Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली के एलजी ने MCD के कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की
KSKashish Singh
Mar 25, 2026 04:15:18
Noida, Uttar Pradesh
LG Delhi LtGovDelhi Reviewed the status and progress of key tasks and initiatives being undertaken by the Municipal Corporation of Delhi (MCD) in delivering essential civic services. While appreciating the efforts made over the past few years, despite legacy constraints, emphasized that much more needs to be done—particularly in the areas of garbage management, road repairs, dust mitigation, and prompt resolution of issues flagged by citizens and the media, along with effective grievance redressal. Advised senior officers to remain receptive to feedback in a constructive manner and to bridge the gap between on-ground realities and service expectations—an essential prerequisite for an apex civic body of the national capital. Also stressed the need to seamlessly resolve jurisdictional overlaps between MCD, DDA, DJB, PWD, I&FCD, and other agencies, with a single-minded focus on public satisfaction. Encouraged the adoption of global best practices and innovative solutions to address long-standing challenges. Assured full support in their efforts to achieve these objectives and overcome operational hurdles.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 25, 2026 05:16:59
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) जिले के खानपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 355 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 450 रुपए नगदी और एक बाइक भी जप्त की गई है। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि खानपुर डीएसपी गरिमा जिंदल के निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार युवक ओम प्रकाश बंजारा निवासी बरड़ावदा और जाकिर अली पठान निवासी खानपुर के कब्जे से 1 किलो 355 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से 13 हजार 450 रुपए नगदी भी बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी जप्त कर लिया है। फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है。
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 25, 2026 05:16:48
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - राजस्थान के वागड़ अंचल में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला बांसवाड़ा जिले का सबसे बड़ा माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम भी स्थापित करेगा। बांध भराव क्षेत्र में स्थित अनुपम प्राकृतिक धरोहर ‘हण्ड्रेड आइलेंड्स‘ और आसपास की भूमि पर सुनियोजित पर्यटन विकास हो सकेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने क्षेत्र को पर्यटन पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा उच्चस्तरीय समिति गठन किया गया है। यह समिति बांध क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करेगी। इसके जरिए नियंत्रित और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित की सकेंगी। इससे जल संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे。 उच्चस्तरीय समिति में संभागीय आयुक्त अध्यक्ष... राज्य सरकार की गठित समिति में उदयपुर संभागीय आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ बांसवाड़ा जिला कलेक्टर, जल संसाधन बांसवाड़ा मुख्य अभियंता, उपवन संरक्षक बांसवाड़ा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी वृत्त बांसवाड़ा के अधीक्षक अभियंता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांसवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक नगर नियोजक बांसवाड़ा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को सदस्य बनाया गया है। समिति में निर्माण वृत्त माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है। जल संसाधन विभाग को समिति का प्रशासनिक विभाग बनाया गया है। समिति माही बांध के जल भराव क्षेत्र, आइलैंड्स एवं आसपास की राजकीय और निजी भूमि के भूमि-उपयोग निर्धारण, डिमार्केशन, लीज/आवंटन, वाटर स्पोर्ट्स एवं पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए नियम, दिशा निर्देश तैयार करेगी। साथ ही, जल के सदुपयोग को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के प्रदूषण नहीं होने और पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेगी। वाटर एक्टिविटीज और इको-टूरिज्म पर रहेगा फोकस.. माही बैक वाटर में फैले टापू, चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका पहले ही पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। ‘सिटी ऑफ हन्ड्रेड आइलेंड्स’ के रूप में पहचान बना चुके इस क्षेत्र में वाटर एक्टिविटीज, नेचर-बेस्ड टूरिज्म, व्यू-पॉइंट और अन्य आकर्षण विकसित किए जा सकेंगे। राज्य सरकार के इस सुनियोजित प्रयास से यह क्षेत्र न केवल राजस्थान बल्कि देश के प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। राज्य सरकार की दूरदर्शी पहल... राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया की ‘माही बांध का विकास संतुलित, पर्यावरण-अनुकूल और राजस्व संवर्धन से हो सकेगा। आने वाले समय में एक ऐसा मॉडल विकसित होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और जल संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी। यह प्रयास माही क्षेत्र को नई पहचान देने के साथ अंचल के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा. वीओ - माही बांध के वीडियो - फाइल वीडियो बाइट - जल संसाधन मंत्री - सुरेश सिंह रावत
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 25, 2026 05:15:54
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर कस्बे में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे में घायल दादा-पोते की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा और उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए शहर स्थित दुर्गा सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दादा की उसी दिन मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पोते का इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दूसरी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर आलोक यादव की लापरवाही के चलते दोनों की जान गई है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 25, 2026 05:06:32
Munger, Bihar:चैती नवरात्रा को लेकर शक्तिपीठ चंडिका स्थान सहित दुर्गा मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ । मुंगेर : चैती नवरात्रा अष्टमी पूजा को लेकर शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरो मे भक्तो की भीड़ देखी जा रही है। चंडिका स्थान स्थित शेरपुर की बड़ी दुर्गा महारानी, कौड़ा मैदान की छोटी दुर्गा सहित अन्य चैती दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तो की भीड़ देखी जा रही है। वही शक्तिपीठ चंडिका स्थान में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। वही सप्तमी पूजा को लेकर शक्तिपीठ मां चंडिका मंदिर पहुंचकर मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं।वही शक्तिपीठ चंडिका मंदिर के पुजारी नंद बाबा बताते है चैती नवरात्रा को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर प्रांगण में देखी जा रही है, कतारबद्ध खड़े होकरा भक्त मां की पूजा अर्चना के साथ मां का दर्शन कर रहे है। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र में जहां 9 दिन तक मां की पूजा को लेकर भक्तों को भीड़ रहती है वैसे ही चैत नवरात्रा में भी शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। वही नवरात्र को लेकर मंदिर में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है, जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था किए साथी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है
373
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 25, 2026 05:05:49
Ranchi, Jharkhand:सनातन परंपरा के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक चैती छठ महापर्व मनाया जाता है। इसी क्रम में आज सुबह के समय सूर्य उपासना के तहत छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। खरना प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने निर्जला व्रत का पालन करते हुए जलाशयों में भगवान भास्कर की आराधना की और पूरे श्रद्धा व निष्ठा के साथ अपने परिवार के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। राजधानी रांची के विभिन्न जलाशयों पर अर्घ्य देने के लिए व्रतियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा के मद्देज़र प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जलाशयों और उसके आसपास का माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा हुआ दिखा, जहां पारंपरिक छठ गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
207
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 25, 2026 05:03:41
Noida, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच के जिस अंतरराज्यीय आर्म्स तस्करों को गिरफ्तार किया है उनसे बरामद हथियारों की फोटो दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ट्रांसनेशनल आर्म्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कई हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है तकरीबन डेढ़ दर्जन से ज्यादा अवैध पिस्टल बरामद की है....इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अत्याधुनिक और खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अंतरराज्यीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हथियारों की सप्लाई में शामिल था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
375
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 25, 2026 05:03:34
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। मार्च महीना में राजस्व संग्रह को तेज करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत लगातार वाहनों से जुर्माना वसूले जा रहे हैं। यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कल सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर देर शाम तक वाहन जांच अभियान चला कर मोटरयान निरीक्षक नंदलाल सिंह ने 5 लाख 56 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया। बता दे कि मार्च का महीना चल रहा है और ऐसे में राजस्व वसूली के लिए सभी को लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में मार्च के शेष एक सप्ताह में अधिक से अधिक राजस्व संग्रह के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से यातायात नियमों के पालन करने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
289
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 25, 2026 05:02:34
Ranchi, Jharkhand:रामनवमी को लेकर राजधानी रांची के बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। जगह-जगह अलग-अलग तरह के ध्वज बिक रहे हैं—छोटे से लेकर बड़े आकार तक के ध्वज लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ध्वज के साथ-साथ गले में पहनने वाले पट्टे, सिर पर बांधने वाले बैंड और हनुमान जी की तस्वीर वाले मुखौटे भी बाजार में उपलब्ध हैं। दरअसल, रामनवमी के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा में शामिल होते हैं। इस दौरान हर किसी के हाथ में ध्वज होता है। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचकर ध्वज और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे सुबह ध्वज की पूजा करते हैं और शाम को शोभायात्रा में शामिल होते हैं।
263
comment0
Report
Advertisement
Back to top