Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
मथुरा में रंगभरी एकादशी पर एसएसपी-डीएम की सुरक्षा चेकिंग, मंदिर के पास निगरानी बढ़ी
SKSantosh Kumar
Feb 27, 2026 07:33:57
Noida, Uttar Pradesh
मथुरा रंगभरी एकादशी के मौके पर मथुरा के एसएसपी और जिलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिखे दोनों अधिकारी एक साथ स्लीपर में पैदल चलते हुए व्यवस्था को परखते और बांके बिहारी मंदिर की ओर जाते हुए दिखे हैं एसएसपी और डीएम से हमारे सहयोगी कुंदन ने इस दौरान रंगभरी एकादशी की व्यवस्थाओं के मद्देनजर बातचीत की है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnkit Mittal
Feb 27, 2026 08:50:45
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Feb 27, 2026 08:50:29
Noida, Uttar Pradesh:बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई। बीजेपी MLC नवल किशोर यादव ने प्रारम्भिक विद्यालयों के पुराने वेतनमान वाले स्नातक ग्रह प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्ति, पद स्थापित जिला स्थानांतरण को लेकर उठाया मामला। शिक्षा मंत्री ने कहा सभी सदस्यों की बातों को सुना, ढाई लाख शिक्षकों का स्थानांतरण हो चुका है। तीन कैटेगरी में जो अन्य स्थानांतरण है, वहां पर स्थानांतरण किया जाएगा। लेकिन इसमें छात्र और शिक्षकों के विषयों, शिक्षकों की कमी के साथ जो भी गंभीर हैं उसको भी आधार बनाया जाएगा। यूनिवर्सिटी के जो भी पेंशनर हैं, उस संचिका पर हस्ताक्षर कर लिया गया है; जल्दी इसका निष्पादन किया जाएगा, शिक्षा मंत्री का बयान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद में पहुंचे। परिषद में सदस्यों ने आज के सरकारी योजना अस्पताल में कैलाश किए जाने के संबंध में सरकार का ध्यानMedanta में क्यों नहीं आयुष्मान भारत के कार्ड से इलाज किया जाता है जबकि मुख्यमंत्री ने रु 1 में जमीन अस्पताल को दिया था। सभापति ने कहा कि लागू होना चाहिए तो प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने कहा कि 3 तारीख तक की बीमारी पर लागू है। सभापति ने कहा कि जांच कर लिया जाए और सदन को अवगत कराया जाए क्योंकि वहां लागू है कि नहीं। नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा कोर्स और प्रधानमंत्री चिकित्सा सहायता कोष भी मान्य होना चाहिए.
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 27, 2026 08:49:14
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू विधायक सुरेंद्र राम ने किया स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछा पटना के जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में सात दिन के बाद ही चिकित्सकीय परामर्श शुल्क वसूला जाता है मंत्री मंगल पांडे ने इसे स्वीकारते हुए कहा कि पटना मेदांता में चिकित्सकीय परामर्श शुल्क सात दिन के लिए है,इसके बाद परामर्श लेने पर फिर शुल्क देना पड़ता है विधानसभा में डाउन सिंड्रोम वाले बच्चे का मामला उठा आरजेडी के विधायक राहुल कुमार ने इसे उठाते हुए कहा कि राज्य में लगभग 40000 से 50000 लोग अनुवांशिक डाउन सिंड्रोम से ग्रसित है और इसमें 3000 से 4000 बच्चे इस लक्षण के साथ ही जन्म लेते हैं राहुल कुमार ने कहा गर्भावस्था के दौरान इसका परीक्षण हो जाने से समय पर स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन आदि की सुविधा प्रदान करने से ग्रसित बच्चे सामान्य जीवन यापन करने में सक्षम हो जाते हैं सरकार अनुवांशिक सिंड्रोम रोग की जांच के लिए सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार रखती है इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा प्रत्येक 880- 1000 जीवित जन्मे बच्चों में से एक बच्चे में डाउन सिंड्रोम होने की संभावना होती है डाउन सिंड्रोम के साथ जन्मे बच्चों में मानसिक विकास देरी के साथ-साथ शारीरिक विकास भी धीमा होता है ऐसी अवस्था में स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन आदि की सुविधा प्रदान कर उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है राज्य के 9 प्रमंडलीय जिले पटना, मुजफ्फरपुर ,सहरसा, गया, मुंगेर, सारण, पूर्णिया, दरभंगा और भागलपुर में जिला अर्ली इंटरवेंशन सेंटर क्रियाशील है जहां ऐसे बच्चों को मेडिकल सर्विसेज, डेंटल सर्विसेज, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी स्पीच, थेरेपी ऑडियोलॉजी विजुअल इंपेयरमेंट और काउंसलिंग आदि किया जाता है इस प्रकार की सुविधा और जांच के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी मंगल पांडे ने कहा कि पहले तो काउंसलिंग की भी सुविधा नहीं थी आरजेडी विधायक से यह भी कहा कि यदि आपके पास कोई और जानकारी है तो उसे उपलब्ध करा सकते हैं अनुमंडल में होगी SDRF की तैनाती मंत्री विजय चौधरी ने विधानसभा में बताया कि SDRF की कल्पना और गठन इसी सरकार की सोच है इसका विस्तार कार्यक्रम चल रहा है इसका मुख्यालय बिहटा में बनाया गया है अब कैडर्स को राष्ट्रीय से अंतर्रास्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है अनुमंडल स्तर तक इसका विस्तार किया जाएगा बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार ने इस मुद्दे को उठाया उन्होंने बताया कि 2024-25 में 2547 लोगों की डूबने से मौत हुई है इसके लिए उन्होंने पूछा कि क्या जिला मुख्यालय की जगह अनुमंडल स्तर पर SDRF टीम की तैनाती की जाएगी साथ ही उन्हें अपग्रेड किया जाये इसके बाद सीतामढ़ी, छातापुर समेत कई विधायकों ने इस पर राय रखी उन्होंने सरकार से कहा कि SDRF की कमी और उनके पास पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण लोगों की मौत हो रही है बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उठाया मामला ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर से सटे बिजली तार पोल हमेशा दुर्घटना को आमंत्रण देती है इसे हटाने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय के पास निर्धारित राशि जमा कराई जाती है विधायक ने सवाल उठाया कि इसमें काफी समस्या आती है और समय से नहीं हो पाता है कुछ सदस्यों ने सवाल उठाया कि विभाग से अवैध पैसा मांगा जाता है कहा सरकार को भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए इस मामले पर सदन में हंगामा की स्थिति बनी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी सदन में हंगामा बढ़ने पर आसान से अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से देखेगी मुरारी प्रसाद गौतम ने रोहतास के चौरासन में रोपवे ट्रायल के दौरान ध्वस्त होने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई का मामला उठाया मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने जवाब देते हुए कहा कि इस घटना के बाद जिस कंपनी ने निर्माण किया था उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है इंसबोरियोजना से जुड़े इंजीनियरों पर भी कार्रवाई की गई है आईआईटी पटना से इस मामले की जांच कराई जा रही है 6 महीने में निर्माण कराया जाएगा मदरसा और संस्कृत विद्यालय की राशि भुगतान नहीं होने का मामला उठा, परिषद में संजय कुमार सिंह ने उठाया मामला, सरकार ने मदरसा के लिए 571 करोड़ और संस्कृत विद्यालय के लिए 411 करोड़ रुपए दिया गए, एक साल गुजर जाने के बाद भी दोनों स्कूल के कर्मियों को राशि का भुगतान नहीं किया, सरकार द्वारा राही देने के बावजूद कौन राशि नहीं देता, शिक्षा मंत्री का जवाब, वित्त विभाग से बात कर इस मामले में जल्द भुगतान करने को कहा गया है, वित्त विभाग से सभी राशि को मुक्त कराया जाएगा धर्म परिवर्तन को लेकर कड़े कानून बनाने का सवाल आज विधानसभा में उठा ध्यानाकर्षण के माध्यम से सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने इस सवाल को उठाया है जिसमें मैथिली ठाकुर से लेकर मिथिलेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार जनक सिंह, संजय कुमार सिंह, जीवेश कुमार तारकेश्वर प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद सहित 18 विधायक शामिल थे कहा गया कि उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में धर्म परिवर्तन को लेकर कानून लागू है धोखाधड़ी,बाल विवाह प्रलोभन के माध्यम से धर्म परिवर्तन के विरुद्ध इस कानून के अंतर्गत एक से 10 या 20 वर्षों तक सजा का प्रावधान है बिहार में ईसाइयों और मुसलमान की जनसंख्या में असामान्य वृद्धि हुई है बिहार में 5000 से अधिक चर्च की स्थापना हो चुकी है ईसाइयों को राष्ट्रीय स्तर पर जो ग्रोथ रेट है 15.5% है जबकि बिहार में 143.23 फ़ीसदी है सीमावर्ती क्षेत्र में मुस्लिम आबादी भी अप्रत्याशी वृद्धि हुआ है धर्म परिवर्तन ईसाई मिशनरी और इस्लामी धर्म गुरुओं द्वारा धड़ल्ले से कराया जा रहा है जिसकी सबसे ज्यादा शिकार हर वर्ग की युवतियां हो रही है सरकार की ओर से इसका जवाब देते हुए मंत्री अरुण शंकर ने कहा अभी इससे संबंधित कोई कानून बनाने का प्रस्ताव नहीं है बीजेपी के संजय सिंह ने कहा कि यह धर्मांतरण सिर्फ धर्मांतरण नहीं बल्कि राष्ट्रांतरण है जिवेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब का संविधान है, जाति और धर्म बदलने की इजाजत नहीं है जब जाति बदलने की इजाजत नहीं है तो धर्म कैसे बदल लेंगे धर्म बदलने के बाद आरक्षण का लाभ कैसे ले लेते है इसपर कड़ा कानून नहीं आएगा तो इससे होगा अनिल सिंह ने कहा कि ईसाई धर्मावलंबियों ने धर्म परिवर्तन करवाए है ,कड़े कानून बनाए जाए इसको लेकर प्रस्ताव लाए है इस मामले को लेकर सदन में हंगामा की स्थिति रही आसान से अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने नियमन दिया कि पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी बीजेपी सदस्यों के हंगामा पर आसान से नियमन का हवाला देते हुए कहा गया कि जरूरत पड़ी तो कानून बनाया जाएगा समीक्षा के बाद, अब इस पर चर्चा नहीं होगी
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Feb 27, 2026 08:48:52
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करते हुए ‘नियद नेल्लानार योजना’ और ‘सुशासन आपके द्वार’ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने विकास की नई मिसाल पेश की है। दुर्गम पहाड़ों, घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर कलेक्टर नम्रता जैन स्वयं मोटरसाइकिल से सवार होकर ग्राम तोके, कोड़ेनार और जटवर पहुँचीं। यह दौरा केवल प्रशासनिक निरीक्षण नहीं, बल्कि विश्वास बहाली और विकास की प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश था। क्योंकि यह इलाका नक्सलियो के शीर्ष नेताओ का कोर इलाका होने के साथ ही नक्सलियो कि ट्रेनिंग भी इन्ही इलाके मे दी जाती थी वहां आज नक्सलवाद कि समाप्ति के बाद प्रशासन पहली बार पहुँच जटवर में पहली बार जिला स्तरीय शिविर ग्राम पंचायत घमंडी के आश्रित ग्राम जटवर में पहली बार ‘सुशासन आपके द्वार’ के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएँ सुनीं और स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है।उन्होंने कोड़ेनार, तोके और घमंडी पंचायत के सभी आश्रित ग्रामों में नए आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक शालाएं खोलने की घोषणा की। कठिन परिस्थितियों में गाँव के पहले स्कूल का संचालन कर रहे ‘शिक्षा दूत’ शिक्षक की भी विशेष सराहना की गई। 158 आवेदनों का त्वरित निराकरण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ कुल 158 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। 21 राशन कार्ड जारी 34 मनरेगा जॉब कार्ड वितरित 60 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान 08 जाति प्रमाण पत्र जारी आधार और पेंशन कार्ड बनाए गए कृषि विभाग ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड और पीएम-किसान कार्ड के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया, वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय ने नए मतदाताओं का पंजीकरण भी किया।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 27, 2026 08:48:26
Jaipur, Rajasthan:टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में निगम बस सेवा को लेकर सवाल विधायक घनश्याम का सवाल जवाब गलत दिया गया है। यह कहा गया कि वहां पर लोगों की संख्या नहीं है। मैं वहां का रहने वाला हूं, वहां लोगों का बहुत दबाव है। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का जवाब यात्री भार नहीं होने की वजह से बस नहीं चलाई गई। बसों के लिए कहा है, इस पर विचार करेंगे। विधायक ने कहा वहां पर कंडक्टर प्राइवेट बस वालों से मिले हुए रहते हैं। सरकार ने रोडवेज डिपार्टमेंट का भट्ठा बैठा दिया, इसे बंद ही कर दो। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा इन्होंने रोडवेज डिपार्टमेंट का भट्ठा बैठा दिया था, लेकिन 2 साल में हमने पहली बार इसे प्रॉफिट में लाया है। विधायक ने कहा कांग्रेस के समय में एक भी बस बंद नहीं थी। उप मुख्यमंत्री ने कहा इन्होंने एक भी बस नई नहीं खरीदी। हमने 800 नई बसें खरीदी हैं, आगे और भी आएंगी। यात्रियों को सुविधा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा आप कह रहे हो इस रूट पर लोड नहीं है, इस रूट पर प्राइवेट बसों को कितने परमिट दे रखे हैं? उप मुख्यमंत्री ने कहा रोडवेज कंडक्टर प्राइवेट वालों से मिले हुए हैं, इसकी जांच करवा लेंगे। जूली ने कहा प्राइवेट बस को पूरी सवारी मिलती है, सरकारी को नहीं, यह कैसे हो सकता है?
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 27, 2026 08:48:04
Jaipur, Rajasthan:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में कहा कल जो स्थिति सदन में बनी, आसन की अनुमति से हमारे सदस्य बोल रहे थे। आपके संरक्षण से ही हम अपनी बात रखते हैं। सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक द्वारा जिस प्रकार की टिप्पणी हमारे ऊपर की गई, हमारे साथ जो व्यवहार किया गया, वह व्यावहारिक नहीं था। माइक नहीं खोला, इसलिए हमें कल की कार्रवाई से जाना पड़ा। हमने हमारी बात आपके सामने रख दी है। मैं चाहता हूं कि आसन हमें संरक्षण दे और भविष्य में ऐसी गतिविधियां न हों, इसके लिए आश्वासन दे। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कल जो स्थिति बनी, उसका समाधान हुआ। मैं उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। विधानसभा की परंपरा रही है, हमने प्रयास किया है कि सभी सदस्यों का मान-सम्मान हो और बोलने का अवसर मिले। इन परंपराओं का सभी पालन करें। हम आसन की परंपरा का पालन करेंगे। हो सकता है हम आसन के आदेश से असंतुष्ट हों, तो उसकी एक प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया के तहत हम आपके ध्यान लेकर आयेगे और पुनर्विचार का निवेदन करेंगे, लेकिन जो भी आप आदेश करेंगे, उसकी पूर्ण रूप से पालना करेंगे। आरोप-प्रत्यारोप मर्यादाओं में रहें तो स्वीकार हैं। अमर्यादित टिप्पणी न करें। नेता प्रतिपक्ष ने हमारे मुख्य सचेतक को लेकर जो कहा है, आप उसकी जांच करा लें। मर्यादा से बाहर उन्होंने कोई काम नहीं किया। ये आरोप टिक नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कल के घटनाक्रम के बाद शायद कुछ लोग इसलिए नाराज हो गए कि उनको पूरी जानकारी नहीं है। जितना भी विपक्ष को समय मिलना चाहिए, उससे ज्यादा समय मिला है। आगे से व्यवस्था यह रहेगी कि दोनों सचेतक अपने सदस्यों की सूची बनाकर मुझे अप्रूव कराकर ही उस पर चर्चा हो पाएगी। नाम पुकारने वाला अध्यक्ष नहीं है, कई निर्णय अध्यक्ष को करने पड़ते हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, 'एक ही व्यक्ति 40 बार खड़े हुए', 'बार बार बिना व्यवस्था खड़ा होना ठीक नहीं'सदन अनुशासन से चले।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 27, 2026 08:47:48
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के मनोहरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में खेत पर काम कर रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार मनोहरगढ़ क्षेत्र के जापा गांव में रहने वाला 35 वर्षीय शिवलाल मीणा अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुएं के पास काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। कुएं में गिरने की आवाज और युवक की चीख सुनकर पास में काम कर रहे परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान शिवलाल (35) पुत्र गौतम लाल मीणा, निवासी चंपा, मनोहरगढ़ के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है, जो सभी अभी नाबालिग हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिवलाल परिवार का इकलौता कमाने वाला था, ऐसे में उसके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 27, 2026 08:47:19
Patna, Bihar:होली पर बिहार में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। कौवों के बाद अब पटना में मुर्गियों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। चितकोहरा स्थित कौशल नगर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के मुर्गी फार्म में 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गईं हैं। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने सभी मुर्गियों को दफना दिया है। संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे इलाके को सेनिटाइज किया गया। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मुर्गी फार्म क्षेत्र में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह इलाका एयरपोर्ट के पास चितकोहरा पुल के नीचे स्थित है। क्षेत्र में बड़ी आबादी रहने के कारण प्रशासन सतर्क है। पटना डीएम के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में मुर्गे और मुर्गियों को बाहर से लाने और बाहर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। पशु स्वास्थ एवं उत्पादन संस्थान की 6 सदस्यीय टीम कौशल नगर स्थित पोल्ट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में जांच के लिए पहुंची... भागलपुर, कटिहार, पटना और दरभंगा में 400 से अधिक कौवों में बर्ड फ्लू मिलने के बाद पोल्ट्री सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा सैंपल भोपाल भेजे गए थे, जहां संक्रमण की पुष्टि हुई। स्थानीय लोगों में भी बीमारी का डर है लोगों का कहना है कि हमारे घर के आसपास सेनीटाइज नहीं किया गया है हमें जानकारी है कि यहां काफी संख्या में मुर्गे की मृत्यु हुई है....
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Feb 27, 2026 08:46:45
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Feb 27, 2026 08:45:41
Mainpuri, Uttar Pradesh:एंकर - मैनपुरी में होली की खुशियों पर मिलावट का काला साया मंडराने लगा है। त्योहार नज़दीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं और लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। गंदगी के ढेर के बीच तैयार हो रही मिठाइयाँ, नकली खोये से बने रसगुल्ले और खतरनाक रंगों से सजी कचरी बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही थीं। खाद सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर कई क्विंटल संदिग्ध मिठाइयाँ जब्त कीं। जांच में सामने आया कि रसगुल्ले नकली खोये से तैयार किए गए थे, जिसमे कीढ़े पड़े हुए थे। मौके पर ही बड़ी मात्रा में मिठाइयों को नष्ट कराया गया और मिलावटखोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई जगह गोदाम को सील भी किया गया, यही नहीं होली के नाम पर बेची जा रही रंगीन कचरी भी जांच के घेरे में आई। अत्यधिक और कृत्रिम रंग मिलाकर तैयार की जा रही कचरी को सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए विभाग ने इस पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। खाद सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार की आड़ में ज़हर बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top