Back
LUCKNOW: गैस सिलेण्डर के अवैध भण्डारण और कालाबाजारी के आरोपों के बीच पुलिस ने की छापेमारी – गिरफ्तार...
RRRakesh Ranjan
Mar 15, 2026 09:34:17
Noida, Uttar Pradesh
FIR की कॉपी है
First Information contents (प्रथम सूचना तथ्य ):नकल तहरीर..........सेवा में, थाना प्रभारी थाना काकोरी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ। महोदय अवगत कराना है कि आज दिनांक 14.03.2026 को मुखबिर खास से जिला पूर्ति अधिकारी, लखनऊ को दूरभाष पर इस आशय की सूचना मिली कि लखनऊ मोहान रोड पर अभिनंदन रिसर्ट के परिसर में घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भण्डारण कर कालाबाजारी का कार्य किया जा रहा है। यदि समय रहते छापा मारा जाये तो उन व्यक्तियों को पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके जिला पूर्ति अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में सुरेश कुमार सरोज क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलमबाग, रविन्द्र कुमार सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्र । परवेज अख्तर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्रा कौशलेन्द्र कुमार पाण्डेय पूर्ति निरीक्षक,राजाजीपुरम् सत्यम मिश्रा पूर्ति निरीक्षक काकोरी एवं दिग्विजय कुमार सिंह, सेल्स आफिसर (बीपी सी एल) की संयुक्त टीम द्वारा लखनऊ मोहान रोड पर किसान पथ से आगे लगभग 06 किमी मोहान की ओर बढ़ने पर दायें हाथ पर पिच मार्ग गया है। इस पिच मार्ग पर लगभग 300-400 मीटर चलने के पश्चात् दायें हाथ पर स्थित अभिनंदन रिसर्ट के परिसर में अपराहन लगभग 01:00 बजे छापा मारा गया। छापे के दौरान असीम भारत गैस आलमबाग लखनऊ मोनं 7007522594 अंकित बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस परिसर के चार घोड़ों वाली कलाकृति पत्थर की बनी है. के सामने लगभग 20 मीटर उक्त वाहन संख्या यूपी 32 क्यूएन 5729। इस बोलेरो मैक्सीट्रक के दोनों ओर असीम भारत गैस आलमबाग, लखनऊ मो उपरोक्त अंकित है। बोलेरो मैक्सीट्रक के साथ दो व्यक्ति उपस्थित पाये गये
जिसमें एक व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जमील अहमद पुत्र स्वर्गीय खलील अहमद निवासी न्यू हैदरगंज कैपवेल रोड लखनऊ दवारा यह बयान दिया गया कि मैं वाहन संख्या यूपी 32 क्यूएन 5729 के साथ यहां अभिनंदन रिसर्ट पर श्री साहिल पुत्र शराफत निवासी शाहपुर तोन्दा जिला उन्नाव के साथ आया हूं। मुझे मुन्ना उर्फ इक्तदा हुसैन, जो कि असीम भारत गैस आलमबाग लखनऊ के मैनेजर है. का मैं रिश्तेदार हूं। वह मेरे बुआ के लड़के है। उन्होंने मुझे उक्त वाहन की चाभी देकर यह कहा गया कि वाहन संख्या उपरोक्त अभिनंदन रिसर्ट में खड़ा है उसे लेकर असीम भारत गैस एजेंसी के नवीन गोदाम जो कि इब्राहिमगंज ग्राम पंचायत में स्थित है. लेकर पहुंचों। उनके कहने पर ही नवीन गोदाम गया और वहां पर साहिल पुत्र शराफत निवासी शाहपुर तोन्दा जनपद उन्नाव मोनं 8299591540 जो कि मे असीम भारत गैस के नवीन गोदाम पर छोटा हाथी गाठी लेकर गैस लेने आया था। मैं छोटा हाथी के उक्त ड्राइवर साहिल को लेकर अभिनंदन रिसर्ट परिसर के अंदर खड़ी वाहन संख्या यूपी 32 क्यूएन 5729 मैक्सी ट्रक प्लस लेने आये थे इसी दौरान कुछ अधिकारी आ गये। हम दोनों लोग बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस के साथ खड़े थे। उक्त वाहन में 65 घरेलू गैस सिलेण्डर क्षमता 14.2 किगए के खाली सिलेण्डर एवं 09 भरे घरेलू गैस सिलेण्डर क्षमता 14.2 कि ग्रा तथा 14 खाली सिलेण्डर 06 किग्रा, उक्त वाहन में लदे थे। मेरे पास रिफिल वाउचर व अन्य प्रपत्र इस गैस (घरेलू) सिलेण्डरों के उपलका नहीं है। जांच के दौरान ही अभिनंदन रिसर्ट के मालिक श्री सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री रामगोपाल निवासी 356/318/113 मानस विहार सरीपूरा,आलमनगर लखनऊ थाना तालकटोरा लखनऊ दवारा बताया गया कि असीम भारत गैस एजेंसी वर्तमान में मेरी पत्नी श्रीमती मंजू कनौजिया के नाम से है। उक्त एजेंसी को लगभग 01 वर्ष पूर्व मुन्ना मैनेजर (इक्तदा हुसैन) ने मुझे राजन से दिलाया था। मुन्ना को इक्तदा हुसैन के नाम से जानते है। इनका मोबाइल नंबर है 7007522594। वर्तमान में मुन्ना तर्फ इकादा हुसैन मेरे मैनेजर है। सुरेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे दवारा अब अपना गोदाम वर्तमान में इब्राहिमगंज ग्राम में बनवा लिया गया है। नये बनवाये गये गोदाम में साधन नहीं जा पा रहा है जिसके कारण मेरे अभिनंदन रिसर्ट में 03-04 दिन से गाड़ी खड़ी हो रही थी। जाच के समय भी भारत गैस के कुल 88 सिलेण्डर सहित वाहन रिसर्ट परिसर में बड़ा है। इस संबंध में सुरेन्द्र कुमार से पूछताछ करने पर अवगत कराया गया कि इस संबंध में कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है। दण्डनीय अपराध है। दण्डनीय अपराध होने के कारण समक्ष गवाहान 142 किग्रा क्षमता के 65 खाली सिलेण्डर, 09 14.2 किग्रा क्षमता के भरे सिलेण्डर, 06 किग्रा क्षमता के 14 सिलेण्डर (खाली) को अधिग्रहीत कर कब्जे में लिया गया तथा श्री धीरज कुमार,कंप्यूटर आपरेटर पुरैना भारत गैस एजेंसी,लखनऊ की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिया गया कि उक्त गैस सिलेण्डरों को यथावत् सुरक्षित रखेंगे तथा सक्षम अधिकारी / मा न्यायालय के मांगे जाने पर यथावत् प्रस्तुत करेंगे। इसके पश्चात् असीम भारत गैस आलमबाग के गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय गोदाम में ताला बंद था। श्री सुरेन्द्र कुमार उपस्थित में उनके दवारा बताया गया कि चाभी मुन्ना उर्फ इक्तिया हुसैन के पास है जिसके कारण गोदाम में उपलका स्टाक का सत्यापन नहीं किया जा सका। गोदाम से लगभग 600 मीटर पहले एक ट्रक संख्या यूपी 32 एमएन 7079 खड़ा था. जिसके ड्राइवर श्री रोहित कुमार पुत्र श्री शिव प्रसाद निवासी नेवादा, थाना माधौगंज जनपद हरदोई दवारा बतान अंकित कराया गया कि दिनांक 14.03.2026 को कुर्सी रोड भारत पेट्रोलियम के बटलिंग प्लांट से असीम भारत गैस हेतु 360 घरेलू गैस सिलेण्डर लेके आया हूँ जिसे मालिक के कहने पर खेत में गाड़ी खड़ा कर ट्रालीमैन को सिलेण्डर वे रहा हूँ। यहाँ पर गैस एजेंसी का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। उक्त के दृष्टिगत असीम भारत गैस आलमबाग लखनऊ मोनं 7007522594 अंकित बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस वाहन सख्या यूपी 32 क्यूएन 6729 के मालिक, श्री जगील अहमद पुत्र स्वर्गीय खलील अहमद निवासी न्यू हैदरगंज कैपवेल रोड लखनऊ, श्री साहिल पुत्र शराफत निवासी शाहपुर तोन्दे जिला उन्नाव, श्री मुन्ना उर्फ इक्तदा हुरीन असीम भारत गैस के मैनेजर, अभिनंदन रिसर्ट के मालिक श्री सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री रामगोपाल निवासी 356/318/113 मानस विहार सरीपूरा आलमनगर लखनऊ थाना तालकटोरा लखनऊ, असीम भारत गैस एजेंसी प्रोपराइटर श्रीमती मंजू कनौजिया के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। संलग्नक-1 फर्दबरामदگی / सुपुर्दगीनामा मूलरूप में 02 पन्ना। 2- जिलाधिकारी महोदय का अनुमति आदेश 01 पन्ना मूलरूप में। 3- ड्राइवर श्री रोहित कुमार पुत्र श्री शिव प्रसाद निवासी नेवादा, थाना माधौगंज जनपद हरदोई का बयान मूल रूप में 01 पन्ना। 4- साहिल पुत्र शराफत निवासी शाहपुर तोंदा जनपद उन्नाव मोनं 8299591540 का बयान मूल रूप में 01 पन्ना 5- श्री जमील अहमद पुत्र स्वर्गीय खलील अहमद निवासी न्यू हैदरगंज कैपवेल रोड लखनऊ का बयान मूल रूप में 01 पन्ना 6- अभिनंदन रिसर्ट के मालिक श्री सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री रामगोपाल निवासी 356/318/113 मानस विहार सरीपूरा आलमनगर लखनऊ थाना तालकटोरा लखनऊ का बयान मूल रूप में 01 पन्ना। 7- श्री सुरेन्द्र पति श्रीमती मंजू कनौजिया (प्रोपराइटर) का बयान मूल रूप में 01 पन्ना। 8- गोदाम का निरीक्षण मूल रूप में 01 पन्ना। 9- थाने में प्राप्त करायी गयी वाहन यूपी 32 क्यूएन 5729 मय चाभी की प्राप्ति रसीद / जीडी की छायाप्रति 01 पन्ना। नोट- श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन आदेश के अनुपालन में प्राप्त प्रा०पत्र के आधार पर आदेशानुसार श्रीमान् प्र० नि0 महोद अभियोग की कायमी व नकल चिक कम्प्यूटर पर मुझ आरक्षी 3898 दुष्यन्त चौहान द्वारा अक्षरशः टाईप की गयी है। (अलावा तकनीकी त्रुटि)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 15, 2026 10:39:0395
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 15, 2026 10:38:5159
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 15, 2026 10:38:2774
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 10:38:13Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका नवविवाहित जोड़े के रूप में जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। कुलदीप यादव की मां भी उनके साथ थीं।
116
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 15, 2026 10:37:54107
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 15, 2026 10:37:40103
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 15, 2026 10:37:2643
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 10:37:15106
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 15, 2026 10:37:0338
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 15, 2026 10:36:5339
Report
ADArjun Devda
FollowMar 15, 2026 10:36:4232
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 10:35:5416
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 15, 2026 10:35:4059
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 15, 2026 10:35:0742
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 15, 2026 10:34:5494
Report