है, जिसकी खोज के पीछे एक दिलचस्प लोककथा है। कहा जाता है कि सदियों पहले 'आनंदी' नाम की एक गाय रोज एक निश्चित स्थान पर अपना दूध स्वतः ही अर्पित कर देती थी। जब उस स्थान की खुदाई हुई, तो जमीन के भीतर से साक्षात महादेव प्रकट हुए, जिन्हें आज हम बाबा आनंदेश्वर के रूप में पूजते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि इस पूरे इलाके को 'परमट' कहा जाता है, जो दरअसल ब्रिटिश काल के 'परमिट' ऑफिस का अपभ्रंश नाम है। अपनी इसी ऐतिहासिक महत्ता और गंगा किनारे स्थित होने के कारण इसे 'कानपुर की छोटी काशी' का दर्जा प्राप्त है। वैसे तो कानपुर शहर में अनेकों भगवान शिव के मंदिर है लेकिन आनंदेश्वर मंदिर की अपने आप में अलग पहचान है यहां पर कानपुर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करते हैं यानी कोई व्यापारी हो या राजनीतिक क्षेत्र में हो या अधिवक्ता हो यह डेली भक्तों का भीड़ लगती है और डेली भक्तों की अरदास लगती है यही वजह है की छोटी काशी में दर्शन करने के बाद लोगों की मनोकामना पूर्ति होती है।एक लोटा जल सारी समस्या हल है यही वजह लोग बाबा के भरोसे आते है और अपनी समस्या का निदान करते है बाइट-कोठारी महाकाल गिरी महाराज-महंत
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 15, 2026 03:02:15
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों का 24 घंटे के अंदर किया एनकाउंटर, घटना में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार स्थान-बलिया दिनाँक-15-02-2026 यूपी में योगी फोर्स के त्रिनेत्र से कोई अपराधी बच नहीं सकता। बलिया में हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने महेश 24 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। रसना थाना पुलिस मैं बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुंदर सिंह और राज सिंह नाम के दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई। वही पुलिस को चकमा देकर भाग रहे दो अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने चारो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तमंचा, कारतूस और दो मोटरसाइकिल सहित हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर दिया है। चारो अभियुक्तों पर आरोप है की 14 फरवरी को सवरा शराब के ठेके पर एक व्यक्ति की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 15, 2026 03:01:58
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में आज बड़ी ही धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। जिले के सभी प्राचीन और ऐतिहासिक शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर के सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुबह 4:00 से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंचकर के लाइनों में लगकर भगवान शिव और माता पार्वती को जलाभिषेक करके आशीर्वाद ले रहे हैं। गोंडा जिले के दुख हरण नाथ मंदिर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए अरघे के माध्यम से ही जलाभिषेक कराया जा रहा है गर्भ गृह के अंदर जलाभिषेक करने को लेकर की किसी को जानने की अनुमति नहीं दी गई है। दो अलग-अलग महिलाओं और पुरुष को लेकर के अरघे बनाए गए हैं इसी अरघे में लोग अपने जल और बेल पत्री को डाल करके जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह 4:00 से ही यहां पर महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ लगी है हालांकि पुरुषों की भी भीड़ है लेकिन महिलाओं के अपेक्षा कम है। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा और गोंडा महिला थाना पुलिस द्वारा यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं लगातार सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखे जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बाबा पृथ्वी नाथ मंदिर पर भी सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है। यहां पर एशिया के सबसे ऊंची शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लोगों को गर्भ गृह के अंदर अनुमति दी गई है और यहां एड़ियां उठाकर के लोग जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं ऐतिहासिक करोहानाथ व बाबा बालेश्वर नाथ शिव मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है यहाँ पर भी भारी संख्या में महिला और पुरुष दोनों भक्त पहुंचकर के जलाभिषेक कर रहे हैं। अब तक लगभग 2 लाख शिव भक्त जलाभिषेक कर चुके हैं और अभी भी शिवभक्त लाइनों में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं। गोंडा जिले में महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और यह देश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मेला त्यौहार होता है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 03:00:39
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर कस्बे की ऐतिहासिक बुधगिरी बाबा की मढ़ी पर आज दिन भर मेले का आयोजन होगा जहा लाखो श्रद्धालुओ दर्शन कर धोक लगायेंगे। संत शिरोमणी बुधगिरी बाबा के 220 वे समाधी दिवस पर महाशिवरात्रि के अवसर पर लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है। आज सुबह महन्त दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य मे सुबह बुधगिरी बाबा की समाधी की विशेष पूजा अर्चना कर फूलो से विशेष सजावट की गई ओर महाआरती की गई। मंढी मे सुबह चार बजे से ही दर्शनार्थ श्रद्धालुओ का आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से शाम तक भरने वाले मेले मे कस्बे सहित दूर दराज से भी श्रद्धालुओ आते है। मेले को देखते हुए बुधगिरी मढ़ी सहित मेला क्षेत्र मे जगह जगह पुलिस जवान भी तैनात रहेगे । मेले मे दोपहर को कस्बे की ढप मण्डलिया भी अपनी अपनी प्रस्तुती देगी।
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 15, 2026 03:00:08
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Feb 15, 2026 02:49:20
Gumla, Jharkhand:गुमला में सड़क नहीं, कंधे ही एंबुलेंस: अस्पताल पहुंचने से पहले ग्रामीण की मौत, शव भी 10 किमी खाट पर लाया गया गुमला - गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित लालमाटी गांव में आज भी सड़क नहीं पहुंची है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को बीमार और मृत लोगों को भी कंधे पर ढोकर लाना-ले जाना पड़ता है। ताजा मामला 48 वर्षीय भीमसाई मुंडा की मौत से जुड़ा है, जिसने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने भीमसाई मुंडा को खाट पर लिटाकर करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद भी परेशानी खत्म नहीं हुई। सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने शव को खाट पर रखकर फिर 10 किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचाया। करीब 150 की आबादी वाले इस आदिवासी बहुल गांव में आज भी सड़क नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां एंबुलेंस का मतलब आज भी चार कंधे हैं। बरसात में हालात और भी बदतर हो जाते हैं और गर्भवती महिलाओं को भी बहंगी के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। भीमसाई मुंडा की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत को उजागर कर दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top